एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 11 गीत-अगीत

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 11 गीत-अगीत के एनसीईआरटी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए इस आर्टिकल पर सरल भाषा में एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 11 गीत-अगीत बनाये गए हैं। आपको हमारी वेबसाइट parikshapoint.com पर कक्षा 9 हिंदी के सभी पुस्तकों के एनसीईआरटी समाधान भी मिल जायेंगे। छात्र कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 11 गीत-अगीत के प्रश्न उत्तर (hindi sparsh class 9 chapter 11 question answers) नीचे से प्राप्त कर सकते हैं। स्पर्श भाग 1 कक्षा 9 के प्रश्न उत्तर प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

Ncert Solutions for class 9 Hindi Sparsh chapter 11

कक्षा 9 हिंदी स्पर्श के प्रश्न उत्तर (hindi sparsh class 9 chapter 11 question answers) को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ताकि छात्र परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके। देखा गया है कि छात्र ncert solutions class 9 hindi sparsh chapter 11 के लिए बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। फिर उन गाइड को संभाल कर रखने में भी दिक्कत होती हैं। लेकिन आप हमारे इस पेज से class 9 hindi chapter 11 question answer sparsh पूरी तरह से ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। हमने एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 11 गीत-अगीत (ncert solutions for class 9 hindi sparsh) को राष्ट्रीय शैशिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की सहायता से बनाया है।

प्रश्न -अभ्यास

प्रश्न 1 – निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-

(क) नदी का किनारों से कुछ कहते हुए बह जाने पर गुलाब क्या सोच रहा है? इससे संबंधित पॅक्तियों को लिखिए।

उत्तर :- गुलाब सोचता है और कहता है कि हे भगवान अगर आपने मुझे भी बोलने का हक़ दिया होता तो मैं भी अपने पतझड़ों अर्थात् अपने खिलने की खुशी का गीत सबको गाकर सुनाता।

(ख) जब शुक गाता है, तो शुकी के हृदय पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर :- जब गहरी छाया की डाल पर बैठकर शुकी अपने स्वर गाता है तो उसकी आवाज़ पूरे जंगल में फैल जाती है। शुकी अपने बच्चों की वजह से गीत नहीं गा पाती लेकिन वह फिर भी शुक की आवाज़ सुनकर पँख फैलाकर उसको सुनने में मग्न है। अर्थात् बहुत खुश है।

(ग) प्रेमी जब गीत गाता है, तब प्रेमिका की क्या इच्छा होती है?

उत्तर :- जब प्रेमी दिन के छिपने पर गीत गाता है तो उस प्रेमी का पहला स्वर उसकी प्रेमिका को अपनी ओर खींच लाता है। प्रेमिका नीम की छाया में खड़ी होकर गीत सुनती और इच्छा करती है कि मैं भी इस गीत का हिस्सा होनी चाहिए थी।

(घ) प्रथम छंद में वर्णित प्रकृति-चित्रण को लिखिए।

उत्तर :- प्रथम छंद में प्रकृति का नदी और गुलाब के रुप में चित्रण किया है। जिसमें नदी अपने मन कि बातों को किनारों पर बहते पत्थरों से बखान करते हुए बह रही है वही गुलाब सोचता है अगर भगवान ने ये भाव मुझे भी दिया होता तो मैं भी अपने सपने और मन की बातों का उल्लेख कर पाता।

(ङ) प्रकृति के साथ पशु-पक्षियों के संबंध की व्याख्या कीजिए।

उत्तर :- प्रकति के साथ पशु- पक्षियों का एक गहन रिश्ता होता है। जैसे कि पशुओं को प्रकति से खाना पीना, ऊर्जा मिलती है। पक्षी उस प्रकति में चहल – पहल करते इधर-उधर उड़ते रहते हैं। पशु – पक्षी या कोई अन्य जीव यदि प्रकृति से जुड़े न रहे तो वे जीवित भी नहीं रह पाते।

(च) मनुष्य को प्रकृति किस रूप में आंदोलित करती है? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर :- जैसे एक मानव बहते हुए झरने को देखता है तो उसके मन में शांति का अनुभव होता है। बारिश के समय मनुष्य का खुशी से झूम जाना, ठंडी हवा के झोंके के साथ मिट्टी की भिनी –2 खुशबू को महसूस करते हुए उसी में बह जाना मन को आंदोलित करता है। इस तरह प्रकृति मनुष्य को काई रूपों में आंदोलित करती है।

(छ) सभी कुछ गीत है, अगीत कुछ नहीं होता। कुछ अगीत भी होता है क्या? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर :- किसी मौसम या अपने मन के अहसासों का बखान करते हुए जब मनुष्य अपने हृदय से निकालकर होटों से बाहर लाकर कुछ धीमे-धीमें गुनगुनाते हैं तब वह गीत कहलाता है लेकिन जब वह अपने शब्दों को कोई रुप कोई ताल, स्वर या रूप नहीं दे पाता वह अगीत कहलाता है।

(ज) ‘गीत-अगीत’ के केंद्रीय भाव को लिखिए।

उत्तर :- कवि नदी के कलकल रूप में बहते हुए, शुक के गाते हुए और प्रेमी के मधुर स्वर से प्रेमिका को अपनी तरफ खींचते हुए को गीत की संज्ञा देता है लेकिन गुलाब जो कि कुछ कह नहीं पाता,  शुकी जो कि अपने बच्चों के कारण नहीं गा पाती, प्रेमिका जो प्रेमी के मधुर स्वर की ओर आकर्षित हो रही है उसको अगीत की संज्ञा दी है। इससे अभिप्राय है कि कवि हमें गीत और अगीत से जुड़े तात्पर्य को समझाना चाहते हैं।

प्रश्न 2 – संदर्भ-सहित व्याख्या कीजिए:-

(क) अपने पतझर के सपनों का

मैं भी जग को गीत सुनाता

उत्तर :- इस पंक्ति में गुलाब सोचता है कि काश ऐसा कुछ होता कि मैं भी अपने पतझड से जुड़े सपनों का गीत सुना पाता।

(ख) गाता शुक जब किरण वसंती

       छूती अंग पर्ण से छनकर

उत्तर :- वसंत के मौसम में जब सूर्य की किरणें घनी डाल से छनकर शुक के ऊपर पड़ती है तब वह गाने लगता है।

(ग) हुई न क्यों मैं कड़ी गीत की

    बिधना यों मन में गुनती है।

उत्तर :- प्रेमी के मधुर गीत की ओर आकर्षित होते हुए  प्रेमिका अपने मन में बात बुनती है कि काश मैं भी इस गीत की कोई कड़ी होती।

प्रश्न 3 – निम्नलिखित उदाहरण में ‘वाक्य-विचलन’ को समझने का प्रयास कीजिए। इसी आधार पर प्रचलित वाक्य-विन्यास लिखिए:-

उदाहरण : तट पर एक गुलाब सोचता

एक गुलाब तट पर सोचता है।

(क) देते स्वर यदि मुझे विधाता

उत्तर :- यदि विधाता मुझे स्वर देते।

(ख) बैठा शुक उस घनी डाल पर

उत्तर :- शुक उस घनी डाल पर बैठा है।

(ग) पूँज रहा शुक का स्वर वन में

उत्तर :- शुक का स्वर वन में पूंज रहा है।

(च) हुई न क्यों मैं कड़ी गीत की

उत्तर :- मैं क्यों कड़ी गीत की न हुई।

(ङ) शुकी बैठ अंडे है सेती

उत्तर :- शुकी बैठकर अंडे सेती है।

कक्षा 9 हिंदी स्पर्श भाग-1 के सभी पाठ के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

एनसीईआरटी समाधान :- “स्पर्श भाग-1″

अध्यायविषय के नाम
1 (गद्य खंड)दुःख का अधिकार (यशपाल)
2एवरेस्ट : मेरी शिखर यात्रा (बचेंद्री पाल)
3तुम कब जाओगे, अथिति (शरद जोश)
4वैज्ञानिक चेतना के वाहक चंद्रशेखर वेंकट रामन (धीरंजन मालवे)
5धर्म की आड़ (गणेशशंकर विद्यार्थी)
6शुक्रतारे के समान (स्वामी आनंद)
7 (काव्य खंड)रैदास
8रहीम
9आदमी नामा (नज़ीर अकबराबादी)
10एक फूल की चाह (सियारामशरण गुप्त)
11गीत-अगीत (रामधारी सिंह दिनकर)
12अग्नि पथ (हरिवंशराय बच्चन)
13नए इलाके में (अरुण कमल)

कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 11 गीत-अगीत के लिए एनसीईआरटी समाधान प्राप्त करके आपको कैसा लगा?, हमें अपना बहुमूल्य कमेंट जरूर करें। कक्षा 9 हिंदी स्पर्श अध्याय 11 के प्रश्न उत्तर (Class 9 Hindi Sparsh Chapter 11 Question Answer) देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना है। इसके अलावा आप कक्षा 9 के अन्य विषयों के एनसीईआरटी समाधान यहां से देख सकते हैं। साथ ही कक्षा 9 हिंदी विषय की एनसीईआरटी पुस्तक भी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 हिंदी किताब क्षितिजकृतिकासंचयन के प्रश्न उत्तरयहां से देखें

Leave a Reply