Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

तेलंगाना सामान्य ज्ञान प्रश्न (Telangana GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

तेलंगाना सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Telangana GK Question Answer In Hindi)- तेलंगाना शब्द मैंने पहली बार तब सुना जब मैं साउथ इंडिया के टूर पर थी। मैंने सोचा तेलंगाना शब्द का अर्थ क्या होता होगा? फिर पूछने पर मालूम हुआ कि तेलंगाना का अर्थ तेलुगू बोलने वाले लोगों की धरती से है। यह राज्य एक समय पर आन्ध्र प्रदेश का हिस्सा होता था। लेकिन 2 जून 2014 को इस राज्य का गठन हुआ। हैदराबाद इसी राज्य की राजधानी है। इस राज्य को भारत के 28वें राज्य का दर्जा दिया जाता है।

तेलंगाना सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Telangana GK Question Answer In Hindi)

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों की ही तरह तेलंगाना राज्य है। तेलंगाना राज्य महान वंश जैसे कि मौर्य वंश आदि के शासन का स्थान भी रहा है। क्योंकि ये तेलुगू लोगों का राज्य है इसलिए इस राज्य में तेलुगू भाषा का प्रयोग होता है। इस राज्य की संस्कृति और परंपरा बहुत निराली है। इस राज्य को आईटी हब के रूप में भी खूब प्रसिद्धि मिल रही है। इस राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर ही टिकी है। यह राज्य भी अन्य राज्यों की ही तरह चारों ओर ख़ूबसूरती समेटे हुए है। तो आइए आज हम तेलंगाना राज्य पर आधारित 50 प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे।

तेलंगाना सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Telangana 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. तेलंगाना राज्य की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है।

प्रश्न 2. तेलंगाना राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर- तेलंगाना राज्य का गठन 2 जून 2014 को हुआ था।

प्रश्न 3. तेलंगाना के सबसे बड़े शहर का दर्जा किसे दिया जाता है?
उत्तर- तेलंगाना का सबसे बड़ा शहर हैदराबाद है।

प्रश्न 4. तेलंगाना राज्य के राज्यपाल का नाम क्या है?
उत्तर- तेलंगाना राज्य के राज्यपाल का नाम तमिलिसै सौंदरराजन है।

प्रश्न 5. तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर- तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी हैं।

प्रश्न 6. तेलंगाना राज्य में कितने जिले हैं?
उत्तर- तेलंगाना राज्य में कुल 33 जिले हैं।

प्रश्न 7. तेलंगाना राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- तेलंगाना राज्य का क्षेत्रफल 112077 कि.मी. है।

प्रश्न 8. तेलंगाना राज्य की विधानसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- तेलंगाना राज्य की विधानसभा सीटों की संख्या 119 है।

प्रश्न 9. तेलंगाना राज्य की कुल जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- तेलंगाना राज्य की कुल जनसंख्या 3,50,03,674 है।

प्रश्न 10. तेलंगाना राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- तेलंगाना राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या 7 है।

प्रश्न 11. तेलंगाना राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- तेलंगाना राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या 17 है।

प्रश्न 12. तेलंगाना राज्य की राजभाषा कौन सी है?
उत्तर- तेलंगाना राज्य की राजभाषा तेलुगू है।

प्रश्न 13. तेलंगाना राज्य में तेलुगू के अलावा और कौन सी भाषा समझी और बोली जाती है?
उत्तर- तेलंगाना राज्य में तेलुगू के अलावा उर्दू भाषा बोली जाती है।

प्रश्न 14. तेलंगाना के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना के राजकीय फूल का नाम सेना औरिकुलता है।

प्रश्न 15. तेलंगाना के राजकीय पेड़ का नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना के राजकीय पेड़ का नाम शमी है।

प्रश्न 16. तेलंगाना के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना के राजकीय पक्षी का नाम नीलकंठ पक्षी है।

प्रश्न 17. तेलंगाना के राजकीय फल का नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना के राजकीय फल का नाम आम है।

प्रश्न 18. तेलंगाना का लोकनृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- पेरीनी शिवतंदवम तेलंगाना का लोक नृत्य है।

प्रश्न 19. तेलंगाना के वार्षिक महोत्सव का नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना के वार्षिक महोत्सव का नाम बोनालू महोत्सव है।

प्रश्न 20. आसरा पेंशन क्या है?
उत्तर- आसरा पेंशन गरीबों के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है।

प्रश्न 21. 3D प्रिंटेड हिंदू मंदिर कौन से राज्य में स्थित है?
उत्तर- 3D प्रिंटेड हिंदू मंदिर तेलंगाना राज्य में स्थित है।

प्रश्न 22. तेलंगाना राज्य के गीता कर्मिकुला भीम बीमा योजना की शुरुआत किस मुख्यमंत्री ने की थी?
उत्तर- गीता कर्मिकुला भीम बीमा योजना की शुरुआत के. चंद्रशेखर राव ने की थी।

प्रश्न 23. हैदराबाद किस नदी के किनारे स्थित है?
उत्तर- हैदराबाद मूसी नदी के किनारे बसा है।

प्रश्न 24. स्वस्थ शिशु” शो को तेलंगाना में कहां आयोजित किया गया था?
उत्तर- स्वस्थ शिशु” शो को तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित किया गया था।

प्रश्न 25. तेलंगाना के राष्ट्रीय उद्यान के नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना के राष्ट्रीय उद्यान के नाम कासु ब्रह्मानंद रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान, महावीर हरिना वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान, मृगावनी राष्ट्रीय उद्यान हैं।

प्रश्न 26. मक्का मस्जिद कहां पर स्थित है?
उत्तर- मक्का मस्जिद हैदराबाद में स्थित है।

प्रश्न 27. मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने कौन सी इमारत का निर्माण करवाया था?
उत्तर- मुहम्मद कुली कुतुब शाह ने चारमीनार इमारत का निर्माण करवाया था।

प्रश्न 28. इक्ष्वाकु वंश का शासन किस घाटी में था?
उत्तर- इक्ष्वाकु वंश का शासन पूर्वी कृष्णा नदी घाटी में था।

प्रश्न 29. भारत के प्रसिद्ध शक शासक का नाम बताइए?
उत्तर- भारत के प्रसिद्ध शक शासक रुद्रदामन को माना जाता है।

प्रश्न 30. वारंगल में कौन सा वन्यजीव अभयारण्य है?
उत्तर- वारंगल में पाखल वन्यजीव अभयारण्य स्थित है।

प्रश्न 31. ऑपरेशन पोलो अभियान कब शुरू हुआ था?
उत्तर- ऑपरेशन पोलो अभियान 13 सितंबर 1948 को शुरू किया गया था।

प्रश्न 32. ऑपरेशन पोलो का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर- ऑपरेशन पोलो के नेतृत्व की जिम्मेदारी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने संभाल रखी थी।

प्रश्न 33. तेलंगाना सरकार ने गूगल कंपनी के साथ किसलिए समझौता किया है?
उत्तर- तेलंगाना सरकार ने गूगल कंपनी के साथ डिजिटल तेलंगाना के लिए समझौता किया था।

प्रश्न 34. बतुकम्मा त्योहार किन दिनों में मनाया जाता है?
उत्तर- बतुकम्मा त्योहार नवरात्रि के नौ दिन तक मनाया जाने वाला त्योहार है।

प्रश्न 35. तेलंगाना में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर- तेलंगाना में कुल 3 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

प्रश्न 36. हैदराबाद के अंतिम निज़ाम का नाम बताइए?
उत्तर- हैदराबाद के अंतिम निज़ाम का नाम मीर उस्मान अली खान था।

प्रश्न 37. तेलंगाना में फ्लिपकार्ट कंपनी को किस परियोजना का हिस्सा बनाया गया है?
उत्तर- तेलंगाना में फ्लिपकार्ट कंपनी को मेडिसिन्स फ्रॉम द स्काई परियोजना का नेतृत्व करने का मौका मिला है।

प्रश्न 38. हैदराबाद शहर की नींव रखने का श्रेय किसको जाता है?
उत्तर- हैदराबाद शहर की नींव रखने का श्रेय मुहम्मद कुली कुतुब शाह को जाता है।

प्रश्न 39. आदिलाबाद जिले का पुराना नाम क्या था?
उत्तर- आदिलाबाद जिले का पुराना नाम एदलाबाद था।

प्रश्न 40. नागार्जुन लेफ्ट केनाल को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- नागार्जुन लेफ्ट केनाल को लाल बहादुर केनाल के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 41. अली सागर जलाशय का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- अली सागर जलाशय का निर्माण निजामों ने करवाया था।

प्रश्न 42. बोगत जलप्रपात कहां पर स्थित है?
उत्तर- बोगत जलप्रपात तेलंगाना के मुलुगु ज़िले में स्थित है।

प्रश्न 43. तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना कौन सी तारीख को हुई थी?
उत्तर- तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना 27 अप्रैल 2001 को हुई थी।

प्रश्न 44. आदिलाबाद शहर किस खेती के लिए जाना जाता है?
उत्तर- आदिलाबाद शहर कपास की खेती करने के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 45. भाग्य रेड्डी वर्मा को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- भाग्य रेड्डी वर्मा को तेलंगाना के अम्बेडकर के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 46. ई.एस.एल. नरसिंहन कौन हैं?
उत्तर- ई.एस.एल. नरसिंहन तेलंगाना राज्य के प्रथम राज्यपाल थे।

प्रश्न 47. काकतीय राजवंश की पहली महिला शासक का नाम बताइए?
उत्तर- काकतीय राजवंश की पहली महिला शासक का नाम रुद्रमा देवी था।

प्रश्न 48. तेलंगाना की सबसे ऊंची चोटी का नाम बताइए?
उत्तर- तेलंगाना की सबसे ऊंची चोटी का नाम डोली गुट्टा है।

प्रश्न 49. हैदराबाद शहर को किस अन्य नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर- हैदराबाद शहर को मोतियों के शहर के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 50. हैदराबाद की मानव निर्मित झील का नाम बताइए?
उत्तर- हैदराबाद की मानव निर्मित झील का नाम हुसैन सागर है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply