Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह सामान्य ज्ञान प्रश्न (Andaman And Nicobar Island GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Andaman And Nicobar Island GK Question Answer In Hindi)- अभी तक के सभी पोस्ट में हमने भारत के सभी राज्यों के सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर जानें। अब आज के पोस्ट में हम आपके लिए भारत के केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जानकारी लेकर आए हैं। आज की पोस्ट में हम अंडमान और निकोबार आइलैंड के बारे में जानेंगे। अंडमान और निकोबार आइलैंड भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। इस केंद्र शासित प्रदेश में 571 द्वीप हैं। आपको यह जानकार दिलचस्प लगेगा कि यह आइलैंड पूरी तरह से मानवों से आबाद नहीं है। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। तो चलिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के सफर पर।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के बारे में

हवाई आइलैंड एक बहुत ही प्यारा द्वीपसमूह है। सभी इस आइलैंड को छुट्टी बिताने के लिहाज से एक शानदार जगह मानते हैं। लेकिन भारत का अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है। इसे भारत के केंद्र शासित प्रदेश में गिना जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत द्वीपसमूह है। यहां की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है। पोर्ट ब्लेयर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। जब भारत में अंग्रेजों का राज था तब यह द्वीपसमूह अंग्रेजों के ही कब्जे में था। लेकिन भारत के आजाद होते ही भारत ने इस द्वीपसमूह पर अपना अधिकार प्राप्त कर लिया।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Andaman And Nicobar Island 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी क्या है?
उत्तर- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

प्रश्न 2. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का सबसे बड़ा शहर पोर्ट ब्लेयर है।

प्रश्न 3. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुल 3 जिले हैं।

प्रश्न 4. अंडमान निकोबार में कितने द्वीप हैं?
उत्तर- अंडमान निकोबार में कुल 572 द्वीप हैं।

प्रश्न 5. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के राजकीय फूल का नाम लेगरस्ट्रोमिया हाइपोलुका है।

प्रश्न 6. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के राजकीय पक्षी का नाम अण्डमान वूड/कबूतर है।

प्रश्न 7. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के राजकीय पशु का नाम डुगोंग है।

प्रश्न 8. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में सेल्यूलर जेल कहां स्थित है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में सेल्यूलर जेल पोर्ट ब्लेयर में स्थित है।

प्रश्न 9. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की सेल्यूलर जेल किस नाम से कुख्यात थी?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह की सेल्यूलर जेल को पहले काला पानी के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 10. अंडमान निकोबार की सेल्यूलर जेल का निर्माण कब चालू हुआ था?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह जेल का निर्माण 1896 में शुरू हुआ था।

प्रश्न 11. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुल 9 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

प्रश्न 12. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह केंद्र शासित प्रदेश कब बना?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह 1956 में केंद शासित प्रदेश बना।

प्रश्न 13. अंडमान निकोबार में सबसे ज्यादा कौन सी भाषा बोली जाती है?
उत्तर- अंडमान निकोबार में सबसे ज्यादा बंगाली भाषा बोली जाती है।

प्रश्न 14. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह कितने वर्ष तक जापान के अधीन रहा?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह लगभग 3 साल तक जापान के अधीन रहा।

प्रश्न 15. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में यूरोपीय लोगों का आगमन कब हुआ था?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में यूरोपीय लोगों का आगमन 1755 में हुआ था।

प्रश्न 16. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुल कितने वन्यजीव अभयारण्य हैं?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुल 96 वन्यजीव अभयारण्य हैं।

प्रश्न 17. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का सबसे ऊंचा पर्वत सैडल पर्वत है।

प्रश्न 18. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल कौन है?
उत्तर- एडमिरल (रेटेड) देवेंद्र कुमार जोशी।

प्रश्न 19. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव का नाम बताइए?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिव का नाम जितेंद्र नारायण है।

प्रश्न 20. अंडमान निकोबार का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- अंडमान निकोबार का कुल क्षेत्रफल 8249 कि.मी. है।

प्रश्न 21. अंडमान निकोबार को क्या अलग करता है?
उत्तर- अंडमान और निकोबार को टेन डिग्री चैनल अलग करता है।

प्रश्न 22. अंडमान निकोबार की एक ऐसी आदिवासी जनजाति का नाम बताइए जो पुरापाषाणिक जनजाति से आती है?
उत्तर- सेंटीनलिस अंडमान निकोबार की एक ऐसी आदिवासी जनजाति का नाम है जो पुरापाषाणिक जनजाति से आती है।

प्रश्न 23. भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी का नाम बताइए?
उत्तर- भारत के एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी का नाम बैरन द्वीप है।

