Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

कर्नाटक सामान्य ज्ञान प्रश्न (Karnataka GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

कुछ ही दिनों पहले मैंने मैसूर पाक का स्वाद चखा। वह स्वाद में बहुत अच्छा था। फिर मेरे दिमाग में यह बात घूम गई कि यह मैसूर कौन-सी जगह है? मैसूर को मैंने गूगल पर सर्च किया, तो देखा कि पहले कर्नाटक को ही मैसूर के नाम से जाना जाता था। आज के समय में इसी मैसूर को कर्नाटक नाम से जाना जाता है। कर्नाटक रमणीय राज्य है। इस राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 को हुआ था। कर्नाटक राज्य की राजधानी बैंगलोर है। बैंगलोर आईटी के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। बैंगलोर में अनेकों कंपनियां हैं। आइये फिर Karnataka GK Question Answer In Hindi देखें।

कर्नाटक के बारे में (Karnataka In Hindi)

मैसूर नाम से पहचाने जाने वाले राज्य को 1973 में कर्नाटक का नाम दे दिया। कर्नाटक दक्षिण भारत का एक राज्य है। पूरे भारत में कर्नाटक ही एक ऐसा राज्य है जहां पर आज भी संस्कृत भाषा का प्रयोग होता है। इस राज्य में लोग आज भी संस्कृति को सहेजे हुए हैं। इस राज्य में 31 जिले हैं और इस राज्य में सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बैंगलोर है। इस राज्य का क्षेत्रफल 1,91,791 कि.मी. है। यहां की स्थानीय भाषा तुलू, कोडवा और कोंकणी है। कर्नाटक नाम की उत्पत्ति संस्कृत शब्द से हुई है जिसका सही अर्थ होता है एक ऐसा राज्य जहां की मिट्टी काली होती है।

कर्नाटक सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Karnataka 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. कर्नाटक की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (बैंगलोर) है।

प्रश्न 2. कर्नाटक के राज्यपाल का नाम क्या है?
उत्तर- कर्नाटक के राज्यपाल का नाम थावरचंद गहलोत है।

प्रश्न 3. कर्नाटक की राजभाषा क्या है?
उत्तर- कर्नाटक की राजभाषा कन्नड है।

प्रश्न 4. कर्नाटक के मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई है।

प्रश्न 5. कर्नाटक राज्य का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर- कर्नाटक का क्षेत्रफल 191791 किमी है।

प्रश्न 6. कर्नाटक की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- कर्नाटक की जनसंख्या 61,130,704 है।

प्रश्न 7. कर्नाटक की सबसे बड़ी नदी का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक की सबसे बड़ी नदी कृष्णा नदी है।

प्रश्न 8. कर्नाटक का गठन कब हुआ था?
उत्तर- कर्नाटक राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 को हुआ था।

प्रश्न 9. मौर्य वंश से पहले कर्नाटक किस वंश के अधीन था?
उत्तर- मौर्य वंश से पहले कर्नाटक में नंद वंश ने सत्ता संभाल रखी थी।

प्रश्न 10. चिकमंगलूर जिले के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम बताइए?
उत्तर- चिकमंगलूर जिले के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम मुल्लयनगिरि पर्वत है।

प्रश्न 11. कर्नाटक की छह प्रकार की मृदा का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक की छह प्रकार की मृदा का नाम है- लाल, लैटेरिटिक, काली, ऍल्युवियो-कोल्युविलय एवं तटीय रेतीली मिट्टी।

प्रश्न 12. कर्नाटक राज्य का पुराना नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक को पहले मैसूर नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 13. कर्नाटक राज्य के लोकनृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक का लोकनृत्य यक्षगान है।

प्रश्न 14. बेंगलुरु की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- बेंगलुरु की जनसंख्या 10 लाख से अधिक है।

प्रश्न 15. कौन से साल में मैसूर को कर्नाटक के नाम से जाना जाने लगा?
उत्तर- 1973 से मैसूर को कर्नाटक के नाम से जाना जाने लगा।

प्रश्न 16. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का ने की थी।

प्रश्न 17. तालिकोट का युद्ध किन दो साम्राज्यों के बीच लड़ा गया?
उत्तर- दक्कन के सल्तनतों और विजयनगर साम्राज्य के बीच तालिकोट का युद्ध लड़ा गया था।

प्रश्न 18. पहला कन्नड साहित्य सम्मेलन कौन से साल में मनाया गया था?
उत्तर- 1915 में पहले कन्नड साहित्य सम्मेलन की शुरुआत की गई थी।

प्रश्न 19. देवराय द्वितीय ने कौन से मंदिर का निर्माण करवाया था?
उत्तर- देवराय द्वितीय को हजूरा बनवाने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 20. मैसूर के श्रीरंगपट्टनम में किसका मकबरा है?
उत्तर- मैसूर के श्रीरंगपट्टनम में टीपू सुल्तान का मकबरा है।

प्रश्न 21. कर्नाटक के कोप्पल में किस चीज का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है?
उत्तर- कोप्पल में सबसे ज्यादा चावल का उत्पादन किया जाता है।

प्रश्न 22. 2011 की जनगणना के अनुसार कर्नाटक का लिंग अनुपात क्या है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार कर्नाटक का लिंग अनुपात 973 है।

प्रश्न 23. तुलुवा कृष्णदेवराय ने कौनसी किताब लिखी थी?
उत्तर- तुलुवा कृष्णदेवराय ने अमुक्तमाल्यदा किताब लिखी थी।

प्रश्न 24. मैसूर बैंक को बनवाने का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर- सर एम. विश्वेश्वरैया को मैसूर बैंक को बनवाने का श्रेय जाता है।

प्रश्न 25. चिकमंगलूर में कौन सी जनजाति पाई जाती है?
उत्तर- चिकमंगलूर में गौडालु जनजाति निवास करती है।

प्रश्न 26. अंग्रेजों को हराने के लिए हैदर अली ने किसके साथ गठबंधन किया था?
उत्तर- हैदर अली ने फ्रांसीसियों के साथ गठबंधन किया था। यह गठबंधन एंग्लो-मैसूर युद्ध के दौरान हुआ था।

प्रश्न 27. दीवान पूर्णैया कौन थे?
उत्तर- दीवान पूर्णैया मैसूर के प्रथम दीवान थे।

प्रश्न 28. सुपा बांध कौन सी नदी पर स्थित है?
उत्तर- सुपा बांध काली नदी पर स्थित है।

प्रश्न 29. जयंत कैकिनी कौन है?
उत्तर- जयंत कैकिनी कर्नाटक के प्रसिद्ध कवि और लेखक हैं। उन्होंने कन्नड में अनेकों किताबें लिखी हैं।

प्रश्न 30. कर्नाटक के किस शहर को सिल्क टाउन कहते हैं?
उत्तर- रामनगरा को कर्नाटक का सिल्क टाउन कहा जाता है।

प्रश्न 31. हम्पी सिटी कौन सी नदी के पास स्थित है?
उत्तर- हम्पी तुंगभद्रा नदी के पास स्थित है।

प्रश्न 32. कर्नाटक का सबसे लंबा बहने वाला झरना कौन सा है?
उत्तर- जोग फॉल्स कर्नाटक का सबसे लंबा बहने वाला झरना है।

प्रश्न 33. कर्नाटक के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक के राजकीय पशु का नाम एशियन हाथी है।

प्रश्न 34. कर्नाटक में कितने जिले हैं?
उत्तर- कर्नाटक में कुल 31 जिले हैं।

प्रश्न 35. कर्नाटक राज्य के राजकीय पेड़ का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक राज्य के राजकीय पेड़ का नाम चंदन है।

प्रश्न 36. कर्नाटक के एक पक्षी अभयारण्य का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक के पक्षी अभयारण्य का नाम गुडवी पक्षी अभयारण्य है।

प्रश्न 37. कन्नड़-अंग्रेजी शब्दकोष लिखने का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर- कन्नड़-अंग्रेजी शब्दकोष लिखने का श्रेय हरमन गुंडर्ट को जाता है।

प्रश्न 38. कर्नाटक के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री का नाम के चेंगलाराया रेड्डी था।

प्रश्न 39. कन्नड़ फिल्म का नाम बताइए जो सबसे पहली बार रिलीज हुई थी?
उत्तर- सती सुलोचना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सर्वप्रथम फिल्म है।

प्रश्न 40. बैंगलोर विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठान कब हुआ था?
उत्तर- 1886 में बैंगलोर विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठान हुआ था।

प्रश्न 41. कर्नाटक के प्रसिद्ध संगीतकारों के नाम बताइए?
उत्तर- भीमसेन जोशी, मल्लिकार्जुन मंसूर और सवाई गंधर्व आदि कर्नाटक के प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक है।

प्रश्न 42. कर्नाटक के बादामी शहर का पुराना नाम क्या था?
उत्तर- कर्नाटक के बादामी शहर का पुराना नाम वातापी था।

प्रश्न 43. दंतिदुर्ग कौन था?
उत्तर- राष्ट्रकूट साम्राज्य को खड़ा करने का श्रेय दंतिदुर्ग को जाता है।

प्रश्न 44. महावीराचार्य ने कौन-सी पुस्तक की रचना की थी?
उत्तर- महावीराचार्य ने गनिता-सार-संग्रह की रचना की थी।

प्रश्न 45. कर्नाटक राज्य के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- कर्नाटक का राजकीय फूल कमल है।

प्रश्न 46. कर्नाटक के एक गाँव के बारे में बताइए जिसने अंग्रेज़ी शासन के समय खुद को स्वतंत्र घोषित किया?
उत्तर- एसुरू ऐसा गाँव था जिसने कि अंग्रेज़ी शासन के समय खुद को स्वतंत्र घोषित किया था।

प्रश्न 47. कन्नड झंडे के दो रंग बताइए?
उत्तर- पीला और लाल कन्नड झंडे के दो रंग हैं।

प्रश्न 48. हम्पी के स्मारक कहां रखे गए हैं?
उत्तर- बेल्लारी में हम्पी के स्मारक रखे गए हैं।

प्रश्न 49. कर्नाटक के मुख्यमंत्री का नाम बताइए जो कि लंबे समय तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे?
उत्तर- डी. देवराज उर्स ऐसे मुख्यमंत्री थे जो कि लंबे समय तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।

प्रश्न 50. बीदर नगर में क्या चीज प्रसिद्ध है?
उत्तर- बीदर नगर में धातुशिल्प बीदरवेयर बेहद प्रसिद्ध है।

केरल के प्रश्न उत्तर
ओडिशा के प्रश्न उत्तर
तेलंगाना के प्रश्न उत्तर
त्रिपुरा के प्रश्न उत्तर

Leave a Reply