Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

तमिलनाडु सामान्य ज्ञान प्रश्न (Tamil Nadu GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

तमिलनाडु सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Tamil Nadu GK Question Answer In Hindi)- मेरी रामेश्वरम यात्रा को शायद आजतक की सबसे यादगार यात्रा कहा जा सकता है। रामेश्वरम हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थस्थल है। पूरे साल तीर्थयात्री रामेश्वरम दर्शन करने जाते हैं। रामेश्वरम तीर्थ तमिलनाडु प्रान्त में स्थित है। तमिलनाडु बहुत ही सुंदर राज्य है। तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई है। तमिलनाडु राज्य की आधिकारिक भाषा तमिल है। चेर, चोल और पांड्य वंश तमिलनाडु राज्य के सबसे ताकतवर वंश थे।

तमिलनाडु सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Tamil Nadu GK Question Answer In Hindi)

तमिलनाडु राज्य की प्रमुख नदी कावेरी है। यह राज्य अपनी संस्कृति और खान-पान के लिए पहचाना जाता है। यहां के लोग अनेकों त्योहार मनाते हैं। इस राज्य का सबसे प्रसिद्ध त्योहार पोंगल है। पोंगल के अलावा तमिलनाडु राज्य में जल्लीकट्टू खेल भी बड़े ही आनंद के साथ खेला जाता है। इस खेल को पोंगल त्योहार के दिन खेलने का रिवाज है। तमिल लोगों ने आज भी अपनी संस्कृति को सहेजकर रखा है। यहां की महिलाओं की पारंपरिक पोशाक साड़ी होती है।

तमिलनाडु सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Tamil Nadu 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. तमिलनाडु राज्य का गठन कब हुआ था ?
उत्तर- 1 नवम्बर 1956 को तमिलनाडु राज्य का गठन हुआ था।

प्रश्न 2. तमिलनाडु का पुराना नाम क्या था?
उत्तर- तमिलनाडु का पुराना नाम मद्रास था।

प्रश्न 3. तमिलनाडु राज्य की राजधानी क्या है?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई है।

प्रश्न 4. तमिलनाडु के प्रसिद्ध व्यंजन कोन से हैं?
उत्तर- तमिलनाडु के प्रसिद्ध व्यंजनो में- इडली, सांभर, डोसा, उपमा, वडा, रसम आदि शामिल हैं।

प्रश्न 5. तमिलनाडु के वर्त्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का नाम एम. के. स्टालिन है।

प्रश्न 6. तमिलनाडु किस के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य अपने खानपान, सुंदरता, मंदिरों, सांस्कृतिक कला आदि के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 7. तमिलनाडु राज्य में कितने जिले हैं?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य में पूरे 38 जिले हैं।

प्रश्न 8. तमिलनाडु के प्रसिद्ध घूमने के स्थान कौन से हैं?
उत्तर- तमिलनाडु के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में रामेश्वरम, कन्याकुमारी, महाबलीपुरम, कुन्नूर, ऊटी, कोडईकनाल, आदियोगी शिव आदि शामिल हैं।

प्रश्न 9. तमिलनाडु की साक्षरता दर क्या है?
उत्तर- तमिलनाडु की साक्षरता दर 80.09% है।

प्रश्न 10. तमिलनाडु का सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौन सा है?
उत्तर- तमिलनाडु का सबसे प्रसिद्ध मंदिर रामेश्वरम है।

प्रश्न 11. तमिलनाडु राज्य के राज्यपाल का नाम क्या है?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य के राज्यपाल का नाम रविन्द्र नारायण रवि है।

प्रश्न 12. तमिलनाडु राज्य के पड़ोसी राज्यों के नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य के पड़ोसी राज्यों के नाम आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं।

प्रश्न 13. तमिलनाडु में किन राजवंशों का शासन रहा है?
उत्तर- तमिलनाडु में मुख्यत: चोल, चेर, और पांडय राजवंशों का शासन रहा है।

प्रश्न 14. तमिलनाडु के प्राचीन साहित्य का नाम क्या है?
उत्तर- संगम साहित्य तमिलनाडु का प्राचीन तमिल साहित्य है।

प्रश्न 15. तमिलनाडु राज्य का लिंगानुपात क्या है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के मुताबिक यहाँ का लिंगानुपात प्रति 1000 पुरूषों पर 995 महिलाएं हैं।

प्रश्न 16. तमिलनाडु राज्य की मुख्य भाषा क्या है?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य की मुख्य भाषा तमिल है।

प्रश्न 17. तमिलनाडु राज्य की लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु में लोकसभा सीटों की संख्या 39 है।

प्रश्न 18. तमिलनाडु राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य की राज्यसभा सीटों की संख्या 18 है।

प्रश्न 19. तमिलनाडु राज्य की विधानसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य की विधानसभा सीटों की संख्या 234 है।

प्रश्न 20. तमिलनाडु राज्य के सबसे बड़े जिले का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य का सबसे बड़ा जिला डिंडिगुल है।

प्रश्न 21. तमिलनाडु राज्य के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य के राजकीय पशु का नाम नीलगिरि तहर है।

प्रश्न 22. तमिलनाडु के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के राजकीय पक्षी का नाम पन्ना कबूतर है।

प्रश्न 23. तमिलनाडु के राजकीय पुष्प का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के राजकीय पुष्प का नाम करी हरी है।

प्रश्न 24. तमिलनाडु के राजकीय नृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के राजकीय नृत्य का नाम भारतनाट्टियम है।

प्रश्न 25. तमिलनाडु का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- तमिलनाडु का क्षेत्रफल 130,058 कि.मी. है।

प्रश्न 26. तमिलनाडु का उच्च न्यायालय कहां है?
उत्तर- तमिलनाडु का उच्च न्यायालय मद्रास हाइकोर्ट है जो चेन्नई शहर में स्थित है।

प्रश्न 27. तमिलनाडु के राजकीय गीत का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के राजकीय गीत का नाम नीरारम है।

प्रश्न 28. तमिलनाडु के वृक्ष का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के वृक्ष का नाम ताड़ है।

प्रश्न 29. तमिलनाडु के पूजनीय भगवान का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के पूजनीय भगवान का नाम मुरूगन है।

प्रश्न 30. तिरुवन्नामलई नगर के अतिप्रसिद्ध मंदिर का नाम बताइए?
उत्तर- तिरुवन्नामलई नगर के अतिप्रसिद्ध मंदिर का नाम अन्नामलईयार मन्दिर है।

प्रश्न 31. तमिलनाडु राज्य का मुख्य त्योहार क्या है?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य के मुख्य त्योहार का नाम पोंगल है।

प्रश्न 32. तमिलनाडु के कुल मंदिरों की संख्या बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के कुल मंदिरों की संख्या 40,000 से ज्यादा है।

प्रश्न 33. तमिलनाडु में पोंगल त्योहार पर आयोजित होने वाले खेल का नाम बताइए?
उत्तर- जल्लीकट्टू।

प्रश्न 34. श्री रंगनाथस्वामी मंदिर कहां स्थित है?
उत्तर- श्री रंगनाथस्वामी मंदिर श्रीरंगम, तमिलनाडु में है।

प्रश्न 35. तमिलनाडु राज्य की प्रमुख खेती किसकी होती है?
उत्तर- चावल, गन्ना, अनाज और हल्दी।

प्रश्न 36. तमिलनाडु की प्रमुख नदी का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु की प्रमुख नदी का नाम कावेरी है।

प्रश्न 37. तमिलनाडु राज्य के प्रसिद्ध फल का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य के प्रसिद्ध फल का नाम केला है।

प्रश्न 38. तमिलनाडु में मानसून सीज़न कब आता है?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य में अक्टूबर से दिसंबर महीने में मानसून सीज़न आता है।

प्रश्न 39. उस वंश का नाम बताइए जिसने लंबे समय तक तमिलनाडु राज्य पर राज किया?
उत्तर- उस वंश का नाम चोल वंश था।

प्रश्न 40. मीनाक्षी अम्मन मंदिर कौन सी नदी पर स्थित है?
उत्तर- मीनाक्षी अम्मन मंदिर वैगई नदी पर स्थित है।

प्रश्न 41. स्वदेशमित्रन क्या है?
उत्तर- स्वदेशमित्रन तमिल भाषा का सबसे पहला अखबार था।

प्रश्न 42. कीचक वधम क्या है?
उत्तर- कीचक वधम तमिल भाषा की पहली मूक फिल्म थी।

प्रश्न 43. तमिलनाडु के पहले मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु के सबसे पहले मुख्यमंत्री का नाम श्री P.S. कुमारस्वारमी है।

प्रश्न 44. तमिलनाडु के पहले राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु राज्य के प्रथम राज्यपाल का नाम सरदार उज्जल सिंह था।

प्रश्न 45. तमिलनाडु की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का नाम क्या है?
उत्तर- तमिलनाडु की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का नाम मीरा साहिब फातिमा बीबी था।

प्रश्न 46. तमिलनाडु की प्रमुख जनजातियों के नाम बताइए?
उत्तर- तमिलनाडु की प्रमुख जनजातियों के नाम टोडा, बडागा तथा कोटा हैं।

प्रश्न 47. तमिलनाडु का एक मुख्य त्योहार पोंगल किस उपलक्ष्य पर मनाया जाता है?
उत्तर- पोंगल फ़सल कटाई की खुशी में मनाया जाता है।

प्रश्न 48. विवेकानंद रॉक मेमोरियल कहा स्थित है?
उत्तर- यह तमिलनाडु के दक्षिणतम छोर कन्याकुमारी में स्थित है।

प्रश्न 49. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारतीय राज्यों में तमिलनाडु कौन से पायदान पर है?
उत्तर- क्षेत्रफल की दृष्टि से तमिलनाडु भारतीय राज्यों में दसवें पायदान पर है।

प्रश्न 50. तमिलनाडु मे वन्य जीव अभ्यारण्य कितने हैं?
उत्तर- तमिलनाडु मे 18 वन्य जीव अभ्यारण्य हैं।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply