Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

केरल सामान्य ज्ञान प्रश्न (Kerala GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

केवल भारत का एक सुंदर राज्य है। जिसकी स्थापना 1 नवंबर, 1956 में हुई थी। केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम है। यह की राजभाषा मलयालम है। हालांकि मलयालम भाषा के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा भी बोली जाती है। इस प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 38,863 वर्ग किमी है। केरल में नारियल, अदरक, चाय, कॉफी इलायची, काजू, रबड और काली मिर्च, आदि का उत्पादन सबसे ज्यादा किया जाता है।

केरल सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Kerala GK Question Answer In Hindi)

शिक्षा के क्षेत्र में केरल सबसे आगे है। इस राज्य की साक्षरता 93.91 प्रतिशत है। पूरे भारत में यही एक राज्य है जो कि सबसे ज्यादा शिक्षित है। और अधिक जानकारी के लिए हम केरल राज्य पर सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर पढ़ते हैं।

केरल सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Kerala 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. केरल की राजधानी क्या है?
उत्तर- केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम है।

प्रश्न 2. केरल की मुख्य भाषा क्या है?
उत्तर- केरल की मुख्य भाषा मलयालम है।

प्रश्न 3. केरल के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- केरल में कुल 14 जिले हैं।

प्रश्न 4. केरल के मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैं।

प्रश्न 5. केरल के राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- केरल के राज्यपाल का नाम आरिफ़ मोहम्मद ख़ान है।

प्रश्न 6. केरल को राज्य का दर्जा कब मिला था?
उत्तर- केरल को राज्य का दर्जा 1 नवंबर 1956 को मिला था।

प्रश्न 7. केरल राज्य का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- केरल राज्य का सबसे बड़ा शहर कोच्चि को कहा जाता है।

प्रश्न 8. केरल राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- केरल राज्य का क्षेत्रफल 38,863 कि.मी. है।

प्रश्न 9. केरल में कौन सी भाषा लिपि का इस्तेमाल होता है?
उत्तर- केरल में मलयालम लिपि का इस्तेमाल होता है।

प्रश्न 10. केरल में मलयालम के बाद सबसे ज्यादा किस भाषा का प्रयोग होता है?
उत्तर- केरल में मलयालम के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता है।

प्रश्न 11. केरल की संस्कृति कितनी पुरानी है?
उत्तर- केरल की संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है।

प्रश्न 12. केरल के प्रमुख त्योहारों का नाम बताइए?
उत्तर- विषु, नवरात्रि, दीपावली, शिवरात्रि, तिरुवातिरा, रमज़ान, बकरीद, मुहर्रम, क्रिसमस, ईस्टर आदि।

प्रश्न 13. केरल में लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- केरल में लगभग 20 लोकसभा सीट हैं।

प्रश्न 14. केरल में सबसे ज्यादा किस चीज़ का उत्पादन होता है?
उत्तर- केरल में सबसे ज्यादा काजू, कॉफी, मसाले, नारियल एवं चाय का उत्पादन होता है।

प्रश्न 15. 2011 की जनगणना के मुताबिक केरल की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के मुताबिक केरल की साक्षरता दर 96.2% है।

प्रश्न 16. केरल के कुछ पहाड़ी क्षेत्रों के नाम बताइए?
उत्तर- मून्नार, नेल्लियांपति, पोन्मुटि केरल के पहाड़ी क्षेत्र हैं।

प्रश्न 17. केरल के प्रसिद्ध नृत्य रूपों के नाम बताइए?
उत्तर- कथकली और मोहिनीअट्टम केरल के प्रसिद्ध नृत्य रूपों में से एक हैं।

प्रश्न 18. विशु का त्योहार केरल में कौन से महीने में मनाया जाता है?
उत्तर- विशु का त्योहार हर साल अप्रैल महीने में मनाया जाता है।

प्रश्न 19. इलायची पहाड़ियों से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- इलायची पहाड़ियां ऐसी पहाड़ियां हैं जहां पर सबसे ज्यादा इलायची उगाई जाती हैं।

प्रश्न 20. तिरुवनन्तपुरम में कौन सा मंदिर है?
उत्तर- पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के तिरुवनन्तपुरम में स्थित है।

प्रश्न 21. केरल को किस नाम से संबोधित किया जाता है?
उत्तर- केरल गॉड्स ओन कंट्री नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

प्रश्न 22. केरल के स्पाइस पार्क का नाम बताइए?
उत्तर- पुट्टाडी केरल का स्पाइस पार्क है।

प्रश्न 23. मलमपुझा में कौन सा गार्डन है?
उत्तर- मलमपुझा में रॉक गार्डन स्थित है।

प्रश्न 24. कप्पड़ बीच पर किसका स्मारक है?
उत्तर- कप्पड़ बीच पर वास्को डी गामा का स्मारक है।

प्रश्न 25. वायनाड जिले में कौन सी गुफा है?
उत्तर- वायनाड जिले में एडक्कल गुफाएँ मौजूद हैं।

प्रश्न 26. पहली बार केरल के किस व्यक्ति को अर्जुन पुरस्कार मिला था?
उत्तर- टी. सी. योहन्नान को अर्जुन पुरस्कार मिला था।

प्रश्न 27. उस जिले का नाम बताइए जिसकी तटरेखा बेहद लंबी है?
उत्तर- उस जिले का नाम कन्नूर है।

प्रश्न 28. चेर साम्राज्य का शाही प्रतीक क्या था?
उत्तर- चेर साम्राज्य का शाही प्रतीक चीता था।

प्रश्न 29. केरल की उस झील का नाम बताइए जो कि ऑक्टोपस जैसी दिखती है?
उत्तर- अष्टमुडी झील।

प्रश्न 30. पंड्या वंश कौन से शाही प्रतीक का इस्तेमाल किया करते थे?
उत्तर- पंड्या वंश का शाही प्रतीक मछली था।

प्रश्न 31. राजा केशव दास कौन थे?
उत्तर- राजा केशव दास को त्रावणकोर के दीवान के रूप से जाना जाता है।

प्रश्न 32. अक्कम्मा चेरियन कौन थी?
उत्तर- अक्कम्मा चेरियन को केरल राज्य की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है।

प्रश्न 33. कोल्लम जिले के मंदिर का नाम बताइए?
उत्तर- कोल्लम जिले का मंदिर पुत्तिंगल मंदिर है।

प्रश्न 34. त्रिशूर नगर को किस चीज़ के लिए जाना जाता है?
उत्तर- त्रिशूर को आध्यात्मिक ज्ञान और अनूठी संस्कृति के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 35. वाइकोम सत्याग्रह किस साल में हुआ था?
उत्तर- वाइकोम सत्याग्रह 1924 में हुआ था।

प्रश्न 36. जे. सी. डैनियल कौन है?
उत्तर- जे. सी. डैनियल को मलयालम सिनेमा को शुरू करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 37. एर्नाकुलम में कौन सा संग्रहालय है?
उत्तर- एर्नाकुलम में केरल इतिहास संग्रहालय है।

प्रश्न 38. पोइकायिल कुमार देवन को किस चीज़ के लिए श्रेय दिया जाता है?
उत्तर- पोइकायिल कुमार देवन को प्रत्यक्ष रक्षा सभा शुरू करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 39. केरल विश्वविद्यालय को शुरू करने का श्रेय किसे जाता है?
उत्तर- बलराम वर्मा को केरल विश्वविद्यालय को शुरू करने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 40. केरल में अंग्रेजों ने किस क्षेत्र में अपने कारखाने स्थापित किए?
उत्तर- विझिंजम क्षेत्र में ब्रिटिश सरकार ने अपने कारखाने स्थापित किए थे।

प्रश्न 41. चेर सम्राट नेदुम चेरालाथन को किस उपाधि से नवाजा गया था?
उत्तर- चेर सम्राट नेदुम चेरालाथन को अधिराज नाम की उपाधि दी गई थी।

प्रश्न 42. उपन्यास केरल सिंहम की रचना का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर- उपन्यास केरल सिंहम की रचना का श्रेय केएम पणिक्कर को जाता है।

प्रश्न 43. केरल का महात्मा गांधी किसे कहा जाता है?
उत्तर- के. केलप्पन केरल के महात्मा गांधी नाम से विख्यात हैं।

प्रश्न 44. कुमार भास्कर वर्मन ने कितने साल राज किया?
उत्तर- कुमार भास्कर वर्मन ने 600 ई – 680 ईसवी तक राज किया।

प्रश्न 45. डॉ. विट्ठलराव नागेश शिरोडकर को किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया था?
उत्तर- डॉ. विट्ठलराव नागेश शिरोडकर को पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था।

प्रश्न 46. केरल के लोगों का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर- केरल के लोगों का मुख्य भोजन चावल है।

प्रश्न 48. केरल में कौन से फल का सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है?
उत्तर- केरल में सबसे ज्यादा केले का उत्पादन होता है।

प्रश्न 49. केरल के मुख्य पर्यटन-स्थलों के नाम बताइए?
उत्तर- कलामंडलम, पद्मनाभस्वारमी मंदिर, सबरीमाला मंदिर आदि।

प्रश्न 50. केरल में उच्च न्यायालय कहां स्थित है?
उत्तर- केरल में उच्च न्यायालय कोच्चि में स्थित है।

कर्नाटक के प्रश्न उत्तर
तमिलनाडु के प्रश्न उत्तर
त्रिपुरा के प्रश्न उत्तर
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह

Leave a Reply