एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 7 पौधों को जानिए

Photo of author
PP Team
Last Updated on
(कक्षा 6 विज्ञान पाठ 7 पौधों को जानिए के प्रश्न उत्तर)

अभ्यास

प्रश्न 1 – निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए :

(क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।

(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।

(ग) जड़े जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।

(घ) पुष्प में बाह्य दल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।

(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।

(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।

उत्तर :- (क) जड़ मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करती है।

(ख) तना पौधे को सीधा खड़ा रखता है।

(ग) तना जल को पत्तियों तक पहुँचाता है।

(घ) पुष्प में बाह्य दल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान नहीं होती।

(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्य दल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी नहीं होगी।

(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पँखुड़ियों से जुड़ा होगा।

प्रश्न 2 – निम्न के चित्र बनाइये :-

(क) पत्ती (ख) मसूला जड़ (ग) एक पुष्प जिसका आपने सारणी 7.3 में अध्ययन किया हो।

उत्तर:-  (क) पत्ती :-  

51228540386 c2ce5781b9 m

 (ख) मसूला जड़

51229615875 74b7e67bc8 m

(ग) पुष्प

51228547396 15da66e774 w

प्रश्न 3 – क्या आप अपने घर के आस पास ऐसे पौधों को जानते है जिसका तना लम्बा परन्तु दुर्बल हो ? इसका नाम लिखिए। आप इसे किस वर्ग में रखेंगे ?

उत्तर :-  लम्बे या दुर्बल तने वाले पौधे:-

(1) टमाटर

(2) डेलिया

(3) गेहूँ।

(4) मक्का

(5) चावल

(6) बाजरा

(7) भिंडी

(8) बैंगन

यह सभी शाक वर्ग में आते हैं।

प्रश्न 4 – पौधे में तने का क्या कार्य है ?

उत्तर:-   1. तना पानी और खनिजो से जड़ो से पत्तियों तक अवशोषित करता है।

2. तना पत्तियों का समर्थन करता है।

3. कुछ तने भोजन को इकठ्ठा करते है।

4. कुछ तने प्रजनन का कार्य करते है।

प्रश्न 5 – निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है ? गेहूँ, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुडह्ल।

उत्तर :- तुलसी, धनिया और गुड़हल में जालिका रूपी शिरा-विन्यास पाया जाता है

प्रश्न 6 – यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा ?

उत्तर:- यदि किसी पौधे की जड रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा विन्यास समान्तर शिरा विन्यास होगा।

प्रश्न 7 – यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़े किस प्रकार की होंगी ?

उत्तर :-  जिस पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास होगा उसकी जड़ें मूसलादार होंगी।

प्रश्न 8 – क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला होगी अथवा अकड़ा जड़ ? कैसे ?

उत्तर :- हां यह संभव है कि हम पौधे को देखें बिना सिर्फ उसकी छाप से यह पता लगा सकते है कि उस पौधे की जड कैसी होगी। पत्ती को नोटबुक के एक कागज के नीचे रखें, पेंसिल को कागज पर रगड़ें ताकि नसों का आकार कागज पर अंकित हो जाए।  इस आकृति की मदद से जड कैसे है यह पहचानना संभव है।

प्रश्न 9 – पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।

उत्तर :- पुष्प के मुख्य भाग –(1) बाह्य दल

(2) पंखुड़ियाँ

(3) स्त्रीकेसर

(4) पुंकेसर

प्रश्न 10 – निम्न में से किन पौधों में फूल होते हैं ?

घास, मक्का, गेहूँ, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नींबू, गन्ना, आलू, मूंगफली।।

उत्तर :- मक्का, गेंहू, घास, गन्ना, पीपल, आलू।

प्रश्न 11 – पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है ?

उत्तर :-  पुष्प के स्त्रीकेसर भाग में अंडाशय मिलता है।

प्रश्न 12 – ऐसे दो पुष्पे के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग अलग बाह्यदल हो।

उत्तर :- धतूरा, पेटूनिया।

कक्षा 6 विज्ञान के सभी पाठ नीचे से प्राप्त करें

कक्षा 6 विज्ञान के पाठविषय
पाठ-1भोजन : यह कहाँ से आता है ?
पाठ-2भोजन के घटक
पाठ-3तंतु से वस्त्र तक
पाठ-4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ-5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ-6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
पाठ-7पौधों को जानिए
पाठ-8शरीर में गति
पाठ-9सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
पाठ-10गति एवं दूरियों का मापन
पाठ-11प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
पाठ-12विद्युत तथा परिपथ
पाठ-13चुंबकों द्वारा मनोरंजन
पाठ-14जल
पाठ-15हमारे चारों ओर वायु
पाठ-16कचरा – संग्रहण एवं निपटान
इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!