Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

असम सामान्य ज्ञान प्रश्न (Assam GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

भारत के सभी राज्य एक से बढ़कर एक हैं। सभी की अपनी अलग पहचान है। नॉर्थ ईस्ट रीज़न के राज्यों की कुछ अलग ही बात है। वहां की सुंदरता निराली है। हमने अपने पिछले पोस्ट में अरुणाचल प्रदेश के बारे में जाना था। आज का हमारा पोस्ट नॉर्थ ईस्ट के ही एक खूबसूरत राज्य पर आधारित है। आज हम असम के बारे में जानेंगे। हमने इस पोस्ट में असम पर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर तैयार किए हैं। असम का नाम सुनकर चाय के बगानों की याद ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। इस राज्य में चारों ओर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं। चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली देखकर मन हर्षित हो उठता है। इस राज्य की राजधानी दिसपुर है। इस राज्य में तकरीबन 35 जिले हैं। तो आइए हम असम पर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर पढ़ना शुरू करते हैं।

असम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Assam GK Question Answer In Hindi)

असम राज्य की राजभाषा असमिया, बोड़ो और बंगाली है। 26 जनवरी 1950 को असम को राज्य का दर्जा दिया गया था। गुवाहाटी असम राज्य का सबसे बड़ा शहर है। असम का क्षेत्रफल 78,438 कि.मी. है। असम राज्य की कुल आबादी 3,11,69,272 है। असम एक संस्कृत शब्द है। इस राज्य का उल्लेख पौराणिक कथाओं में भी मिलता है। इस राज्य की प्रमुख नदी ब्रह्मपुत्र है। इस राज्य को आज भी कृषि आधारित राज्य माना जाता है। चाय, जूट तथा गन्ना का उत्पादन यहां सबसे ज्यादा होता है। यहां की चाय पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

असम सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Assam 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. असम के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- असम के मुख्यमंत्री का नाम हिमंता बिस्वा सरमा है।

प्रश्न 2. असम के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान का नाम बताइए?
उत्तर- असम के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान का नाम काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान है।

प्रश्न 3. असम की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- असम की राजधानी को दिसपुर नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 4. असम की प्रमुख नदी का नाम बताइए?
उत्तर- असम की प्रमुख नदी का नाम ब्रह्मपुत्र है।

प्रश्न 5. असम के वर्तमान राज्यपाल का नाम बताइए? 
उत्तर- असम के वर्तमान राज्यपाल का नाम गुलाब चंद कटारिया है।

प्रश्न 6. असम के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- असम के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम गोपीनाथ बोरदोलोई है।

प्रश्न 7. पुरंदर सिंघा कौन से साम्राज्य का राजा था?
उत्तर- पुरंदर सिंघा अहोम साम्राज्य का राजा था।

प्रश्न 8. भानुमति उपन्यास किस लेखक ने लिखा था?
उत्तर- पद्मनाथ गोहेन बरुआ ने भानुमति उपन्यास को लिखा था।

प्रश्न 9. असमिया भाषा की पहली पत्रिका का नाम बताइए?
उत्तर- ओरुनोदोई या अरुणोदोई असमिया भाषा की पहली पत्रिका थी। इसे 1846 में प्रकाशित किया गया था।

प्रश्न 10. लेखक बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य को कौन सा पुरस्कार मिला था?
उत्तर- लेखक बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था।

प्रश्न 11. असम का प्राचीन नाम बताइए?
उत्तर- असम का प्राचीन नाम प्रागज्योतिषपुर था।

प्रश्न 12. असम में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर- असम में कुल 7 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

प्रश्न 13. असम की पुरानी राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- असम की पुरानी राजधानी शिलांग थी?

प्रश्न 14. कौन से महान नेता ने 1921 में असम का दौरा किया था?
उत्तर- महात्मा गांधी ने 1921 में असम का दौरा किया था।

प्रश्न 15. असम की कौन सी पुस्तक ने साहित्य अकादमी पुरस्कार को प्राप्त किया था?
उत्तर- बोनफूल पुस्तक ने साहित्य अकादमी का पुरस्कार प्राप्त किया था।

प्रश्न 16. पहली असमिया फिल्म का नाम बताइए?
उत्तर- पहली असमिया फिल्म जॉयमोती के नाम से रिलीज हुई थी।

प्रश्न 17. असमिया फिल्म अजेय को कौन सा पुरस्कार मिला था?
उत्तर- असमिया फिल्म अजेय को 2014 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था।

प्रश्न 18. लचित बोरफुरन की जयंती कब मनाई जाती है?
उत्तर- लचित बोरफुरन की जयंती 24 नवंबर को मनाई जाती है।

प्रश्न 19. असम के एक प्रसिद्ध मंदिर का नाम बताइए?
उत्तर- कामाख्या मंदिर असम का एक प्रसिद्ध मंदिर है।

प्रश्न 20. कामाख्या मंदिर का निर्माण किसने किया था?
उत्तर- कामाख्या मंदिर का निर्माण म्लेच्छ वंश के राजा ने करवाया था।

प्रश्न 21. असम के उमानंद मंदिर का निर्माण कब हुआ था?
उत्तर- असम के उमानंद मंदिर का निर्माण 1694 ई. में करवाया गया था।

प्रश्न 22. प्रसिद्ध कवि चंद्रहरती असम में कहां जन्मे थे?
उत्तर- प्रसिद्ध कवि का जन्म उत्तर गुवाहाटी में हुआ था।

प्रश्न 23. चुटिया वंश की अंतिम रानी का नाम बताइए?
उत्तर- चुटिया वंश की अंतिम रानी का नाम सती साधना था।

प्रश्न 24. अहोम साम्राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 1228 में अहोम साम्राज्य की स्थापना हुई थी।

प्रश्न 25. असम के कुछ महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के नाम बताइए?
उत्तर- कामाख्या मंदिर, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, उमानंद मंदिर, मानस राष्ट्रीय उद्यान, असम राज्य संग्रहालय, गुवाहाटी तारामंडल, नवग्रह मंदिर, नेहरू पार्क आदि ।

प्रश्न 26. असम के प्रथम राजा का नाम बताइए?
उत्तर- असम के प्रथम राजा का नाम राजा सुकाफा था।

प्रश्न 27. असम के प्रमुख त्योहार का नाम बताइए?
उत्तर- असम के प्रमुख त्योहार का नाम बिहू है।

प्रश्न 28. असम का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- असम का सबसे बड़ा शहर गुवाहाटी है।

प्रश्न 29. असम के सबसे स्वच्छ गाँव का नाम बताइए?
उत्तर- रंगसापारा असम का सबसे स्वच्छ गाँव है।

प्रश्न 30. असम की मुख्य फसलों के नाम बताइए?
उत्तर- चाय, जूट तथा गन्ना असम की मुख्य फसलें हैं।

प्रश्न 31. असम का प्रमुख लोकनृत्य कौन सा है?
उत्तर- बिहू नृत्य असम का प्रमुख लोकनृत्य है।

प्रश्न 32. असम राज्य की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- असम राज्य की साक्षरता दर 72.19% है।

प्रश्न 33. असम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कहां स्थित है?
उत्तर- असम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी में स्थित है। इसे आईआईटी गुवाहाटी कहते हैं।

प्रश्न 34. असम के राज्य गीत का नाम बताइए?
उत्तर- ‘ओ मोर अपनार देश’ असम का राज्य गीत है।

प्रश्न 35. असम के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- असम के राजकीय पक्षी का नाम सफेद पंख वाली बत्तख है।

प्रश्न 36. बांग्लादेश असम की कौन सी दिशा में पड़ता है?
उत्तर- बांग्लादेश असम के पश्चिम दिशा में पड़ता है।

प्रश्न 37. असम की जनजातियों के नाम बताइए?
उत्तर- चकमा, दिमासा और होजोंग असम राज्य की जनजातियां हैं।

प्रश्न 38. असम राज्य की विधानसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- असम राज्य की विधानसभा सीटों की संख्या 126 है।

प्रश्न 39. असम का राजकीय पेड़ कौन सा है?
उत्तर- होलोंग असम का राजकीय पेड़ है।

प्रश्न 40. असम के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- असम के राजकीय फूल का नाम द्रौपदी माला है।

प्रश्न 41. असम की राजभाषा क्या है?
उत्तर- असम की राजभाषा असमिया, बोड़ो और बंगाली है।

प्रश्न 42. असम में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर- असम में कुल 35 जिले हैं।

प्रश्न 43. असम की सीमाएं कौन से राज्यों से लगती हैं?
उत्तर- असम की सीमाएं अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रि‍पुरा, पश्चिम बंगाल से लगती है।

प्रश्न 44. असम का उच्च न्यायालय कहां स्थित है?
उत्तर- असम का उच्च न्यायालय गुवाहाटी में है।

प्रश्न 45. दुनिया के सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य का नाम बताइए?
उत्तर- दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक असम है।

प्रश्न 46. दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप का नाम बताइए?
उत्तर- माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है।

प्रश्न 47. भारत के सबसे लंबे पुल का नाम बताइए?
उत्तर- भूपेन हजारिका ब्रिज को भारत के सबसे लंबे पुल का दर्जा दिया गया है।

प्रश्न 48. असम के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- असम के राजकीय पशु का नाम एक सिंग वाला गैंडा है।

प्रश्न 49. जटिंगा गांव को रहस्यमयी क्यों कहा जाता है?
उत्तर- जटिंगा गांव को रहस्यमयी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां रहस्यमयी तरीके से पक्षियों की मौत हो जाती है।

प्रश्न 50. असम के प्रसिद्ध संगीतकार का नाम बताइए?
उत्तर- असम के प्रसिद्ध संगीतकार का नाम भूपेन हजारिका है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply