Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव सामान्य ज्ञान प्रश्न (Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu GK Question Answer In Hindi)- विदेशियों को भारत हमेशा से ही प्रिय रहा है। भारत में बाहर से आए कई देशों ने राज किया। सबसे ज्यादा तो तुर्कियों, ब्रिटिश सरकार और पुर्तगालियों ने भारत पर अपना आधिपत्य जमाया था। जिसमें पुर्तगालियों ने दीव, दमन, दादरा और नगर हवेली और गोवा जैसे जगहों पर राज किया। आप सभी ने दादरा और नगर हवेली का नाम तो सुना ही होगा। अब तो दादरा और नगर हवेली का हिस्सा दमन और दीव भी है। दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव भारत का केंद्र शासित प्रदेश है।

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव 50 प्रश्न उत्तर

यह केंद्र शासित प्रदेश बहुत सुंदर है। यह प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात के बीच में स्थित है। पहले केवल दादरा और नगर हवेली ही केंद्र शासित प्रदेश था। लेकिन 2020 से दादरा और नगर हवेली में दमन और दीव भी जोड़ लिया गया। बहुत समय पहले यह चारों ही पुर्तगाल के अधीन थे। वर्ष 1987 तक तो गोवा, दमन और दीव एक ही थे। यह तीनों ही पहले केंद्र शासित प्रदेश थे। लेकिन बाद में गोवा को एक राज्य का दर्जा दे दिया गया। और दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश रह गए। सरकार चाहती थी कि दमन और दीव दादरा और नगर हवेली का ही हिस्सा बन जाए। आखिरकार दमन और दीव का दादरा और नगर हवेली में विलय हो गया।

प्रश्न 1. दादरा और नगर हवेली में दमन और दीव का विलय कब हुआ था?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली में दमन और दीव का विलय 26 जनवरी 2020 में हुआ था।

प्रश्न 2. यह केंद्र शासित प्रदेश किन दो राज्यों के बीच में स्थित है?
उत्तर- यह केंद्र शासित प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के बीच में स्थित है।

प्रश्न 3. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की राजधानी क्या है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की राजधानी दमन है।

प्रश्न 4. इस प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- इस प्रदेश का सबसे बड़ा शहर सिल्वासा है।

प्रश्न 5. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का चीफ सेक्रेट्री कौन है?
उत्तर- गौरव सिंह राजावत।

प्रश्न 6. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में कितने जिले हैं?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में कुल 3 जिले हैं।

प्रश्न 7. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की लोकसभा की कुल सीटों की संख्या कितनी है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 2 है।

प्रश्न 8. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का कुल क्षेत्रफल 603 कि.मी. है।

प्रश्न 9. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की आधिकारिक भाषा क्या है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की आधिकारिक भाषा हिंदी और अंग्रेजी है।

प्रश्न 10. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में और कौन सी अतिरिक्त भाषा बोली जाती है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में गुजराती भाषा भी बोली जाती है।

प्रश्न 11. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का उच्च न्यायालय कौन सा है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का उच्च न्यायालय मुंबई उच्च न्यायालय है।

प्रश्न 12. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की कुल जनसंख्या बताइए?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की कुल जनसंख्या 585,764 है।

प्रश्न 13. दमन और दीव किस देश के उपनिवेश थे?
उत्तर- दमन और दीव पुर्तगाल के उपनिवेश थे।

प्रश्न 14. दादरा और नगर हवेली किस वर्ष भारत का हिस्सा बना?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली 1961 में भारत का हिस्सा बना।

प्रश्न 15. दादरा एवं नगर हवेली की जलवायु किस प्रकार की है?
उत्तर- दादरा एवं नगर हवेली की जलवायु उष्णकटिबंधीय जलवायु है।

प्रश्न 16. दादरा एवं नगर हवेली की प्रमुख नदी का नाम बताइए?
उत्तर- दादरा एवं नगर हवेली की प्रमुख नदी का नाम दमनगंगा है।

प्रश्न 17. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की साक्षरता दर 77.65% है।

प्रश्न 18. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की अर्थव्यवस्था किस पर टिकी है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव की अर्थव्यवस्था खेती पर टिकी है।

प्रश्न 19. इस क्षेत्र के मुख्य धर्म कौन से हैं?
उत्तर- इस क्षेत्र के मुख्य धर्म हिंदू और ईसाई हैं।

प्रश्न 20. इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या कितनी है?
उत्तर- इस क्षेत्र में महिलाओं की संख्या 149675 है।

प्रश्न 21. इस क्षेत्र में पुरुषों की संख्या कितनी है?
उत्तर- इस क्षेत्र में पुरूषों की संख्या 193178 है।

प्रश्न 22. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में महिलाओं की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में महिलाओं की साक्षरता दर 65.93 प्रतिशत है।