प्रश्न 24. इंदिरा पॉइंट कहां पर स्थित है?
उत्तर- इंदिरा पॉइंट ग्रेट निकोबार में स्थित है।

प्रश्न 25. किस देश ने अंडमान निकोबार में अपनी पहली यूरोपीयन बस्ती स्थापित की?
उत्तर- डेनमार्क।

प्रश्न 26. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के नजदीक कौन सा शहर पड़ता है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के नजदीक कोलकाता शहर पड़ता है।

प्रश्न 27. सैडल पीक कहां पर स्थित है?
उत्तर- सैडल पीक उत्तरी अंडमान में स्थित है।

प्रश्न 28. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कौन सी नदी बहती है?
उत्तर- कल्पोंग नदी।

प्रश्न 29. अंडमान निकोबार के सबसे बड़े और एकमात्र बांध का नाम बताइए?
उत्तर- अंडमान निकोबार के सबसे बड़े और एकमात्र बांध का नाम कल्पोंग बांध है।

प्रश्न 30. उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन कहां पाए जाते हैं?
उत्तर- उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पाए जाते हैं।

प्रश्न 31. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का नाम किस भाषा से लिया गया है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का नाम मलय भाषा से लिया गया है।

प्रश्न 32. निकोबार द्वीपसमूह की कुल लंबाई कितनी है?
उत्तर- निकोबार द्वीपसमूह की कुल लंबाई 259 कि.मी. है।

प्रश्न 33. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का लिंगानुपात कितना है?
उत्तर- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 878 महिलाएं हैं।

प्रश्न 34. राॅस द्वीप का आधिकारिक नाम क्या है?
उत्तर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप।

प्रश्न 35. निकोबार शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर- निकोबार शब्द का अर्थ है एक ऐसी भूमि से जहां पर नग्न लोगों का निवास हो।

प्रश्न 36. अंडमान का कितना भाग जंगलों से ढका हुआ है?
उत्तर- अंडमान का लगभग 86 प्रतिशत भाग वन से ढका है।

प्रश्न 37. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में सुनामी के चलते कितने लोग मारे गए थे?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में सुनामी के चलते 6000 से भी ज्यादा लोग मारे गए थे।

प्रश्न 38. अंडमान निकोबार की एक ऐसी जगह का नाम बताइए जहां सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है?
उत्तर- कार्बिन-कोव्स समुद्रतट।

प्रश्न 39. पिपोघाट फार्म किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- पिपोघाट फार्म दुर्लभ प्रजातियों के पेड़-पौधों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 40. बेरन द्वीप का ज्वालामुखी कब फटा था?
उत्तर- बेरन द्वीप का ज्वालामुखी 28 मई 2005 को फटा था।

प्रश्न 41. अंडमान द्वीप का डिगलीपुर किसलिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- अंडमान द्वीप का डिगलीपुर संतरों, चावलों और समुद्री जीवन के लिए जाना जाता है।

प्रश्न 42. शेर अली आफरीदी कौन थे?
उत्तर- शेर अली आफरीदी भारतीय सैनिक थे। वाइसराय लॉर्ड मेयो की हत्या के चलते ही उनको फांसी की सजा मिली थी।

प्रश्न 43. अंडमान निकोबार में डाल्फिन मछलियों के झुंड को कहां देखा जा सकता है?
उत्तर- सिंक व रेडस्किन द्वीप में डाल्फिन मछलियों के झुंड को देखा जा सकता है।

प्रश्न 44. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह का मुख्य भोजन चावल है।

प्रश्न 45. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का आदिवासी नृत्य बताइए?
उत्तर- अंडमान निकोबार का निकोबार नृत्य एक आदिवासी नृत्य है।

प्रश्न 46. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह सफ़ेद रेत से घिरे बीच, मैंग्रोव व उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के चलते पूरी दुनिया में पहचाना जाता है।

प्रश्न 47. अंडमान द्वीप समूह के सबसे निकट एक देश का नाम बताइए?
उत्तर- अंडमान द्वीप समूह के सबसे निकट देश का नाम म्यांमार है।

प्रश्न 48. अंडमान निकोबार की समुद्री सीमा किससे लगती है?
उत्तर- अंडमान निकोबार की समुद्री सीमा थाईलैंड और इंडोनेशिया से लगती है।

प्रश्न 49. सैडल पीक की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर- सैडल पीक की ऊंचाई 732 मीटर है।

प्रश्न 50. अंडमान निकोबार द्वीप समूह की साक्षरता दर क्या है?
उत्तर- अंडमान निकोबार द्वीप समूह की साक्षरता दर 84.25% है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply