फूलों के नाम हिंदी में (Flowers Name in Hindi)- 100+ फूलों के नाम

Photo of author
Ekta Ranga

फूलों के नाम हिंदी में (Flowers name in Hindi)– आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से 100+फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में लेकर आए हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि यह 100 फूलों के नाम किस प्रकार होंगे। बहुत से फूलों के नाम ऐसे भी हैं जिसे हम जानते भी नहीं हैं। दुनिया में अनेकों प्रकार के फूलों की प्रजातियां हैं। इतने सुंदर और रंग बिरंगे फूलों को देखकर मन एकदम से हर्ष से खिल उठता है। चमेली, गुलाब, गेंदा, कमल, चंपा, चमेली, सूरजमुखी जैसे कितने ही फूलों की लिस्ट है और कोई-कोई फूल तो ऐसे भी है, जो आज भी दुनिया की नजरों से दूर है। आइये phool ke naam नीचे देखें।

फूलों के नाम (Flowers Name in Hindi)

यह पूरा संसार अनेकों प्रकार के फूलों से सटा पड़ा है। हमारे जीवन में जितने उपयोगी पेड़ होते हैं उतने ही उपयोगी होते हैं फूल भी। तरह-तरह के फूलों से कई प्रकार की जड़ी बूटी तैयार की जाती है। यही नहीं इन फूलों का उपयोग भगवान की पूजा-अर्चना में भी किया जाता है। साथ ही गुलाब का फूल और गुलदस्ते देने का भी रिवाज है। फूल अलग प्रकार के और अलग रंगों के होते हैं। किसी फूल में खुशबु होती है तो कोई फूल बिना खुशबु लिए होता है।

मुझको तुम चाहे कितना भी अनदेखा कर लो

है मुझसे ना कोई सुंदर और अनोखा

आज जो तुमने काँटों भरा लाल फूल जो तोड़ा

कल तुम ही ले जाओगे कमल के फूल का जोड़ा

माना कि हम कीचड़ में खिलते

फिर भी हम कभी अभिमान ना करते

लोग हमें कहते हैं कमल का फूल

कीचड़ में खिलने पर भी हम निभाते है उसूल

– एकता रंगा

इस कविता के माध्यम से हमने यह दर्शाने की कोशिश की है कि कमल का फूल कितना ज्यादा जमीन से जुड़ा व्यक्ति होता है। कीचड़ में खिलने के बाबजूद भी वह हमेशा तना हुआ ही रहता है।

