Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

लद्दाख सामान्य ज्ञान प्रश्न (Ladakh GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

लद्दाख सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Ladakh GK Question Answer in Hindi)- भारत देश पूरे साल पर्यटकों से आबाद रहता है। भारत देश में पर्यटन के हिसाब से खूब सारी जगहें हैं। युवा वर्ग भारत की नई नई जगहों को एक्सप्लोर करने में आनंद का अनुभव करते हैं। अभी बीते कुछ सालों में लद्दाख भी लोगों के पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट में से एक बनकर उभरा है। लेह-लद्दाख की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां आकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो जैसे हम यहां के होकर ही रह जाएं।

लद्दाख सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Ladakh GK Question Answer In Hindi)

लद्दाख एक केंद्र शासित प्रदेश है। लद्दाख की राजधानी लेह है। लद्दाख ऊंचे दर्रों की भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां पर जीवन अत्यंत ही कठोर है। हम जब यहां के लोगों को देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि हम तिब्बत के लोगों को ही देख रहे हों। यहां के लोग बहुत ही मिलनसार होते हैं। इस प्रदेश में बौद्ध धर्म के लोग ज्यादा रहते हैं। तो आइए आज हम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बारे में जानते हैं।

लद्दाख पहुँचते ही खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़ और कल-कल बहती नदियां, यह नजारे देखने को मिलते हैं लद्दाख में। यह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पूर्वी हिस्से में पड़ता है। कल-कल बहती सिंधु नदी यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देती है। इस प्रदेश में बारिश बहुत कम देखने को मिलती है। लद्दाख ठंडे रेगिस्तान के नाम से भी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा और साथ ही साथ सुनहरी धूप देखने का नजारा भी मिलेगा। इस प्रदेश में आने के बाद आपको शांति का एहसास होता है। लद्दाख में अनेकों मठ हैं। यह प्रदेश केवल भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सैलानी इस जगह को एक्सप्लोर करने की चाह रखते हैं। तो चलिए हम लद्दाख के 50 प्रश्न उत्तर जानते हैं।

लद्दाख सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Ladakh 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. सन् 1530 में लद्दाख में कौन से मठ की स्थापना हुई थी?
उत्तर- सन् 1530 में नामग्याल त्सेमो मठ की स्थापना हुई थी।

प्रश्न 2. लद्दाख की सबसे महत्वपूर्ण नदी का नाम बताइए?
उत्तर- लद्दाख की महत्वपूर्ण नदी का नाम सिंधु नदी है।

प्रश्न 3. लद्दाख की राजधानी क्या है?
उत्तर- लद्दाख की राजधानी लेह है।

प्रश्न 4. कारगिल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर- भारत में कारगिल दिवस 26 जुलाई को मनाया जाता है।

प्रश्न 5. लद्दाख के उत्तर में कौन सा रेंज आता है?
उत्तर- लद्दाख के उत्तर में काराकोरम रेंज आता है।

प्रश्न 6. काराकोरम शब्द का अर्थ क्या होता है?
उत्तर- काराकोरम शब्द का अर्थ होता है काली भुरभुरी मिट्टी।

प्रश्न 7. लद्दाख में वर्ष 1999 में कौन सा प्रसिद्ध युद्ध लड़ा गया था?
उत्तर- लद्दाख में वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा गया था।

प्रश्न 8. लेह शहर में 19वीं व 20वीं शताब्दी के दौरान कौन सा राजवंश राज किया करता था?
उत्तर- लेह शहर में 19वीं व 20वीं शताब्दी के दौरान डोगरा राजवंश राज किया करता था।

प्रश्न 9. लद्दाख के बौद्ध धर्म के दो प्रचलित रूप के नाम बताइए?
उत्तर- लद्दाख के बौद्ध धर्म के दो प्रचलित रूप के नाम महायान और वज्रयान है।

प्रश्न 10. लद्दाख बौद्ध संघ की स्थापना क्यों की गई थी?
उत्तर- इस संघ की स्थापना इसलिए की गई थी ताकि बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के अधिकार और हितों की रक्षा की जा सके।

प्रश्न 11. लद्दाख के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम बताइए?
उत्तर- लद्दाख के सबसे ऊंचे पर्वत का नाम स्टॉक काँगड़ी है।

प्रश्न 12. भारत में जुड़वां कूबड़ वाले ऊँट कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर- लद्दाख की नुब्रा घाटी में।

प्रश्न 13. लद्दाख किसका सबसे बड़ा उत्पादक है?
उत्तर- लद्दाख खुबानी का सबसे बड़ा उत्पादक है।

