एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 8 शरीर में गति

Photo of author
PP Team
Last Updated on
(कक्षा 6 विज्ञान पाठ 8 शरीर में गति के प्रश्न उत्तर)

अभ्यास

प्रश्न 1 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(क)अस्थियों की संधियाँ शरीर को ……..में सहायता करती हैं

(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का …..बनाते हैं

(ग) कोहनी की अस्थियाँ ………संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।

(घ) गति करते समय ………….के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं।

उत्तर :- (क) अस्थियों की संधिया शरीर को गति में सहायता करती है।

(ख) अस्थियाँ एवं उपास्थि संयुक्त रूप से शरीर का कंकाल बनाते हैं।

(ग) कोहनी की अस्थियाँ हिंज संधि द्वारा जुड़ी होती हैं।

(घ) गति करते समय पेशी के संकुचन से अस्थियाँ खिंचती हैं

प्रश्न 2 – निम्न कथनों के आगे सत्य (T) तथा असत्य (F) को इंगित कीजिए।

(क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिल्कुल एक समान होता है।

(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं।

(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं।

(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं।

(ङ) तिलचट्टों में बाय-कंकाल पाया जाता है।

उत्तर :- (क) सभी जंतुओं की गति एवं चलन बिल्कुल एक समान होता है। (F)

(ख) उपास्थि अस्थि की अपेक्षा कठोर होती हैं। (F)

(ग) अंगुलियों की अस्थियों में संधि नहीं होतीं। (F)

(घ) अग्रभुजा में दो अस्थियाँ होती हैं। (T)

(ङ) तिलचट्टों में बाय-कंकाल पाया जाता है। (T)

प्रश्न 3 – कॉलम 1 में दिए गये शब्दों का संबंध  कॉलम 2 के एक अथवा अधिक  कथनो से जोड़िए :-

कॉलम 1कॉलम 2
ऊपरी जबड़ाशरीर पर पंख होते है।
मछ्लीबाह्य कंकाल होता है।
पसलियांहवा में उड़ सकता है।
घोंघाएक अचल सन्धि है।
तिलचट्टाह्र्दय की सुरक्षा करती है।
 बहुत धीमी गति से चलता है।
 का शरीर धारा रेखीय होता है।

उत्तर:-

कॉलम 1कॉलम 2
ऊपरी जबड़ाएक अचल सन्धि है।
मछलीशरीर पर पंख होते है।, का शरीर धारा रेखीय होता है।
पसलियांहृदय की सुरक्षा करती है।
घोंघाबाह्य कंकाल होता है।, बहुत धीमी गति से चलता है।
तिलचट्टाबाह्य कंकाल होता है।, ह्वा में उड़ सकता है।

प्रश्न 4 – निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(क) कंदुक-खल्लिका संधि क्या है ?

(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है ?

(ग) हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती ?

उत्तर :- (क) कंदुक-खल्लिका संधि में एक अस्थि का सिरा गेंद जैसा गोल होता है जो दूसरी अस्थि के कटोरी रूपी गर्त में धंसा हुआ होता है। इस प्रकार की संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है। यह संधि कूल्हे की अस्थि में होती है।

(ख) कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है- वेलनाकार अस्थि गति करती है।

(ग) क्योंकि हमारी कोहनी में हिंज संधि होती है। हिंज एक प्रकार का कब्ज़ा होता है जो हम घरों के दरवाजे में लगाते हैं। यह कब्ज़ा पीछे नहीं मुड़ सकता। इसलिए हमारी कोहनी पीछे नहीं मुड़ सकती।

कक्षा 6 विज्ञान के सभी पाठ नीचे से प्राप्त करें

कक्षा 6 विज्ञान के पाठविषय
पाठ-1भोजन : यह कहाँ से आता है ?
पाठ-2भोजन के घटक
पाठ-3तंतु से वस्त्र तक
पाठ-4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ-5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ-6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
पाठ-7पौधों को जानिए
पाठ-8शरीर में गति
पाठ-9सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
पाठ-10गति एवं दूरियों का मापन
पाठ-11प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
पाठ-12विद्युत तथा परिपथ
पाठ-13चुंबकों द्वारा मनोरंजन
पाठ-14जल
पाठ-15हमारे चारों ओर वायु
पाठ-16कचरा – संग्रहण एवं निपटान
इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!