Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मिज़ोरम सामान्य ज्ञान प्रश्न (Mizoram GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

मिज़ोरम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Mizoram GK Question Answer In Hindi)- हमने अपनी पिछली पोस्ट में मणिपुर राज्य के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। और इस पोस्ट में हम नॉर्थ ईस्ट के ही एक सुंदर राज्य के बारे में बात करेंगे। आज हम मिज़ोरम के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। मिज़ोरम भी बहुत खूबसूरत राज्य है। यहां पर भी चारों ओर सुंदरता की भरमार है। क्या आपको पता है कि जो मिज़ोरम राज्य वह राज्य है जो कि साक्षारता के मामले में केरल के बाद दूसरे स्थान पर आता है। मिज़ोरम राज्य की राजधानी आईजोल है। मणिपुर की ही तरह मिज़ोरम भी पहले असम राज्य का ही हिस्सा था। 20 फरवरी 1987 को मिज़ोरम राज्य अस्तित्व में आया।

मिज़ोरम सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Mizoram GK Question Answer In Hindi)

मिज़ोरम शब्द की उत्पति कैसे हुई होगी, इसके बारे में ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन मिज़ो लोगों के अनुसार मिज़ोरम का अर्थ है पर्वत प्रदेश में निवास करने वाले लोग। मिज़ोरम राज्य में मिज़ो भाषा बोली जाती है। मिज़ोरम राज्य में बहुत अधिक बारिश होती है। मिज़ोरम राज्य में कुल 8 जिले हैं। मिज़ोरम घूमने के लिहाज से बहुत सुंदर है। मिज़ोरम पूरी दुनिया में अपने बांस के लिए जाना जाता है। मिज़ोरम म्यांमार और बांग्लादेश के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इस राज्य में ज्यादातर आदिवासी रहते हैं। यहां पर 87% आबादी ईसाई है। तो आइए हम जानते हैं मिज़ोरम सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर।

मिज़ोरम सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Mizoram 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. मिज़ोरम की राजधानी का नाम क्या है?
उत्तर- मिज़ोरम की राजधानी आईजोल है।

प्रश्न 2. मिज़ोरम राज्य की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- मिज़ोरम राज्य की जनसंख्या 1,091,014 है।

प्रश्न 3. मिज़ोरम के वर्तमान राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम राज्य के वर्तमान राज्यपाल का नाम कंभमपति हरिबाबू है।

प्रश्न 4. मिज़ोरम राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम ज़ोरामथंगा है।

प्रश्न 5. मिज़ोरम की विधानसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम की विधानसभा की सीटों की संख्या 40 है।

प्रश्न 6. मिज़ोरम की राजभाषा क्या है?
उत्तर- मिज़ोरम की राजभाषा मिज़ो और अंग्रेजी है।

प्रश्न 7. मिज़ोरम की राज्यसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम की राज्यसभा की सीट की संख्या 1 है।

प्रश्न 8. मिज़ोरम की लोकसभा के सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम की लोकसभा के सीटों की संख्या 1 है।

प्रश्न 9. मिज़ोरम की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- मिज़ोरम की साक्षरता दर 91.58% है।

प्रश्न 10. मिज़ोरम केंद्र शासित प्रदेश कब बना?
उत्तर- मिज़ोरम 21 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश बना।

प्रश्न 11. मिज़ोरम को राज्य का दर्जा कब मिला?
उत्तर- मिज़ोरम को राज्य का दर्जा 20 फरवरी 1987 को मिला।

प्रश्न 12. मिज़ोरम की सबसे बड़ी गुफा का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम की सबसे बड़ी गुफा का नाम पुकजिंग है।

प्रश्न 13. मिज़ोरम की सबसे बड़ी बहने वाली झील का नाम बताइए?
उत्तर- पलक झील मिज़ोरम की सबसे बड़ी बहने वाली झील का नाम है।

प्रश्न 14. मिज़ोरम में किस व्यक्ति को पद्म भूषण पुरस्कार मिला था?
उत्तर- मिज़ोरम में कैप्टन एलजेड सेलो को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 15. मिज़ोरम राज्य का कितना प्रतिशत भाग वन से ढका हुआ है?
उत्तर- मिज़ोरम राज्य का 88.93 प्रतिशत हिस्सा वनों से ढका हुआ है।

प्रश्न 16. ब्रिटिश भारत ने मिज़ो पहाड़ियों पर अपना आधिपत्य कब जमाया?
उत्तर- ब्रिटिश भारत ने मिज़ो पहाड़ियों पर अपना आधिपत्य 1895 में जमाया।

प्रश्न 17. मिज़ो भाषा के पहले अखबार का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ो भाषा के सबसे पहले अखबार का नाम मिज़ो चानचिन लाइसुइह था।

प्रश्न 18. तलावंग नदी कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर- तलावंग नदी कोलासिब जिले में स्थित।

प्रश्न 19. तलावंग नदी किसकी उपनदी है?
उत्तर- तलावंग नदी बराक नदी की उपनदी है।

प्रश्न 20. आइजोल जिला के हवाई अड्डे का नाम क्या है?
उत्तर- इसका नाम लेंगपुई हवाई अड्डा है।

प्रश्न 21. सेरछिप जिले में कौन सा झरना बहता है?
उत्तर- सेरछिप जिले में वानतांग झरना बहता है।

प्रश्न 22. मिज़ोरम के पारंपरिक नृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के पारंपरिक नृत्य का नाम चेरोकान है।

प्रश्न 23. मिज़ोरम विश्वविद्यालय कब स्थापित किया गया था?
उत्तर- मिज़ोरम विश्वविद्यालय की स्थापना 2 जुलाई 2001 को हुई थी।

प्रश्न 24. चेराव नृत्य को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- चेराव नृत्य को बांस नृत्य के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 25. मिज़ोरम के सबसे बड़े जिले का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के सबसे बड़े जिले का नाम लुंगलेई है।

प्रश्न 26. मिज़ोरम के एक टाइगर रिजर्व का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के एक प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व का नाम डंपा टाइगर रिजर्व है।

प्रश्न 27. जिओना चाना को किस बात के लिए याद किया जाता है?
उत्तर- जिओना चाना मिज़ोरम के ऐसे व्यक्ति थे जो 39 बार शादी के बंधन में बंधे थे।

प्रश्न 28. मिज़ोरम के 10वें मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के 10वें मुख्यमंत्री का नाम हितेश्वर सैकिया था।

प्रश्न 29. आइजोल को कब बसाया गया था?
उत्तर- आइजोल को 25 फरवरी 1890 में बसाया गया था।

प्रश्न 30. मिज़ोरम के वन्यजीव अभयारण्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर- मिज़ोरम के वन्यजीव अभयारण्यों की संख्या 8 है।

प्रश्न 31. मिज़ो नेशनल फ्रंट कब अस्तित्व में आया?
उत्तर- मिज़ो नेशनल फ्रंट 1961 में अस्तित्व में आया।

प्रश्न 32. मिज़ोरम के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम बताइए?
उत्तर- फौंगपुई।

प्रश्न 33. मिज़ोरम के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के राजकीय पशु का नाम सीरो है।

प्रश्न 34. मिज़ोरम के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के राजकीय पक्षी का नाम श्रीमती ह्यूम का तीतर है।

प्रश्न 35. मिज़ोरम के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ोरम के राजकीय फूल का नाम भारतीय गुलाब चेस्टनट है।

प्रश्न 36. मिज़ोरम की सीमा किन राज्यों से लगती है?
उत्तर- मिज़ोरम की सीमा असम, मणिपुर और त्रिपुरा से लगती है।

प्रश्न 37. मिज़ोरम में माउताम अकाल कब पड़ा था?
उत्तर- मिज़ोरम में माउताम अकाल 1959 में पड़ा था।

प्रश्न 38. 1972 से पहले मिज़ोरम किस राज्य का हिस्सा हुआ करता था?
उत्तर- 1972 से पहले मिज़ोरम असम राज्य का हिस्सा था।

प्रश्न 39. मिज़ो पहाड़ियों का अन्य नाम बताइए?
उत्तर- मिज़ो पहाड़ियों को लुशाई पहाड़ियां भी कहते हैं।

प्रश्न 40. मिज़ोरम की महिला साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- मिज़ोरम में महिला साक्षरता दर 89.3% है।

प्रश्न 41. मिज़ोरम की पुरूष साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- मिज़ोरम की पुरूष साक्षरता दर 93.3% है।

प्रश्न 42. 1972 से वर्तमान तक में मिज़ोरम में कितने मुख्यमंत्री रहे हैं?
उत्तर- 1972 से वर्तमान तक मिज़ोरम में कुल पांच मुख्यमंत्रियों ने पदभार संभाला है।

प्रश्न 43. त्रिपुरा मिज़ोरम के कौन सी दिशा में पड़ता है?
उत्तर- त्रिपुरा मिज़ोरम की पश्चिम दिशा में पड़ता है।

प्रश्न 44. मिज़ोरम की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से किसके ऊपर निर्भर करती है?
उत्तर- मिज़ोरम की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर करती है।

प्रश्न 45. मिज़ोरम में महिलाओं की पोशाक क्या होती है?
उत्तर- मिज़ोरम में महिलाओं की पोशाक को पुआन कहा जाता है।

प्रश्न 46. मिज़ोरम में पक्षियों की प्रजातियों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर- मिज़ोरम में पक्षियों की प्रजातियों की कुल संख्या 640 है।

प्रश्न 47. मिज़ोरम का प्रसिद्ध खेल कौन सा है?
उत्तर- फुटबॉल मिज़ोरम का प्रसिद्ध खेल है।

प्रश्न 48. मिज़ोरम में सबसे अधिक किसका उत्पादन किया जाता है?
उत्तर- मिज़ोरम में सबसे अधिक बांस का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 49. मिज़ोरम की कौन सी गुफा को खोपड़ियों की गुफा कहा जाता है?
उत्तर- मिलू पुक गुफा को खोपड़ियों की गुफा कहा जाता है।

प्रश्न 50. मिज़ोरम का ऐसा कौन सा सीमावर्ती कस्बा है जो कि चावल के कटोरे के रूप में जाना जाता है?
उत्तर- मिज़ोरम के चम्फाई ज़िले को चावल के कटोरे के रूप में जाना जाता है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply