Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Arunachal Pradesh GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

किसी ने बताया था कि भारत का एक ऐसा राज्य है जो कि उगते सूर्य के पर्वत के समान है। मैं हैरानी में पड़ गई कि ऐसा कौन सा राज्य हो सकता है? पूछने पर मुझे पता चला कि यह अरुणाचल प्रदेश का ही नाम है। अरुणाचल प्रदेश का नाम सुनते ही आँखों के सामने बड़े-बड़े पर्वत और हरे भरे पेड़ तैर जाते हैं। भारत का यह खूबसूरत राज्य उत्तर-पूर्व में बसा है। ईटानगर इस राज्य की राजधानी है। इस राज्य की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। उत्तर-पूर्व के इस राज्य को हम सबसे बड़ा राज्य भी कह सकते हैं। 1972 तक अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश था। बाद में 20 फरवरी 1987 को यह राज्य पूर्ण राज्य घोषित कर दिया गया।

Arunachal Pradesh 50 GK Question Answer In Hindi

अरुणाचल प्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इस राज्य की सीमाएं भूटान, तिब्बत, चीन और म्यांमार से लगती हैं। पहले अरुणाचल प्रदेश को नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के नाम से जाना जाता था। अरुणाचल प्रदेश में खूब सारे फल भी उगाए जाते हैं। कामेंग, सुबनसिरी, सिआंग, लोहित और तिरप अरुणाचल प्रदेश की प्रमुख नदियां हैं। यह नदियां इस राज्य को और भी खूबसूरत बनाती हैं।

इस राज्य में 1,382,61 आबादी निवास करती है। 83,743 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल इस राज्य को बहुत अनोखा बनाता है। इस राज्य में हिंदी भाषा को भी समझा और बोला जाता है। इस राज्य में 29% हिंदू निवास करते हैं। यह राज्य अपने जीवनयापन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहता है। यह राज्य वनों से ढका है। चावल, मक्का, बाजरा, गेहूँ, दलहन, गन्ना, अदरक और तिलहन जैसी फसलें यहां सबसे ज्यादा उगाई जाती हैं।

अरुणाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. अरुणाचल प्रदेश राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश राज्य की स्थापना 20 फरवरी 1987 को हुई थी।

प्रश्न 2. अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या था?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी था।

प्रश्न 3. अरुणाचल प्रदेश के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिले हैं।

प्रश्न 4. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पेमा खांडू थुंगन है।

प्रश्न 5. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल का नाम बी.डी. मिश्रा है।

प्रश्न 6. अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश कब बना था?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश 21 जनवरी 1972 को केंद्र शासित प्रदेश बना।

प्रश्न 7. अरुणाचल प्रदेश को पहली बार राज्य का दर्जा कब प्राप्त हुआ था?
उत्तर- 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश को पहली बार राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

प्रश्न 8. अरुणाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 83,743 वर्ग कि.मी. है।

प्रश्न 9. अरुणाचल प्रदेश की साक्षारता दर बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश की साक्षारता दर 66.95% है।

प्रश्न 10. 2011 की जनगणना के मुताबिक अरुणाचल राज्य की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल राज्य की आबादी तकरीबन 1,382,611 है।

प्रश्न 11. अरुणाचल प्रदेश राज्य की मुख्य फसलों का नाम बताइए?
उत्तर- चावल, मक्का, बाजरा, गेहूँ, जौ, गन्ना, अदरक आदि अरुणाचल प्रदेश की मुख्य फसलों के नाम हैं।

प्रश्न 12. अरुणाचल प्रदेश के लोग खेती के लिए कौन सी विधि का प्रयोग करते हैं?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के लोग खेती के लिए झूम विधि का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 13. अरुणाचल प्रदेश का मुख्य त्योहार बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश का मुख्य त्योहार लोसर है।

प्रश्न 14. भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहाँ होता है?
उत्तर- भारत में सबसे पहले सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश में होता है।

प्रश्न 15. अरुणाचल प्रदेश की भौगोलिक विशेषतायें क्या हैं?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ों, घाटियों और नदियों सहित विविध भौगोलिक विशेषतायें हैं।

प्रश्न 16. अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान का क्या नाम है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान का नाम नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान है।

प्रश्न 17. अरुणाचल प्रदेश के पारंपरिक नृत्य कौन से हैं?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के पारंपरिक नृत्य अजी लामू और पोपिर हैं।

प्रश्न 18. अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री का नाम प्रेम खंडू थुंगन है।

प्रश्न 19. अरुणाचल प्रदेश के मुख्य उद्योग कौन से हैं?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश में हस्तकला उद्योग, टोकरी निर्माण, बुनाई, गलीचे बनाना जैसे उद्योग को मान्यता दी जाती है।

प्रश्न 20. अरुणाचल प्रदेश में किस संस्कृति का ज्यादा प्रभाव है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश में तिब्बत, बर्मा और भूटानी संस्कृति को आसानी से देखा और महसूस किया जा सकता है।

प्रश्न 21. अरुणाचल प्रदेश के एक प्रसिद्ध फल का नाम बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश का प्रसिद्ध फल कीवी है।

प्रश्न 22. अरुणाचल प्रदेश को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश का अन्य नाम उगते सूरज की भूमि है। 

प्रश्न 23. अरुणाचल प्रदेश के राजकीय पशु का नाम क्या है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के राजकीय पशु का नाम मिथुन है।

प्रश्न 24. अरुणाचल प्रदेश के राजकीय पक्षी का नाम क्या है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के राजकीय पक्षी का नाम ग्रेट हॉर्नबिल है।

प्रश्न 25. 1962 में अरुणाचल प्रदेश ने कौन-सी बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर- 1962 में अरुणाचल प्रदेश ने भारत-चीन युद्ध में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 26. अरुणाचल प्रदेश की जनजाति का नाम बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश की जनजाति का नाम आदि जनजाति है।

प्रश्न 27. अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने और बड़े मठ का नाम बताइए?
उत्तर- तवांग मठ अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने और बड़े मठ में से एक है।

प्रश्न 28. अरुणाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा क्या है?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश की आधिकारिक भाषा अंग्रेज़ी है।

प्रश्न 29. परशुराम कुंड अरुणाचल के कौन से जिले में स्थित है?
उत्तर- परशुराम कुंड अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में स्थित है।

प्रश्न 30. नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी को कौन से साल में बनाया गया था?
उत्तर- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी को साल 1954 में बनाया गया था।

प्रश्न 31. नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान कहां पर स्थित है?
उत्तर- नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान चांगलांग जिले में है।

प्रश्न 32. तवांग जिले में कौन सी नदी का उद्गम स्थान है?
उत्तर- तवांग जिले से ही कामेंग नदी बहती है।

प्रश्न 33. अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची पर्वतमाला का नाम बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश की सबसे ऊंची पर्वतमाला को कांगटे कहा जाता है। 

प्रश्न 34. उस जिले की सीमा का नाम बताइए जो कि भूटान, असम और तिब्बत से मिलती है?
उत्तर- वेस्ट कामेंग भूटान, असम और तिब्बत की सीमा से मिलती है।

प्रश्न 35. अरुणाचल प्रदेश के प्रसिद्ध जलप्रपात का नाम बताइए?
उत्तर- नूरानांग जलप्रपात अरुणाचल प्रदेश का प्रसिद्ध जलप्रपात है।

प्रश्न 36. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम बताइए जिसने लंबे समय तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है?
उत्तर- गेगोंग अपांग लंबे समय तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। 

प्रश्न 37. अंजॉ जिले में कौन सी प्रसिद्ध दर्रा है?
उत्तर- अंजॉ जिले में दीफू दर्रा स्थित है।

प्रश्न 38. अरुणाचल प्रदेश में लोगों ने ट्रेन की सेवा का आनंद कब उठाया था?
उत्तर- 2014 से लोगों के लिए ट्रेन की सेवा की शुरुआत की गई थी। 

प्रश्न 39. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुट मीठी किस राज्य के उपराज्यपाल रह चुके हैं?
उत्तर- मुकुट मीठी पुडुचेरी के उपराज्यपाल रह चुके हैं।

प्रश्न 40. माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाले अरुणाचल के पर्वतारोही कौन थे?
उत्तर- अरुणाचल के तापी मरा वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतेह किया था।

प्रश्न 41. अरुणाचल के किस व्यक्ति को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था?
उत्तर- मोहन सिंह गुंज्याल ने पद्मश्री पुरस्कार हासिल किया था।

प्रश्न 42. नामसाई जिले का कौन-सा मंदिर मशहूर है?
उत्तर- नामसाई जिले का गोल्डन पैगोडा मशहूर है।

प्रश्न 43. अरुणाचल प्रदेश के उस लेखक का नाम बताइए जिसने द ब्लैक हिल नाम की किताब प्रकाशित की?
उत्तर- द ब्लैक हिल की लेखिका हैं ममंग दाई।

प्रश्न 44. भारत का एक राज्य है जहां पर जैविक कीवी उगाई जाती है?
उत्तर- अरुणाचल के जीरो वैली में जैविक कीवी उगाई जाती है।

प्रश्न 45. अरुणाचल प्रदेश असम राज्य से कब अलग हुआ?
उत्तर- साल 1972 में अरुणाचल प्रदेश असम राज्य से अलग हो गया था।

प्रश्न 46. भूटान अरुणाचल प्रदेश की कौन-सी दिशा में स्थित है?
उत्तर- भूटान अरुणाचल प्रदेश की पश्चिम दिशा में पड़ता है।

प्रश्न 47. अरुणाचल प्रदेश के अभ्यारण्य का नाम बताइए?
उत्तर- अरुणाचल प्रदेश के अभ्यारण्य का नाम केन वन्यजीव अभ्यारण्य है।

प्रश्न 48. अरुणाचल राज्य के वन्यजीव अभ्यारण्य की संख्या बताइए?
उत्तर- अरुणाचल राज्य में कुल 8 वन्यजीव अभ्यारण्य हैं।

प्रश्न 49. अरुणाचल प्रदेश के नए जिले का नाम बताइए?
उत्तर- शि योमी अरुणाचल प्रदेश का नया जिला है।

प्रश्न 50. भारत में सबसे ज्यादा आर्किड के फूल कहां पाए जाते हैं?
उत्तर- भारत में सबसे ज्यादा आर्किड के फूल अरुणाचल प्रदेश में पाए जाते हैं।

Leave a Reply