Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

आंध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न (Andhra Pradesh GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga
updated on

Andhra Pradesh GK Question Answer In Hindi – भारत एक बहुत ही सुंदर देश है। भारत देश में अनेकों राज्य हैं। उन्हीं राज्यों में से एक है आंध्र प्रदेश। दक्षिण भारत का यह राज्य अपने आप में अद्भुत और अनोखा है। आंध्र प्रदेश की राजधानी को अमरावती के नाम से जाना जाता है। यह राज्य अनेकों खूबसूरत नजारों से भरा पड़ा है। आंध्र प्रदेश की राजभाषा को तेलुगु के नाम से जाना जाता है। अगर हम आंध्र प्रदेश के जिलों की बात करें तो उसमें 26 जिले हैं। इसी राज्य में चावल की खेती सबसे अधिक की जाती है। छात्रों की सुविधा के लिए ही हमनें अपने आज के इस पोस्ट में आंध्र प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तरों को तैयार किया है। इन 50 प्रश्न उत्तरों को पढ़कर छात्र अपनी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन दिखा सकते हैं।

आंध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Andhra Pradesh GK Question Answer In Hindi)

आंध्र प्रदेश राज्य का 1 नवंबर 1956 को इस राज्य का गठन किया गया था। आंध्र प्रदेश में गोदावरी और कृष्णा नदी बड़ी ही खूबसूरती से कल-कल करते हुए बहती है। 2011 की जनगणना के अनुसार आंध्र प्रदेश की कुल जनसंख्या 49,577,103 है। आस्था का केंद्र माने जाने वाले तिरुपति बालाजी का मंदिर भी आंध्र प्रदेश राज्य में ही है। इस राज्य का सबसे बड़ा शहर विशाखापट्टनम है।

आंध्र प्रदेश सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Andhra Pradesh 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. आंध्र प्रदेश की राजधानी का नाम क्या है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश की राजधानी का नाम अमरावती है।

प्रश्न 2. आंध्र प्रदेश राज्य में कौन सी दो बड़ी नदियां बहती हैं?
उत्तर- आंध्र प्रदेश राज्य में कृष्णा और गोदावरी जैसी दो बड़ी नदियां बहती हैं।

प्रश्न 3. आंध्र प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर- आंध्र प्रदेश राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 को हुआ था।

प्रश्न 4. आंध्र प्रदेश राज्य के राज्यपाल का नाम क्या है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल का नाम एस. अब्दुल नजीर है।

प्रश्न 5. आंध्र प्रदेश की राजभाषा का नाम क्या है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश की राजभाषा तेलुगू है।

प्रश्न 6. चोल साम्राज्य के संस्थापक का नाम बताइए? 
उत्तर- चोल साम्राज्य के संस्थापक का नाम विजयालय था।

प्रश्न 7. एक आंध्र वंश का नाम बताइए जो कि 12वीं शताब्दी में तेजी से बढ़ा?
उत्तर- काकतीय एक ऐसा आंध्र वंश था जो कि 12वीं शताब्दी में तेजी से बढ़ा।

प्रश्न 8. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम वाई एस जगन मोहन रेड्डी है।

प्रश्न 9. भारत का धान का कटोरा किसे कहा जाता है?
उत्तर- भारत का धान का कटोरा आंध्र प्रदेश राज्य को कहा जाता है।

प्रश्न 10. रामपा आंदोलन के नेतृत्व की कमान किसने संभाली थी?
उत्तर- रामपा आंदोलन के नेतृत्व की कमान अल्लूरी सीताराम राजू ने संभाली थी।

GK Quiz in Hindi
टॉप 50 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
टॉप 100 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
टॉप 150 सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर

प्रश्न 11. विजयनगर साम्राज्य के प्रसिद्ध राजा का नाम क्या था?
उत्तर- विजयनगर साम्राज्य के प्रसिद्ध राजा का नाम राजा कृष्ण देव राय था।

प्रश्न 12. राजा कृष्ण देव राय ने कितने समय तक राज किया था?
उत्तर- राजा कृष्ण देव राय ने 1509 से लेकर 1529 तक राज किया था।

प्रश्न 13. आंध्र प्रदेश का इतिहास कितना पुराना है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश का इतिहास 236 ईसा पूर्व से भी ज्यादा पुराना है।

प्रश्न 14. तेलुगू के अलावा आंध्र प्रदेश में और किस अन्य भाषा का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- तेलुगू के अलावा आंध्र प्रदेश में उर्दू भाषा का भी प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 15. आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- आंध्र प्रदेश के पहले राज्यपाल का नाम चंदूलाल माधवलाल त्रिवेदी था।

प्रश्न 16. जिस पहली तेलुगू फिल्म का निर्माण किया गया था उसका नाम क्या था?
उत्तर-  पहली तेलुगू फिल्म को भक्त प्रह्लाद के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 17. भारत देश की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा का नाम बताइए?
उत्तर – भारत देश की चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा का नाम तेलुगू है।

प्रश्न 18. आंध्र प्रदेश के राजकीय वृक्ष का नाम बताइए?
उत्तर- आंध्र प्रदेश के राजकीय वृक्ष का नाम नीम है।

प्रश्न 19. आंध्र प्रदेश का प्रमुख लोकनृत्य बताइए?
उत्तर- आंध्र प्रदेश का प्रमुख लोकनृत्य कुचिपुड़ी है।

प्रश्न 20. आंध्र प्रदेश के कुछ ऐसे पड़ोसी राज्यों के नाम बताइए जिनसे उनकी सीमा लगती हो?
उत्तर- उड़ीसा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु ही ऐसे राज्य हैं जिनसे आंध्र प्रदेश की सीमा लगती है।

प्रश्न 21. आंध्र प्रदेश राज्य में किन फ़सलों की खेती की जाती है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश राज्य में चावल, कपास, तंबाकू, गन्‍ना, अरंडी, ज्‍वार जैसी फसलें उगाई जाती हैं।

प्रश्न 22. एक ऐसे तेलुगू लेखक का नाम बताइए जिसके द्वारा मैक्सिम गोर्की की ‘माँ’ किताब का तेलुगू में अनुवाद किया गया?
उत्तर- के लिंग राजू ने मैक्सिम गोर्की की ‘माँ’ किताब का तेलुगू में अनुवाद किया था।

प्रश्न 23. 2011 की जनगणना के अनुसार आंध्र प्रदेश की कुल जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- 2011 की जनगणना के अनुसार आंध्र प्रदेश की कुल जनसंख्या 49,577,103 है।

प्रश्न 24. ऐसे लेखक का नाम बताइए जिसने महाभारत जैसे महाकाव्य को तेलुगू में अनुवाद करने का योगदान दिया?
उत्तर- नन्नय्या ने महाभारत जैसे महाकाव्य को तेलुगू में अनुवाद किया था।

प्रश्न 25. श्रीशैलम नगर कौनसी नदी के किनारे बसा है?
उत्तर- श्रीशैलम नगर कृष्णा नदी के किनारे बसा है।

प्रश्न 26. आंध्र प्रदेश के कुछ त्योहारों के नाम बताइए?
उत्तर- गणेश चतुर्थी, उगादि, दीपावली, महाशिवरात्रि, तेलुगू नववर्ष आदि त्यौहार आंध्र प्रदेश में मनाए जाते हैं।

प्रश्न 27. आंध्र प्रदेश के प्रधान भोजन का नाम बताइए?
उत्तर- चावल आंध्र प्रदेश का प्रधान भोजन है।

प्रश्न 28. उस कवि का नाम बताइए जिसने श्रीमद्भागवतम् का तेलुगू में अनुवाद किया?
उत्तर- बोम्मेरा पोतना ने श्रीमद्भागवतम् का तेलुगू में अनुवाद किया।

प्रश्न 29. आंध्र प्रदेश के एक ऐसे मंदिर का नाम बताइए जो कि विश्व प्रसिद्ध है?
उत्तर- तिरुपति बालाजी एक ऐसा मंदिर है जो कि आंध्र में स्थित है और बहुत प्रसिद्ध भी है।

प्रश्न 30. आंध्र प्रदेश के ऐसे समाचार पत्रों के नाम बताइए जो कि हिंदी भाषा में प्रकाशित होते हों?
उत्तर- स्वतंत्र वार्ता, विशाखपट्नम निज़ामाबाद और हिंदी मिलाप कुछ ऐसे समाचार पत्र हैं जो कि तेलुगू से हिंदी भाषा में प्रकाशित होते हैं।

प्रश्न 31. 2023 की जनगणना के अनुसार आंध्र प्रदेश की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- 2023 की जनगणना के अनुसार आंध्र प्रदेश की साक्षरता दर 67.02 % है।

प्रश्न 32. आंध्र प्रदेश में लगभग कितने सिनेमा हॉल हैं?
उत्तर- आंध्र प्रदेश में सिनेमा हॉल की संख्या 2700 के पार है। 

प्रश्न 33. आंध्र प्रदेश के शास्त्रीय नृत्य के नामों को बताइए?
उत्तर- चेंचु भागोतम, कुचिपुड़ी, भामाकलापम, बुर्राकथा, वीरनाट्यम, बुट्टा बोम्मालु, दप्पू, टप्पेट गुल्लू, लंबाडी, बोनालु, ढिम्सा, कोलाटम और चिंदु आदि आंध्र प्रदेश के शास्त्रीय नृत्य हैं।

प्रश्न 34. चार नदियों के नाम बताइए जो कि राज्य में सिंचाई के लिहाज से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं?
उत्तर- गोदावरी, कृष्णा, तुंगभद्रा और पेन्ना आंध्र राज्य में सिंचाई के लिहाज से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रश्न 35. आंध्र प्रदेश का मुख्य बंदरगाह कौन सा है?
उत्तर- विशाखापट्टनम को आंध्र प्रदेश का मुख्य बंदरगाह माना जाता है।

प्रश्न 36. अमरावती को कब आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिहाज से चुना गया था?
उत्तर- अमरावती को 23 अप्रैल, 2015 में आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिहाज से चुना गया था।

प्रश्न 37. आंध्र प्रदेश की जलवायु कैसी है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश की जलवायु को गर्म और नम के रूप में देखा जाता है।

प्रश्न 38. आंध्र प्रदेश में किस महीने में भारी बारिश होती है?
उत्तर- जुलाई से सितंबर महीने के बीच में आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होती है।

प्रश्न 39. आंध्र प्रदेश के राज्य पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- नीलकंठ आंध्र प्रदेश का राज्य पक्षी है।

प्रश्न 40. आंध्र प्रदेश का राज्य खेल कौन सा है?
उत्तर- कबड्डी आंध्र प्रदेश का राज्य खेल है।

प्रश्न 41. आंध्र प्रदेश का राज्य फूल कौन सा है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश का राज्य फूल कुमुद है।

प्रश्न 42. आंध्र प्रदेश का राज्य पशु कौन सा है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश का राज्य पशु चिंकारा है।

प्रश्न 43. आंध्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं?
उत्तर- आंध्र प्रदेश में कुल 26 जिले हैं।

प्रश्न 44. आंध्र प्रदेश का पारंपरिक पहनावा बताइए?
उत्तर- आंध्र प्रदेश का पारंपरिक पहनावा साड़ी और धोती-कुर्ता है।

प्रश्न 45. कौन सा राज्य आंध्र प्रदेश से अलग हुआ था?
उत्तर- तेलंगाना राज्य आंध्र प्रदेश से अलग हुआ था।

प्रश्न 46. दक्षिण गंगा किस नदी का नाम है?
उत्तर- दक्षिण गंगा गोदावरी नदी को कहा जाता है।

प्रश्न 47. आंध्र प्रदेश के किस मुख्यमंत्री ने 13 साल, 245 दिन तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला?
उत्तर- एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 साल तक पदभार संभाला।

प्रश्न 48. धर्मवारम को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर- धर्मवारम को आंध्र प्रदेश की सिल्क सिटी के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 49. आंध्र की उस महिला खिलाड़ी का नाम बताइए जिसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था?
उत्तर- कर्णम मल्लेश्वरी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया था।

प्रश्न 50. आंध्र प्रदेश का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- आंध्र प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 160205 वर्ग किलोमीटर है।

Leave a Reply