प्रश्न 23. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में पुरूषों की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में पुरूषों की साक्षरता दर 86.46 प्रतिशत है।

प्रश्न 24. दादरा और नगर हवेली में पूरे वर्ष में औसतन कितनी बारिश होती है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली में पूरे वर्ष में औसतन 120 इंच बारिश होती है।

प्रश्न 25. दमन और दीव में कितने जिले हैं?
उत्तर- दमन और दीव में कुल 2 जिले हैं।

प्रश्न 26. दादरा और नगर हवेली में पुर्तगाल ने कब से शासन करना शुरू किया?
उत्तर- 1783 से दादरा और नगर हवेली में पुर्तगाल ने शासन करना शुरू किया।

प्रश्न 27. कार्लोस यूजीनियो कोर्रेया दा सिल्वा कौन था?
उत्तर- कार्लोस यूजीनियो कोर्रेया दा सिल्वा ने सिल्वासा शहर को खोजा था।

प्रश्न 28. इस क्षेत्र की प्रमुख जनजातियों के नाम बताइए?
उत्तर- इस क्षेत्र की प्रमुख जनजातियों के नाम ढोडिया, वर्ली, कोकना, कोली है।

प्रश्न 29. इस क्षेत्र के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रश्न 30. इस क्षेत्र के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रश्न 31. दीव में लड़ाई कब लड़ी गई थी?
उत्तर- दीव में लड़ाई 1509 में लड़ी गई थी।

प्रश्न 32. दीव किले का निर्माण किसने किया था?
उत्तर- दीव किले का निर्माण पुर्तगाल ने किया था।

प्रश्न 33. दमन और दीव को भौगोलिक रूप से कौन अलग करता है?
उतर- दमन और दीव को भौगोलिक रूप से खंभात की खाड़ी अलग करती है।

प्रश्न 34. दादरा और नगर हवेली घूमने के लिहाज से कब सही है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली घूमने के लिहाज से नवंबर से मार्च तक सही रहता है।

प्रश्न 35. दादरा और नगर हवेली का मुख्य त्योहार क्या है?
उतर- दादरा और नगर हवेली का मुख्य त्योहार दिवसो, काली पूजा है।

प्रश्न 36. दादरा और नगर हवेली के शहर की जनसंख्या क्या है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली के शहर की जनसंख्या 29.89% है।

प्रश्न 37. सिलवासा किसके लिए जाना जाता है?
उत्तर- सिलवासा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है।

प्रश्न 38. दादरा और नगर हवेली में मुख्य रूप से किस समुदाय के लोग अधिक रहते हैं?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली में ज्यादातर आदिवासी लोग निवास करते हैं।

प्रश्न 39. 11 अगस्त को दादरा और नगर हवेली में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर- 11 अगस्त को दादरा और नगर हवेली में मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 40. दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रशासन कौन करता है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव का प्रशासन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 41. दमन किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- दमन अपने समुद्र तटों के लिए, औपनिवेशिक विरासत के लिए और समुद्री भोजन के लिए अधिक जाना जाता है।

प्रश्न 42. दादरा और नगर हवेली में मुख्य तौर पर किसकी खेती की जाती है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली में मुख्य तौर पर चावल, सब्जी, फल और काजू की खेती की जाती है।

प्रश्न 43. दादरा और नगर हवेली में हस्तशिल्प किससे बनाए जाते हैं?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली में हस्तशिल्प बांस और मिट्टी से तैयार किए जाते हैं।

प्रश्न 44. इस क्षेत्र में किस प्रकार के लघु उद्योग किए जाते हैं?
उत्तर- कपड़ा, रसायन, प्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि।

प्रश्न 45. दादरा और नगर हवेली कहां पर स्थित है?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली पश्चिम भारत का भाग है।

प्रश्न 46. दादरा और नगर हवेली में कौन सा मशहूर आंदोलन चलाया गया था?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली में ऑपरेशन विजय आंदोलन चलाया गया था।

प्रश्न 47. दादरा और नगर हवेली के एक एनिमल पार्क का नाम बताइए?
उत्तर- सतमालिया हिरण पार्क।

प्रश्न 48. दमन के कुछ लोकप्रिय स्थलों के नाम बताइए?
उत्तर- देवका बीच, जम्पोर बीच, मोती दमन किला, नानी दमन किला, चर्च ऑफ बॉम जीसस आदि।

प्रश्न 49. दादरा और नगर हवेली में लोग किस प्रकार का भोजन करते हैं?
उत्तर- दादरा और नगर हवेली में लोग मुख्य रूप से शाकाहार भोजन लेते हैं।

प्रश्न 50. दमन और दीव किस प्रकार की संस्कृति के लिए जाना जाता है?
उत्तर- दमन और दीव अपनी बहुआयामी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply