छात्र आर्टिकल से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर साधारण भाषा में बनाए गए है। कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक के लिए एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान की किताब से बनाएं गए हैं। ncert solutions for class 6 science के माध्यम से छात्र परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। जिससे छात्र कक्षा 6 विज्ञान का पेपर में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। छात्र कक्षा 6 विज्ञान solution ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। छात्र एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 भोजन के घटक नीचे से प्राप्त करें।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक
छात्रों के लिए कक्षा 6 विज्ञान के प्रश्न उत्तर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाये गए है। बाजार में कक्षा 6 विज्ञान नोट्स के लिए छात्र काफी पैसा खर्च कर देते है। उसके बाद उसे रखने में भी बहुत दिक्कत होती है। लेकिन इस आर्टिकल पर छात्रों के लिए एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक पूरी तरह से मुफ्त है।
कक्षा : 6
विषय : विज्ञान
पाठ : 2 भोजन के घटक
अभ्यास
प्रश्न 1 – हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर :- हमारे भोजन में प्रमुख पोषक तत्व हैं:- कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन तथा खनिज लवण है। इसके अतिरिक्त हमारे भोजन में रूक्षांश तथा जल भी शामिल है। जिनको हमारे शरीर की आवश्यकता है।
प्रश्न 2 – निमन्लिख्ति के नाम लिखिए:-
- पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते है।
- पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक है।
- वह विटामिन जो हमारी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
- वह खनिज जो अस्थियो के लिए आवश्यक है।
उत्तर :- 1. कार्बोहाइड्रेट और वसा जो हमारे शरीर को ऊर्जा देते है।
2. प्रोटीन जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक है।
3. विटामिन ए जो हमारी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
4. कैल्शियम और फास्फोरस खनिज जो अस्थियो के लिए आवश्यक है।
प्रश्न 3 – दो ऐसे खाद्य पदार्थो के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते है।
(क) वसा (ख) मंड (ग) आहारी रेशे (घ) प्रोटीन
उत्तर:-
वसा | मूंगफली के बीज, तिल, तेल, अंडा, दूध, मांस, घी |
मंड | गेहूं, बाजरा, चावल, शकरकंद, आलू, गन्ना, खरबूजा, आम |
आहारी रेशे | साबुत अनाज, ताजे फल और सब्जियां, आलू, दालें |
प्रोटीन | मटर, चना, मूंग, सेम, सोयाबीन, पनीर |
प्रश्न 4 – इनमें से सही कथन को अंकित कीजिए :-
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओ को पूरा कर सकते है।
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावज्न्य रोगो की रोकथाम की जा सकती है।
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चहिए।
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है।
उत्तर:- (क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओ को पूरा कर सकते है। (गलत)
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावज्न्य रोगो की रोकथाम की जा सकती है। (सही)
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चहिए। (सही)
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है। (गलत)
प्रश्न 5 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-
(क)……………….. विटामिन डी के अभाव से होता है।
(ख)…………की कमी से बेरी बेरी नामक रोग होता है।
(ग) विटामिन सी के अभाव से ……नामक रोग होता है।
(घ) हमारे भोजन में ………………. के अभाव से रतौंधी होती है।
उत्तर:- (क) रिकेट्स रोग विटामिन डी के अभाव से होता है।
(ख) विटामिन बी की कमी से बेरी बेरी नामक रोग होता है।
(ग) विटामिन सी के अभाव से स्कर्वी नामक रोग होता है।
(घ) हमारे भोजन में विटामिन ए के अभाव से रतौंधी होती है।
एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान के सभी पाठ नीचे से प्राप्त करें
कक्षा 6 विज्ञान के पाठ | विषय |
पाठ-1 | भोजन : यह कहाँ से आता है ? |
पाठ-2 | भोजन के घटक |
पाठ-3 | तंतु से वस्त्र तक |
पाठ-4 | वस्तुओं के समूह बनाना |
पाठ-5 | पदार्थों का पृथक्करण |
पाठ-6 | हमारे चारों ओर के परिवर्तन |
पाठ-7 | पौधों को जानिए |
पाठ-8 | शरीर में गति |
पाठ-9 | सजीव – विशेषताएँ एवं आवास |
पाठ-10 | गति एवं दूरियों का मापन |
पाठ-11 | प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन |
पाठ-12 | विद्युत तथा परिपथ |
पाठ-13 | चुंबकों द्वारा मनोरंजन |
पाठ-14 | जल |
पाठ-15 | हमारे चारों ओर वायु |
पाठ-16 | कचरा – संग्रहण एवं निपटान |
छात्र ऊपर कक्षा 6 विज्ञान के प्रश्न उत्तर प्राप्त कर चुके होंगे। कक्षा 6 विज्ञान का पेपर बहुत ही आसान है। छात्र एनसीईआरटी समाधान से कक्षा 6 विज्ञान नोट्स भी तैयार कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि छात्रों को बेहतर ज्ञान दिया जाए। छात्र एनसीईआरटी पुस्तक या सैंपल पेपर आदि की अधिक जानकारी के लिए parikshapoint.com की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिए | यहां क्लिक करें |