एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 9 नज़ीर अकबराबादी

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 9 नज़ीर अकबराबादी के एनसीईआरटी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए इस आर्टिकल पर सरल भाषा में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 9 नज़ीर अकबराबादी बनाये गए हैं। आपको हमारी वेबसाइट parikshapoint.com पर कक्षा 9 हिंदी के सभी पुस्तकों के एनसीईआरटी समाधान भी मिल जायेंगे। छात्र कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 9 नज़ीर अकबराबादी के प्रश्न उत्तर (hindi sparsh class 9 chapter 9 question answers) नीचे से प्राप्त कर सकते हैं। स्पर्श भाग 1 कक्षा 9 के प्रश्न उत्तर प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

Ncert Solutions for class 9 Hindi Sparsh chapter 9

कक्षा 9 हिंदी स्पर्श के प्रश्न उत्तर (hindi sparsh class 9 chapter 9 question answers) को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ताकि छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके। देखा गया है कि छात्र ncert solutions class 9 hindi sparsh chapter 9 के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। फिर उन गाइड को संभाल कर रखने में भी दिक्कत होती हैं। लेकिन आप हमारे इस पेज से class 9 hindi chapter 9 question answer sparsh पूरी तरह से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। हमने एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 9 नज़ीर अकबराबादी (ncert solutions for class 9 hindi sparsh) को राष्ट्रीय शैशिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया है।

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:-

(क) पहले छंद में कवि की दृष्टि आदमी के किन-किन रूपों का बखान करती है? क्रम से लिखिए।

उत्तर :- पहले छंद में कवि कोई दृष्टि आदमी के निम्न रूपों का बखान करती है, जैसे:- बादशाह अर्थात् राजा, मुफ़लिस- ओ – गदा से अभिप्राय है गरीब, भिखारी, ज़रदार बेनवा अर्थात् मालदार, कमज़ोर, निअमत जो कि स्वादिष्ट भोजन खाने वाला और सुखी रोटियां चबाने वाला।

(ख) चारों छंदों में कवि ने आदमी के सकारामक और नकारात्मक रूपों को परस्पर किन-किन रूपों में रखा है? अपने शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

उत्तर :- चार छंदों में कवि ने आदमी के सकारात्मक और नकारात्मक रूपों को परस्पर भिन्न रूपों में रखा है, जैसे :- सकारात्मक रूप :- बादशाह, मालदार, स्वादिष्ट भोजन खाने वाला, चोरों को ताड़ने अर्थात् उन पर गुस्सा करने वाला, किसी पर अपनी जान न्योछावर करने वाला, किसी के बुलाने पर उसी समय भागने वाला, शरीफ, दिल को लुभाने वाला।

नकारात्मक रूप :- भिखारी, गरीब , कमज़ोर, सूखी रोटियां खाता, जूतियां चोरी करने वाला, किसी को जान से मारने वाला, अपमान करने वाला, चिलाने वाला, कमीने।

(ग) ‘आदमी नामा’ शीर्षक कविता ने इन अंशों को पढ़कर आपके मन में मनुष्य के प्रति क्या धारणा बनती है?

उत्तर :- इस शीर्षक से जुड़ी कविता के अंशो को पढ़कर पता चलता है इस दुनिया में भिन्न प्रकार के लोग रहते हैं। कुछ अच्छा काम भी करते हैं, कुछ बुरा। कुछ लोग गरीबी का शिकार होते हैं तो, कुछ बादशाह होने का अहंकार दिखाते हैं। किसी ने भिखारी होने की वजह से लोगों को चोर बना दिया तो कोई एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गया। कोई किसी की मदद के लिए एक आवाज़ से भाग फिरता है। किसी ने अपना जीवन सुधार लिया तो कोई बेबस भरे जीवन को ही अपनी किसमत मान कर अपना लेता है।

(घ) इस कविता का कौन-सा भाग आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?

उत्तर :- इस कविता का सबसे ज्यादा भाग अच्छा लगा वह है जिसमें अगर कोई जूतिया चुराने वाला है तो उन पर गुस्सा करने वाले भी है। कोई अगर किसी व्यक्ति की जान लेने वाला है तो एक दूसरे पर जान न्योछावर करने वालो की भी कोई कमी नहीं है। कोई मदद के लिए बुला रहा है तो, एक आवाज़ में भागने वाले भी है।

(ङ) आदमी की प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर :- इस कविता में आदमी की जो निम्न प्रवृतियों का वर्णन किया है वह सिर्फ इन पंक्तियो में ही नहीं है। वे सही अर्थो में हमारे जीवन से जुड़े हुए हैं। अच्छे व्यक्ति है तो बुरे भी है। कुछ चुराने वाले हैं तो, उनको पकड़ने वाले भी है, जान लेने वाले हैं तो, किसी के लिए जान देने वाले भी है, अपमान करने वाले हैं तो, सहायता करने वाले भी है। कोई बादशाह है तो, कोई भिखारी है, कोई छत्तीस भोग करता है तो कोई सूखी रोटी चबाने वाला भी है।

प्रश्न 2 – निम्नलिखित अंशों की व्याख्या कीजिए:-

(क) दुनिया में बादशाह है सो है वह भी आदमी

    और मुफ़लिस-ओ-गदा है सो है वो भी आदमी

उत्तर :- कवि कहते हैं कि दुनिया में राज करने वाला भी आदमी है तो गरीब, भिखारी भी आदमी है। अर्थात् भिन्न भिन्न रूप दिखाने वाला कई प्रवृति के आदमी इस दुनिया में है।

(ख) अंशराफ़ और कमीने से ले शाह ता वज़ीर

       ये आदमी ही करते हैं सब कारे दिलपज़ीर

उत्तर :- इस दुनिया में शरीफ और कमीने लोग है तो राजा और मंत्री भी है। ये ही आदमी वह सारा काम करते है जो दिल को लुभाने वाला होता है। अर्थात् कई पद ग्रहण करने वाले व्यक्ति है जो भिन्न भिन्न कार्य करते है और वही दुनिया को पसंद भी आता है।

प्रश्न 3 – निम्नलिखित में अभिव्यक्त व्यंग्य को स्पष्ट कीजिए:-

(क) पढ़ते हैं आदमी ही कुरआन और नमाज़ यां

    और आदमी ही उनकी चुराते हैं जूतियाँ

     जो उनको ताड़ता है सो है वो भी आदमी

उत्तर :- व्यंग्य यह है कि जहाँ एक ओर कुरान पढ़ने और नमाज अदा करने वाले हैं तो दूसरी ओर ऐसे आदमी भी हैं जो वही उसी जगह से जूतियाँ चुराते हैं तो उनको वहा डांटने वाले आदमी भी है।

(ख) पगड़ी भी आदमी की उतारे है आदमी

चिल्ला के आदमी को पुकारे है आदमी

और सुनके दौड़ता है सो है वो भी आदमी

उत्तर :- व्यंग्य यह है कि जहां दूसरों को अपमानित करता हुआ आदमी है तो सहायता के लिए पुकारने पर दौड़ कर जाने वाला आदमी भी है।

प्रश्न 4 – नीचे लिखे शब्दों का उच्चारण कीजिए और समझिए कि किस प्रकार नुक्ते के कारण उनमें अर्थ परिवर्तन आ गया है।

राज़ (रहस्य)

फ़न (कौशल)

राज (शासन)

फन (साँप का मुंह)

जरा (थोड़ा)

फ़लक (आकाश)

जरा (बुढ़ापा)

फलक (लकड़ी का तख्ता)

ज़ फ़ से युक्त दो-दो शब्दों को और लिखिए।

उत्तर :- ज़ :-  ज़ोर, ज़रा

फ़ :- फ़रमान, फ़िक्र

प्रश्न 5 – निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग वाक्यों में कीजिए:-

टुकड़े चबाना

पगड़ी उतारना

मुरीद होना

जान वारना

तेग मारना

उत्तर :- टुकड़े चबाना :– रुखा सूखा खाना (गरीब लोगों को तो टुकड़े ही चबाने पड़ते है चाहे कितना भी कुछ भी करलो।)

पगड़ी उतारना :- अपमानित करना (कैलाश ने सबके सामने हीरा की पगड़ी उतार दी।)

मुरीद होना :- चाहने वाला ( सभी बच्चें मेरा नृत्य देखकर् मुरीद हो गए।)

जान वारना :- जान न्योछावर करना (जवान अपने देश के लिए जान वारने को तैयार रहते है।)

तेग मारना :- तलवार मरना (लोग बदला लेने के लिए तेग मारने में भी कोई संकोच नहीं करते।)

योग्यता-विस्तार

अगर ‘बंदर नामा’ लिखना हो तो आप किन-किन सकारात्मक और नकारात्मक बातों का उल्लेख करेंगे।

उत्तर :- बंदर की सकारात्मक बात :- चलाक, समझदार, स्वयं के बच्चें के साथ लगाव, नकल करने में निपुण, खेल दिखाने में लोगों की आय का साधन।

बंदर की नकारात्मक बात :- काटना, सामान के साथ छेड़ – छाड़, इधर – उधर घूमते रहना।

कक्षा 9 हिंदी स्पर्श भाग-1 के सभी पाठ के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

एनसीईआरटी समाधान :- “स्पर्श भाग-1″

अध्यायविषय के नाम
1 (गद्य खंड)दुःख का अधिकार (यशपाल)
2एवरेस्ट : मेरी शिखर यात्रा (बचेंद्री पाल)
3तुम कब जाओगे, अथिति (शरद जोश)
4वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन (धीरंजन मालवे)
5धर्म की आड़ (गणेशशंकर विद्यार्थी)
6शुक्रतारे के समान (स्वामी आनंद)
7 (काव्य खंड)रैदास
8रहीम
9आदमी नामा (नज़ीर अकबराबादी)
10एक फूल की चाह (सियारामशरण गुप्त)
11गीत-अगीत (रामधारी सिंह दिनकर)
12अग्नि पथ (हरिवंशराय बच्चन)
13नए इलाके में (अरुण कमल)

कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 9 नज़ीर अकबराबादी के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपना बहुमूल्य कमेंट जरूर करें। कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 9 के प्रश्न उत्तर (Class 9 Hindi Sparsh Chapter 9 Question Answer) देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप कक्षा 9 के अन्य विषयों के एनसीईआरटी समाधान यहां से देख सकते हैं। साथ ही कक्षा 9 हिंदी विषय की एनसीईआरटी पुस्तक भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 हिंदी किताब क्षितिजकृतिकासंचयन के प्रश्न उत्तरयहां से देखें

Leave a Reply