100 प्रकार के फूलों के नाम

क्रमिक संख्या फूलों का नाम हिंदी में फूलों का नाम अंग्रेजी में
1गुलाबRose
2कमल का फूलLotus
3अपराजिताButterfly Pea
4अबोलीCrossandra
5अमलतासGolden Shower Flower
6आँकुरी बाँकुरीForest Ghost Flower
7गेंदे का फूलYellow Marigold
8गुले अशर्फ़ीPot Marigold
9चमेली के फूलJasmine
10कुंद पुष्पStar jasmine
11रात की रानीNight Blooming Jasmine
12मोगराJasminum Sambac
13चांदनी फूलCrape Jasmine
14सूरजमुखी का फूलSunflower
15गुलैन्चीCommon White Frangipani
16गुड़हल का फूलHibiscus
17गुलेतूरा फूलPeacock Flower
18गुलबहार का फूलDaisy
19काकतुण्डीScarlet Milkweed
20काली हल्दी का फूलBlack Turmeric Flower
21कन्द पुष्पTulip
22चम्पाMagnolia
23नाग चम्पाCobra Saffron
24पीला कनेरYellow Oleander
25लैवेंडर के फूलLavender
26चंद्रमल्लिकाChrysanthemum Flower
27सदाबहारPeriwinkle
28गोखरूPuncture Vine
29नीलकमलBlue Water Lily
30घृत कुमारीAloe Vera Flower
31छूईमूईShameplant
32बबुने का फुलChamomile
33गुल मेहँदीBalsam
34गुलमोहरDelonix Regia
35हरसिंगारNight Flowering Jasmine
36पटसनFlax
37माधवी पुष्पHiptage
38कामिनीMurraya
39नर्गिसNarcissus
40केवड़ाPandanus
41बनफशा का फूलSweet Violet
42खसखसPoppy Flower
43नागदमनीGrand Crinum Lily
44नागफनीPrickly Pear
45मधु मालतीCreeper Flowers
46सफ़ेद धतुराStramonium
47गुलखैराHollyhock
48डेहलियाDahlia
49आर्किड फूलLady’s slipper orchid
50द्रौपदी मालाFoxtail Orchid
51बनफूलPansy
52असोनियाBluestar Flower
53पलाश के फुलButea Monosperma
54बसन्ती गुलाबPrimrose
55झुमका लताPurple Passion Flower
56पारस पीपलIndian Tulip
57जंगली मूंगZombi Pea
58नीम चमेलीMillingtonia Hortensis
59ऑर्किड के फूलOrchid
60कामलता फूलStar Glory
61नील फूलIndigo Flower
62बकाइनLilac
63जरुलQueen Crape Myrtle
64प्रातः श्रीBlue Morning Glory
65पिकोटी ब्लू मॉर्निंग ग्लोरीPicotee Blue Morning Glory
66तरवड़ के फूलTanner’s Cassia
67बूगनबेलBougainvillea
68बचनागGlory Lily
69ब्रह्मकमलBrahma Kamal
70बिचताBurr Mallow
71भरंगीBlue Fountain Bush
72मुखजलीBurmann’s Sundew
73मौलश्री का पुष्पSpanish Cherry
74रुग्मिनीIxora Coccinea Flower
75माउंटेन लॉरेलMountain Laurel
76रजनीगन्धाMexican Tuberose
77राईमुनियाCommon Lantana
78रोहेड़ाRohira
79लाल मुर्ग़ाCockscomb Flower
80सत्यानाशीMexican Prickly Poppy
81सन्नीShowy Rattlepod
82सफ़ैद आकCrown Flower
83सर्वज्जयCanna Lily
84सावनीCommon Crape Myrtle
85सिरोय कुमुदिनीSiroi Lily
86सीता अशोकAshok Flower
87सोन चम्पाGolden Frangipani
88सफ़ेद मुस्लीMonsoon lily
89टाइगर लिलीOrange Tiger Lily
90रक्त लिलीBlood lily
91लिलिAsiatic Lily
92रनंगक्यलस फूलRanunculus Flower
93हाइपेरिकम फूलHypericum flower
94कालंबिन फूलColumbine Flower
95मिराबिलिस जालपाMirabilis Jalapa
96रत्नज्योति फूलAnemone Flower
97नीला फूलBluebell Flower
98प्लमेरियाPlumeria
99गुलमोहरDelonix regia
100नील मोहरJacaranda

ये भी पढ़ें :-

रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में यहाँ से पढ़ें
कीड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
सभी रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी मेंयहाँ से पढ़ें
भारत के त्यौहारों के नाम अंग्रेजी और हिंदी मेंयहाँ से पढ़ें

10 प्रकार के फूलों का वैज्ञानिक नाम

क्रमिक संख्या फूलों का हिंदी में नाम फूलों का वैज्ञानिक naam
1गुलाबRosa
2कमलNelumbo nucifera
3चमेलीJasminum
4सूरजमुखीHelianthus
5गुलबहारBellis perennis
6कन्द पुष्पTulipa
7चम्पाMagnolia grandiflora
8लैवेंडरLavandula
9गुल मेहँदीImpatiens
10अपराजिताClitoria ternatea

कौन सा फूल सबसे आध्यात्मिक माना जाता है?

फूलों की अपनी ही ख़ासियत होती है। सभी फूल अपने हिसाब से अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक फूल ऐसा भी होता है जो बहुत ही आध्यात्मिक माना जाता है। जी हां, कमल के फूल को आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा जाता है। आपने अक्सर यह देखा होगा कि ब्रह्मा जी के मंदिर में अक्सर कमल का फूल चढ़ाया जाता है। हमारे पुराणों के अनुसार यही माना जाता है कि विष्णु जी की नाभि से कमल का फूल निकला और उसी पर ही विराजमान थे भगवान ब्रह्मा। और यही एक सबसे बड़ा कारण है कि कमल के फूल को आध्यात्मिकता से जोड़कर देखा जाता है।

निष्कर्ष

तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह जाना कि विभिन्न प्रकार के फूलों का नाम हिंदी में क्या होता है और अंग्रेजी में इन्हें क्या कहते हैं। हम यह आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

FAQs

Q1. कौन से फूल को फूलों का बादशाह माना जाता है?

A1. गुलाब के फूल को फूलों का बादशाह माना जाता है।

Q2. कीड़ों को फूलों से क्या प्राप्त होता है?

A2. कीड़ों को फूलों से पराग उपलब्ध होता है।

Q3. वह कौन-सा एक ऐसा फूल है जो कि बिना मिट्टी के भी उग जाता है?

A3. आर्किड एक ऐसा फूल है जो कि मिट्टी की सहायता बिना भी उग जाता है।

ऐसे ही अन्य रोचक आर्टिकलयहाँ से पढ़ें

Leave a Reply