Seasons Name in Hindi and English | ऋतुओं के नाम

Updated on

ऋतुओं के नाम (season name in hindi) – जैसे देशभर में अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं, ठीक उसी प्रकार देश में अलग अलग ऋतु भी आती है। पूरे साल में 365 दिन होते हैं। उन 365 दिनों के बीच अलग-अलग ऋतुओं का आना जाना बना रहता है। हर एक मौसम का अपना अलग ही मज़ा होता है। हिंदू धर्म और कैलेंडर के अनुसार देश में छह तरह की ऋतुएँ होती है। वसंत ऋतु, ग्रीष्मा ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु- यह सभी भारत की प्रमुख ऋतुएँ हैं। परिवर्तन ही जीवन का नाम होता है। इसलिए ही तो हमारी प्रकृति में भी इन ऋतुओं के चलते परिवर्तन आता रहता है।किसी मौसम में खूब ही बारिश होती है, तो किसी मौसम में फूलों की बहार आ जाती है। कभी सर्दी पड़ती है तो कभी खूब गर्मी पड़ती है।

ऋतु क्या है?

विज्ञान के अनुसार हमें यह पता है कि हमारी यह धरती धुरी (axis) पर घूमती है। और यही एक कारण है कि इस धरती पर दिन आता है और फिर रात होती है। ऐसा होना परिवर्तन का सूचक होता है। हमारे वातावरण में भी अनेकों परिवर्तन होते हैं। इन्हीं परिवर्तन में हमारी ऋतुएँ भी शामिल होती है। समय की हर अवधि के साथ अलग अलग ऋतुएँ भी आती है। ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत, शिशिर और वसंत भारत की अलग अलग ऋतुएँ हैं। यह सभी ऋतुएँ अलग महीनों में आती है। जैसे मई से जुलाई तक के महीने में ग्रीष्म ऋतु अपना प्रचंड रूप दिखाती है। ठीक वैसे ही जुलाई से लेकर सितंबर तक के महीने में खूब बारिश होती है और यही वर्षा ऋतु की अवधि होती है।

ऋतुओं के नाम हिंदी में (6 season name in Hindi)

क्रमिक संख्या ऋतुओं के नाम हिंदी में
1वसंत
2हेमंत
3ग्रीष्म
4वर्षा,
5शरद
6शिशिर

ऋतुओं के नाम अंग्रेजी में (6 season name in English)

Srseason name in English
1Spring Season
2Summer Season. 
3Rainy Season
4Autumn Season
5Pre-winter Season
6Winter Season

Season name in Sanskrit

क्रमिक संख्या ऋतुओं के नाम संस्कृत में
1वसंत:
2ग्रीष्म:
3वर्षा
4शरद्
5हेमंत:
6शिशिर:

यह सभी ऋतुएँ हिंदू मास और अंग्रेजी मास में कब आती है?

ऋतुओं के नाम अंग्रेजी मास हिंदी मास
बसंत ऋतुयह ऋतु मार्च से लेकर अप्रैल तक चलती है।चैत्र से वैशाख का समय
ग्रीष्म ऋतुयह ऋतु मई से जून तक चलती है।ज्येष्ठ से आषाढ़ का समय
वर्षा ऋतुयह ऋतु जुलाई से सितंबर तक की मानी जाती है।श्रावण से भाद्रपद का समय
शरद ऋतुयह मौसम अक्तूबर से लेकर नवंबर तक लगातार चलती है।अश्विन से कार्तिक तक के बीच का समय
हेमंत ऋतुयह दिसंबर से जनवरी तक के बीच का समय होता है।मार्गशीर्ष से पौष तक का समय
शिशिर ऋतुयह समय जनवरी-फरवरी तक का होता है।माघ से फाल्गुन तक का समय

बसंत ऋतु के प्रमुख त्यौहार

  • बसंत पंचमी
  • शिवरात्रि
  • होली
  • सरस्वती पूजा
  • गणगौर पूजा
  • रामनवमी
  • चैत्र नवरात्रि

ग्रीष्म ऋतु के प्रमुख त्यौहार

  • निर्जला एकादशी
  • वट सावित्री व्रत
  • शीतलाष्टमी
  • देवशयनी एकादशी
  • गुरु पूर्णिमा
  • अक्षय तृतीया

वर्षा ऋतु के प्रमुख त्यौहार

  • तीज
  • कजरी तीज
  • नाग पंचमी 
  • ओणम
  • रक्षा बंधन
  • नारियल पूर्णिमा
  • आदिपेरुक्कू
  • हरेली
  • बछ बारस
  • जन्माष्टमी
  • पुरी रथ यात्रा
  • विनायक चतुर्थी
  • गंगा दशहरा

शरद ऋतु के प्रमुख त्यौहार

  • शारदीय नवरात्र
  • विजयादशमी
  • श्राद्ध
  • करवा चौथ
  • रूप चौदस
  • धनतेरस
  • दीपावली
  • नरक चौदस
  • गोवर्धन पूजा

हेमंत ऋतु के प्रमुख त्यौहार

  • धनतेरस
  • रूप चौदस
  • भाई दूज
  • गोवर्धन पूजा

शिशिर ऋतु के प्रमुख त्यौहार

  • मकर संक्रांति
  • लोहड़ी
  • अमावस्या
  • पोंगल
  • तिल चतुर्थी
  • छठ पूजा
  • बिहू
  • षटतिला एकादशी
  • पौष पूर्णिमा
  • संकष्टी चतुर्थी
  • मंगल मार्गी

सभी ऋतुओं का संक्षेप में वर्णन

बसंत ऋतु – यह ऋतु सभी ऋतुओं का राजा कहलाया जाता है। जैसे ही यह ऋतु शुरू होती है मानो कि वातावरण में जैसे कोई नई उमंग और स्फूर्ति छा जाती है। इस ऋतु के आते ही मन में सकारात्मकता की लहर दौड़ उठती है। यह मौसम सभी किसानों और कवियों का प्रिय मौसम होता है। इस ऋतु में बसंत पंचमी जैसा सुंदर त्यौहार मनाया जाता है।

ग्रीष्म ऋतु – ग्रीष्म शब्द संस्कृत से लिया गया शब्द है। ग्रीष्म का अर्थ है गर्मी। गर्मी का मौसम काफी अलग होता है। इस मौसम में चुभती जलती सभी लोगों को परेशान किए रखती है। इस ऋतु में भयंकर रूप से आंधियां और लू चलती है। लोग उमस के चलते बहुत परेशान रहते हैं।

वर्षा ऋतु – इस ऋतु में आखिरकार लोगों को लू के खतरनाक थपेड़े और उमस से निजात मिलती है। इस मौसम में थोड़ी बहुत उमस तो रहती है परंतु बारिश हो जाने पर इससे निजात मिल जाती है। इस ऋतु का सबसे बड़ा त्यौहार होता है रक्षाबंधन।

शरद ऋतु – यह ऋतु अक्तूबर से लेकर नवंबर तक लगातार चलती है। इस ऋतु को अंग्रेजी में ‘Autumm’ कहते हैं। हिंदी में इसे पतझड़ का मौसम कहते हैं।

हेमंत ऋतु – हेमंत ऋतु ऐसा समय है जब सर्दी अपना सितम दिखाना शुरू कर देती है। यह ऋतु दिसंबर से लेकर जनवरी तक चलती है। इस ऋतु में आने वाले प्रमुख त्यौहार है क्रिसमस और मकर संक्रांति।

शिशिर ऋतु – शिशिर ऋतु मतलब ठंडी ऋतु। यह ऋतु जनवरी में चालू होती है जो फरवरी तक बनी रहती है। इस ऋतु में खूब सारे त्यौहार आते हैं।

ये भी पढ़ें
भारत की प्रमुख नदियों के नाम
फूलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में 
कीड़ों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
सभी रेंगने वाले जीवों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

ऋतु से सम्बंधित सवाल जवाब FAQs

Q1. भारत की छह ऋतुओं को क्या कहते हैं?

A1. भारत की छह ऋतुओं का नाम है – वसंत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, मानसून, पतझड़, पूर्व-शीतकालीन और शीत ऋतु।

Q2. वो कौन सी ऋतु होती है जिसमें सबसे लंबी रात होती है?

A2. शीत ऋतु एक ऐसी ऋतु होती है जिसमें सबसे लंबी रात होती है।

Q3. दुनिया की सबसे गर्म ऋतु किसे माना जाता है?

A3. दुनिया की सबसे गर्म ऋतु ग्रीष्म ऋतु को माना जाता है।

Q4. पतझड़ के मौसम को क्या कहते हैं?

A4. पतझड़ के मौसम को शरद ऋतु कहते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!