एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 4 वस्तुओं के समूह बनाना

Photo of author
PP Team

छात्र आर्टिकल से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 4 वस्तुओं के समूह बनाना प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 विज्ञान पाठ 4 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए है। कक्षा 6 विज्ञान पाठ 4 वस्तुओं के समूह बनाना के लिए एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान की किताब से बनाएं गए हैं। ncert solutions for class 6 science के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जिससे छात्र कक्षा 6 विज्ञान का पेपर में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 6 विज्ञान solution ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। छात्र एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 4 वस्तुओं के समूह बनाना नीचे से प्राप्त करें।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 4 वस्तुओं के समूह बनाना

छात्रों के लिए कक्षा 6 विज्ञान के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाये गए है। बाजार में कक्षा 6 विज्ञान नोट्स के लिए छात्र काफी पैसा खर्च कर देते है। उसके बाद उसे रखने में भी बहुत दिक्कत होती है। लेकिन इस आर्टिकल पर छात्रों के लिए एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 4 वस्तुओं के समूह बनाना पूरी तरह से मुफ्त है।

कक्षा : 6
विषय : विज्ञान
पाठ : 4 वस्तुओं के समूह बनाना

अभ्यास

प्रश्न 1 –  लकड़ी से बनाई जाने वाली पाँच वस्तुओ के नाम लिखिए।

उत्तर:- 1. मेज और कुर्सी

2. हल

3. बैलगाड़ी

4.पहिए

5. दरवाजे

प्रश्न 2 – निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थो का चयन कीजिए:-

काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज

उत्तर :- चमकदार पदार्थ :- कांच की प्याली,  प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच।

प्रश्न 3 – निम्नलिखित वस्तुओ का मिलान उन पदार्थो से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है,  याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थो से मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत सी वस्तुए बनाने में किया जा सकता है।

वस्तुएपदार्थ
पुस्तककाँच
गिलासलकड़ी
कुर्सीकागज
खिलौनाचमड़ा
जूतेप्लास्टिक

उत्तर:-

वस्तुएपदार्थ
पुस्तककागज
गिलासकाँच
कुर्सीलकड़ी, प्लास्टिक
खिलौनालकड़ी, प्लास्टिक, काँच
जूतेचमड़ा, प्लास्टिक

प्रश्न 4 – नीचे दिए गये कथन सत्य है अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए:-

(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।

(ख) नोटबुक में धुती होती है जबकि रबड़ में नहीं होती।

(ग)  चाक जल में विलीन हो जाता है।

(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।

(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती।

(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।

(छ) बालू जल में नि: सादित हो जाता है।

(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।

उत्तर :- (क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है। (असत्य)

(ख)  नोटबुक में युती होती है जबकि रबड़ में नहीं होती। (असत्य)

(ग) चाक जल में विलीन हो जाता है। (असत्य)

(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।(सत्य)

(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती। (असत्य)

(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है। (असत्य)

(छ) बालू जल में नि: सादित हो जाता है। (सत्य)

(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है। (सत्य)

प्रश्न 5 – नीचे कुछ वस्तुओ तथा पदार्थो के नाम दिए गए है :-

जल, बास्केट बॉल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा

इनको इस प्रकार समूहित कीजिए:-

(क) गोल आकृतियाँ तथा अन्य आकृतियाँ

(ख) खाद्य तथा अखाद्य

उत्तर :- (I) गोल आकृतियाँ :- बॉस्केट बाल, संतरा, ग्लोब, सेब, मिट्टी का घड़ा।

(Ii) अन्य आकृतियाँ :- जल, चीनी

(I) खाद्य पदार्थ :- जल, संतरा, चीनी सेब

(Ii) अखाद्य पदार्थ :- बॉस्केट बाल, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा।

प्रश्न 6 – जल में तैरने वाली जिन वस्तुओ को आप जानते है उनकी सूची बनाइये। जॉंच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल या मिट्टी के तेल पर तैरती है।

उत्तर :- ऐसी वस्तुएँ जो पानी पर तैरती हैं :- लकड़ी का एक टुकड़ा, कागज, सूखी घास का ब्लेड, ये  सभी वस्तुएँ तेल और मिट्टी के तेल पर भी तैरती हैं।

प्रश्न 7 – निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए:-

(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी

(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल

(ग) एल्यूमीनियम, आयरन, ताम्बा, चाँदी, रेत

(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट

उत्तर:- (क ) बच्चा

(ख) नाव

(ग) रेत

(घ) रेत

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान के सभी पाठ नीचे से प्राप्त करें

कक्षा 6 विज्ञान के पाठविषय
पाठ-1भोजन : यह कहाँ से आता है ?
पाठ-2भोजन के घटक
पाठ-3तंतु से वस्त्र तक
पाठ-4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ-5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ-6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
पाठ-7पौधों को जानिए
पाठ-8शरीर में गति
पाठ-9सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
पाठ-10गति एवं दूरियों का मापन
पाठ-11प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
पाठ-12विद्युत तथा परिपथ
पाठ-13चुंबकों द्वारा मनोरंजन
पाठ-14जल
पाठ-15हमारे चारों ओर वायु
पाठ-16कचरा – संग्रहण एवं निपटान

छात्र ऊपर कक्षा 6 विज्ञान के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर चुके होंगे। कक्षा 6 विज्ञान का पेपर बहुत ही आसान है। छात्र एनसीईआरटी समाधान से कक्षा 6 विज्ञान नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply