रंगों के नाम (Colours name in Hindi) – बारिश आने के बाद जब हम इंद्रधनुष को देखते हैं तो उसे देखकर मन एकदम से खुश हो जाता है। वह सच में बहुत ही खूबसूरत और प्यारा लगता है। आपने देखा होगा कि इंद्रधनुष में कितने प्यारे रंग होते हैं। इसमें सात प्रकार के रंग होते हैं। लाल, नारंगी, नीला, पीला, हरा, जामुनी और बैंगनी। इन सातों रंग को देखकर दिमाग एकदम से ऊर्जावान हो उठता है। हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा के बीज़ फूट उठते हैं। इन सभी सातों रंगों का अपना अनोखा महत्व होता है। यह सभी रंग कुछ ना कुछ दर्शाते हैं।
आज हम जिस दुनिया में रह रहे हैं वहां चारों तरफ देखने पर हमें खूबसूरत रंग ही रंग नजर आते हैं। ऐसी कोई भी चीज़ नहीं है जो रंगहीन न हो। हालांकि यह माना जाता है कि पानी रंगहीन होता है। परंतु शुद्ध पानी रंग लिए होता है। रंग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बिना रंग के हम अपनी दुनिया की कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। हम रंगों के माध्यम से हर प्रकार की चीजों के बीच का अंतर पता कर सकते हैं। रंगों का अपना अलग ही महत्व होता है। रंगों के बीच के अंतर को हम बचपन से ही जानने लगते हैं। बच्चों को रंगों की पहचान शुरुआत से ही हो जाती है। हम अपने आसपास के वातावरण में यही देखते हैं कि पूरा वातावरण रंगों से गुलजार रहता है। आकाश का रंग अगर नीला होता है तो सूरज का रंग पीला, लाल और नारंगी होता है। पेड़ पौधों का रंग हरा होता है और चांद का सफेद निर्मल रंग वातावरण में चार चांद लगा देता है।
रंगों के 59 नाम
क्रमिक संख्या | रंगों का नाम हिंदी में | रंगों का नाम अंग्रेजी में |
1 | नारंगी | Orange |
2 | पीला भूरा रंग | Amber |
3 | लाल | Red |
4 | काला | Black |
5 | सफ़ेद | White |
6 | गुलाबी | Pink |
7 | अंगूर के जैसा रंग | Wine |
8 | आसमानी | Azure |
9 | हल्का नीला | Violet |
10 | गहरा लाल | Ruby |
11 | पीला | Yellow |
12 | टकसाल रंग | Mint |
13 | नीला | Blue |
14 | जैतून रंग | Olive |
15 | पीतल रंग | Bronze |
16 | चूने का रंग | Lime |
17 | हाथीदांत के जैसा रंग | Ivory |
18 | मिट्टी रंग | Clay |
19 | बेर रंग | Plum |
20 | बैंगनी रंग | Purple |
21 | गहरा नीला | Navy Blue |
22 | जंग जैसा रंग | Rust |
23 | हरा | Green |
24 | चांदी जैसा रंग | Silver |
25 | भूरा | Brown |
26 | फ़िरोज़ा | Turquoise |
27 | सुनहरा | Golden |
28 | भूरा लाल रंग | Maroon |
29 | धुमैला | Grey |
30 | गहरा पीला | Dark yellow |
31 | धूमिल सफ़ेद | Off white |
32 | धातुमय रंग | Metallic |
33 | हरिनील | Cyan |
34 | मटर हरित | Pea green |
35 | गहरा गुलाबी रंग | Magenta |
36 | मूंगा रंग | Coral |
37 | हरे रंग की छायादार | Teal |
38 | सरसों रंग | Mustard |
39 | गेहूँ रंग | Wheatish |
40 | जामुनी रंग | Indigo |
41 | खाकी रंग | Khaki Colour |
42 | चॉकलेट | Chocolate colour |
43 | टमाटर का रंग | Tomato colour |
44 | समुद्री हरा रंग | Sea Green Colour |
45 | एक्वा रंग | Aqua colour |
46 | ब्लैंचेड बादाम रंग | Blanched Almond Colour |
47 | कैडेटनीला रंग | CadetBlue Colour |
48 | चार्टरेस रंग | Chartreuse Colour |
49 | कॉर्नसिल्क रंग | Cornsilk colour |
50 | डार्कआर्किड रंग | DarkOrchid Colour |
51 | गहरा फ़िरोज़ा रंग | DarkTurquoise Colour |
52 | डिमग्रे रंग | DimGrey Colour |
53 | फ्यूशिया | Fuchsia |
54 | लिनन रंग | Linen colour |
55 | पेरू रंग | Peru Colour |
56 | सामन रंग | Salmon colour |
57 | सिएना रंग | Sienna Colour |
58 | टैन रंग | Tan colour |
59 | सोना रंग | Gold Colour |
अनेक प्रकार के फूलों के रंग
फूलों के नाम | फूलों के रंग |
कार्नेशन | गुलाबी, गहरा लाल, सफेद, धारीदार हरा, बैंगनी और पीला |
गुलाब | लाल, गुलाबी, सफेद, गहरा गुलाबी, पीला, नारंगी |
जरबेरा | चमकदार लाल, पीला, नारंगी, गहरा गुलाबी |
लिली | सफेद, गुलाबी, लाल, नारंगी, बकाइन और पीला |
ऑर्किड | नीला, बैंगनी, लाल, गुलाबी, सफेद, पीला, नारंगी और हरा |
एलेस्ट्रोमेरिया | नारंगी, गुलाबी, बैंगनी, लाल, पीला, सामन, सफेद |
गुलदाउदी | पीला, सफेद, गुलाबी, कांस्य, सोना, बैंगनी |
ट्यूलिप | मैरून, बैंगनी, काला, गुलाबी, लाल, पीला |
कमल | गुलाबी, सफेद, बैंगनी, नीला और छायांकित लाल |
आइरिस | नीला, सफेद, पीला, नारंगी, गुलाबी |
नार्सिसस | सफेद और पीला |
लाल रंग को क्यों खास माना जाता है?
लाल रंग हमेशा से ही एक खास रंग के रूप में देखा जाता रहा है। लाल रंग को हम हर एक शुभ काम में इस्तेमाल करते हैं। आपने यह अक्सर देखा होगा कि जब भी कोई नए काम का शुभारंभ करना होता है तब लाल रंग ही काम में लिया जाता है। जैसे देवी देवताओं की पूजा कुमकुम से की जाती है। लाल कुमकुम को हम तिलक निकालते समय भी इस्तेमाल में लेते हैं। इस रंग को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह एक प्रकार से बोल्ड कलर होता है। जब भी हम लाल रंग के कोई कपड़े पहनते हैं तो यह हमारे को अधिक आत्मविश्वासी दिखाता है। यह रंग ऊर्जा, उत्साह, जुनून और शक्ति को दर्शाता है। हमारे खून का रंग भी लाल होता है। लाल रंग को मंगल ग्रह का रंग माना जाता है। लाल रंग का गुलाब पूरी दुनिया में सबको बहुत प्रिय होता है। लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। माता लक्ष्मी को भी लाल रंग का गुलाब अर्पित किया जाता है। हम लाल रंग को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं।
रंगों के नाम संस्कृत में
- गुलाबी – पाटलः
- हरा – हरित:
- नीला – नील:
- लाल – रक्त:
- पीला – पीत:
- काला – कृष्ण:
- बैंगनी – धूमलवर्णः
- सफेद – श्वेतः
- नारंगी – नारिङ्गः
- धूसर – धूम्रवर्ण
- भूरा – कपिशः
- गहरा लाल – शोणः
- नारंगी – कौसुम्भः, नारङगवर्णः
निष्कर्ष
तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह सीखा कि इस दुनिया में कितने प्रकार के रंग होते हैं। हमने यह भी सीखा कि इन सभी रंगों के नाम हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में क्या होते हैं। हम यह आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।
ये भी पढ़ें :-
फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
कीड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
सभी रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
भारत के त्यौहारों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में | यहाँ से पढ़ें |
FAQs
आठ सबसे अधिक लोकप्रिय फूलों के रंग हैं – लाल, गुलाबी, बैंगनी, सफेद, हरा, पीला, नीला और नारंगी।
लाल गुलाब दुनिया का एक ऐसा फूल है जो कि बहुत ही लोकप्रिय फूलों में से एक आता है।
सफेद गुलाब का फूल पवित्रता, मासूमियत और शांति का प्रतीक होता है।
बिचौलिया लाल फूल सबसे अधिक दुर्लभ होता है।