12 महीनों के नाम हिंदी में (12 months name in Hindi) – यह दुनिया बहुत ही ज्यादा सुंदर है। प्रकृति ने हमें कितनी सारी चीजें प्रदान की है। इस धरती पर अनेकों प्रकार के जीव जंतु है और पेड़ पौधें हैं। सभी की अपनी-अपनी खूबियां हैं। मनुष्य और जीव जंतु एक दूसरे के पूरक होते हैं। इन सभी के अलावा दुनिया के सभी बारह महीने भी बहुत खास होते हैं। पूरे साल में 12 महीने होते हैं। यह सभी महीने अपने आप में खास होते हैं। जैसे जनवरी का महीना अपने साथ लाता है नए साल के शुरूआत का उत्साह और जोश। फरवरी महीने का अपना अलग ही अंदाज होता है। फिर मार्च का महीना अपने साथ लाता है अनेकों त्यौहार। जैसे इस महीने का सबसे प्रमुख उत्सव होली है। मार्च के बाद के चार महीने भरपूर गर्मियों में बीत जाते हैं और अगस्त माह से लेकर दिसम्बर महीने तक फिर से त्यौहारों की बौछार आ जाती है। तो आइए आज हम पढ़ते हैं बारह महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (name of months in hindi and english)
12 महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
सावन का महीना, पवन करे शोर, पवन करे शोर।
हां, जियारा रे झूमे ऐसे, जैसे बनमा नाचे मोर
सावन का महीना, पवन करे सोर, जियारा रे झूमे ऐसे, जैसे बनमा नाचे मोर।
मैं यह गाना रेडियो पर सुन रही थी। रिमझिम गिरती बूंदे मन को प्रफुल्लित कर रही थी। यह महीना बहुत ही खूबसूरत होता है। इस महीने में काले बादल घिरे रहते हैं। ठंडी ठंडी हवा चलती रहती है। किसानों के चेहरे खिल उठते हैं। पशु पक्षी भी झूम उठते हैं। मैं सोच रही थी कि यह प्रकृति कितनी सुंदर है। प्रकृति ने हमें कितने सारी चीजें प्रदान की है। आइये नीचे टेबल के माध्यम से hindi months names देखें।
12 महीनों के नाम हिंदी में
| क्रमिक संख्या | हिंदी महीनों के नाम | महीने में दिनों की संख्या |
| 1 | चैत्र | 31 |
| 2 | वैशाख | 28/29 |
| 3 | ज्येष्ठ | 31 |
| 4 | आषाढ़ | 30 |
| 5 | श्रावन | 31 |
| 6 | भाद्रपद | 30 |
| 7 | आश्विन | 31 |
| 8 | कार्तिक | 31 |
| 9 | मार्गशीर्ष | 30 |
| 10 | पौष | 31 |
| 11 | माघ | 30 |
| 12 | फाल्गुन | 31 |
ये भी पढ़ें :-
| भारत की प्रमुख नदियों के नाम | यहाँ से पढ़ें |
| फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
| कीड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
| पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
| सभी रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में | यहाँ से पढ़ें |
| मार्च से अप्रैल तक | चैत्र |
| अप्रैल से मई तक | वैशाख |
| मई से जून तक | ज्येष्ठ |
| जून से जुलाई तक | आषाढ़ |
| जुलाई से अगस्त तक | श्रावण |
| अगस्त से सितम्बर तक | भाद्रपद |
| सितम्बर से अक्टूबर तक | आश्विन |
| अक्टूबर से नवंबर तक | कार्तिक |
| नवंबर से दिसंबर तक | मार्गशीर्ष |
| दिसंबर से जनवरी तक | पोष |
| फरवरी से मार्च तक | माघ |
| मार्च से अप्रैल तक | फाल्गुन |
12 महीनों के नाम संस्कृत में
12 महीनों के नाम संस्कृत में
(months name in Sanskrit)
| क्रमिक संख्या | संस्कृत में महीनों के नाम | महीने में दिनों की संख्या |
| 1 | चैत्र: | 31 |
| 2 | वैशाख: | 28/29 |
| 3 | ज्येष्ठ: | 31 |
| 4 | आषाढ़: | 30 |
| 5 | श्रावण: | 31 |
| 6 | भाद्रपद: | 30 |
| 7 | आश्विन: | 31 |
| 8 | कार्तिक: | 31 |
| 9 | मार्गशीर्ष: | 30 |
| 10 | पौष: | 31 |
| 11 | माघ: | 30 |
| 12 | फाल्गुन: | 31 |
12 महीनों के नाम अंग्रेजी में
12 महीनों के नाम अंग्रेजी में
(12 Months name in English)
| क्रमिक संख्या | अंग्रेजी महीनों के नाम | महीने में दिनों की संख्या |
| 1 | January | 31 |
| 2 | February | 28/29 |
| 3 | March | 31 |
| 4 | April | 30 |
| 5 | May | 31 |
| 6 | June | 30 |
| 7 | July | 31 |
| 8 | August | 31 |
| 9 | September | 30 |
| 10 | October | 31 |
| 11 | November | 30 |
| 12 | December | 31 |
12 महीनों के नाम उर्दू में
12 महीनों के नाम उर्दू में
(12 Months name in Urdu)
| क्रमिक संख्या | अंग्रेजी में | उर्दू में |
| 1 | January | Muharram |
| 2 | February | Safar |
| 3 | March | Rabi-ul-Awwal |
| 4 | April | Rabi-ath-Thaani |
| 5 | May | Jumaada-ul-Awwal |
| 6 | June | Jumaada-uth-Thaani |
| 7 | July | Rajab |
| 8 | August | Shaaban |
| 9 | September | Ramadhan / Ramzan |
| 10 | October | Shawwal |
| 11 | November | Zul-qa’dah |
| 12 | December | Zul-hijjah |
12 महीनों के नाम पंजाबी में
12 महीनों के नाम पंजाबी में
(12 Months name in Punjabi)
| क्रमिक संख्या | अंग्रेजी में | पंजाबी में |
| 1 | January | Visakha ਵਿਸਾਖ |
| 2 | February | Jetha ਜੇਠ |
| 3 | March | Harha ਹਾੜ੍ਹ |
| 4 | April | Saona ਸਾਓਣ |
| 5 | May | Bhadom ਭਾਦੋਂ |
| 6 | June | Asu ਅੱਸੂ |
| 7 | July | Kataka ਕੱਤਕ |
| 8 | August | Maghara ਮੱਘਰ |
| 9 | September | Poha ਪੋਹ |
| 10 | October | Magha ਮਾਘ |
| 11 | November | Phagana ਫੱਗਣ |
| 12 | December | Ceta ਚੇਤ |
महीनों का महत्व और ऋतुओं के नाम
1 ) वर्षा ऋतू (Rainy season) – जुलाई-अगस्त महीने में
2 ) ग्रीष्म ऋतू (Summer season) – मई-जून महीने में
3 ) बसंत ऋतू (Spring season) – मार्च और अप्रैल महीने में
4 ) शीत ऋतु (Winter Season) – जनवरी-फरवरी महीने में
5 ) शरद ऋतू (Autumn Season) – सितंबर-अक्टूबर महीने में
6 ) हेमंत ऋतू (Pre Winter Season) – नवंबर-दिसंबर महीने में
वर्षा ऋतू (Rainy season)
वर्षा ऋतु पूरे साल की सबसे सुंदर ऋतु होती है। यह वह ऋतु होती है जिसमें सबसे अधिक बारिश होती है। इस मौसम में प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। भारत में जुलाई से सितंबर तक के महीने में खूब बारिश होती है।
ग्रीष्म ऋतू (Summer season)
ग्रीष्म ऋतु यानी कि गर्मी का मौसम। इस मौसम में प्रचंड गर्मी पड़ती है। हर समय लू के थपेड़े पड़ते रहते हैं। मार्च से लेकर जून तक के महीने में गर्मी का मौसम अपना प्रचंड रूप दिखाती है। इस अवधि के दौरान हर समय धूल भरी आंधियां चलती है। इस मौसम में लू लगने के आसार ज्यादा बढ़ जाते हैं।
बसंत ऋतू (Spring season)
बसंत ऋतु बहुत ही सुंदर ऋतुओं में से एक माना जाता है। बसंत को सभी मौसमों का राजा माना जाता है। इस मौसम में बसंत पंचमी का त्यौहार आता है। यह महीना सबसे ज्यादा अनुकूल होता है। इस मौसम में ना ज्यादा सर्दी होती है और ना ही गर्मी।
शीत ऋतु (Winter Season)
यह ऋतु बहुत ही ठंडी होती है। इस ऋतु के नाम से ही पता चल जाता है कि इसमें कितनी ठंड पड़ती है। लोगों को रज़ाई से निकलने का मन नहीं करता है। इस मौसम में गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों और अलसी जैसी फसलों को बोया जाता है।
शरद ऋतु (Autumm season)
अंग्रेजी में शरद ऋतु को ऑटम नाम से जाना जाता है। यह ऋतु पतझड़ के नाम से भी जानी जाती है। इस ऋतु से ठंड पड़नी चालू हो जाती है। यह सर्दी और गर्मी के बीच का मौसम होता है। इस मौसम में पेड़ के पत्ते पीले पड़ने शुरू हो जाते हैं।
हेमंत ऋतु (Pre Winter Season)
इस ऋतु के शुरू होते ही वातावरण में हल्की गुलाबी ठंड चालू हो जाती है। लोग स्वेटर पहनना चालू हो जाते हैं। यह ऋतु दिवाली के ठीक बाद शुरू हो जाती है। दिवाली आते ही यह एहसास हो जाता है कि अब फ़िज़ाओं में ठंडक घुलने लगी है।
निष्कर्ष
तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह सीखा कि पूरे साल के बारह महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में क्या होते हैं। दरअसल बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अंग्रेजी में 12 महीनों के नाम तो जानते हैं पर जब बात आती है हिंदी की तब वह दुविधा में पड़ जाते हैं। क्योंकि हम भारतीय हैं इसलिए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि हम हिंदी में भी 12 महीनों के नाम को जाने।
FAQ’S
Q1. हिंदी में बारह महीनों के नाम बताइए?
A1. चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ, फाल्गुन।
Q2. अंग्रेजी में बारह महीनों के नाम बताइए?
A2. January (जनवरी), February (फरवरी), March (मार्च), April (अप्रैल), May (मई), June (जून) , July (जुलाई) , August (अगस्त) , September (सितंबर) , October (अक्तूबर), November (नवंबर), and December (दिसंबर)।
Q3. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार साल का प्रथम माह कौन-सा होता है?
A3. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार साल का प्रथम माह अप्रैल माह में आता है।
Q4. फरवरी में कितने दिन होते हैं?
A4. फरवरी महीने में केवल 28 दिन ही होते हैं। अंग्रेजी में इसे लीप ईयर (leap year) भी कहते हैं।
Q5. सबसे प्रचंड रूप में गर्मी कौन से महीने में पड़ती है?
A5. मई-जून में प्रचंड रूप से गर्मी पड़ती है।
Q6. होली का त्यौहार कौन से महीने में मनाया जाता है?
A6. होली का त्यौहार हर साल मार्च महीने में मनाया जाता है।
| ऐसे ही अन्य रोचक आर्टिकल | यहाँ से पढ़ें |


this is amazing lekh very informative
Thank you!!