प्रश्न 14. लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी की झील का क्या नाम है?
उत्तर- पैंगोंग त्सो झील।

प्रश्न 15. पैंगोंग त्सो झील कितनी ऊँचाई पर स्थित है?
उत्तर- पैंगोंग त्सो झील 4350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

प्रश्न 16. लद्दाख में कौन सी भाषाएं बोली जाती हैं?
उत्तर- लद्दाख में बौती और पुरखी भाषा बोली जाती हैं।

प्रश्न 17. लेह पैलेस किसने और कब बनाया?
उत्तर- राजा सेंगे नमग्याल ने 17वीं सदी में लेह पैलेस बनाया।

प्रश्न 18. लद्दाख के कुछ मठों के नाम बताइए?
उत्तर- हर्मिस, थिकसे, लामायुरू, डिस्किट आदि।

प्रश्न 19. भारत का ठंडा रेगिस्तान किसे कहते हैं?
उत्तर- भारत का ठंडा रेगिस्तान लद्दाख को कहते हैं।

प्रश्न 20. लद्दाख का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- लद्दाख का कुल क्षेत्रफल 59,146 कि.मी. है।

प्रश्न 21. लद्दाख में गर्मी का तापमान कितना रहता है?
उत्तर- गर्मी में यहां का तापमान 3 से 35 डिग्री सेल्सियस रहता है।

प्रश्न 22. सर्दियों में लद्दाख की राजधानी क्या होती है?
उत्तर- सर्दियों में लद्दाख की राजधानी कारगिल होती है।

प्रश्न 23. केला दर्रे की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 31 अगस्त 2021 को।

प्रश्न 24. भारत की सबसे ऊंची सड़क का नाम बताइए?
उत्तर- खारदुंग ला।

प्रश्न 25. लद्दाख में सबसे ज्यादा कौन सा फल उगाया जाता है?
उत्तर- लद्दाख में सबसे ज्यादा खुबानी फल उगाया जाता है।

प्रश्न 26. लद्दाख के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- लद्दाख में कुल दो जिले हैं।

प्रश्न 27. पंगोंग झील की लंबाई बताइए?
उत्तर- पंगोंग झील की लंबाई 134 कि.मी. है।

प्रश्न 28. लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनने का मौका कब मिला था?
उत्तर- लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनने का मौका 31 अक्तूबर 2019 को मिला था।

प्रश्न 29. लद्दाख के हवाई अड्डे का नाम बताइए?
उत्तर- कुशोक बकुला रिंपोचेे विमानपत्तन।

प्रश्न 30. लद्दाख के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- लद्दाख के राजकीय पक्षी का नाम ब्लैक नेक क्रेन है।

प्रश्न 31. लद्दाख के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- स्नो लेपर्ड।

प्रश्न 32. लद्दाख के एक लोकप्रिय नृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- खटोक नृत्य।

प्रश्न 33. लद्दाख में सबसे कम ऊंचाई पर कौन सी नदी स्थित है?
उत्तर- लद्दाख में सबसे कम ऊंचाई पर सिंधु नदी है।

प्रश्न 34. लद्दाख के सबसे ऊंचे निवास क्षेत्र का नाम बताइए?
उत्तर- लद्दाख के सबसे ऊंचे निवास क्षेत्र का नाम रंगदुम है।

प्रश्न 35. लद्दाख के सबसे ऊंचे शहर का नाम बताइए?
उत्तर- लद्दाख के सबसे ऊंचे शहर का नाम करज़ोक है।

प्रश्न 36. लद्दाख का प्रसिद्ध समाचार पत्र कौन सा है?
उत्तर- डेली एक्सेलसियर।

प्रश्न 37. राधा कृष्ण माथुर कौन है?
उत्तर- राधा कृष्ण माथुर लद्दाख के पहले राज्यपाल थे।

प्रश्न 38. लद्दाख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन कब हुआ था?
उत्तर- 2012 में लद्दाख अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन हुआ था।

प्रश्न 39. लद्दाख में मिलने वाले रासायनिक तत्व का नाम बताइए?
उत्तर- यूरेनियम।

प्रश्न 40. लद्दाख में पहली बार चुनाव कब आयोजित किए गए थे?
उत्तर- लद्दाख में पहली बार चुनाव वर्ष 1995 में आयोजित किए गए थे।

प्रश्न 41. लद्दाख की विधानसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- लद्दाख की विधानसभा सीटों की संख्या चार है।

प्रश्न 42. लद्दाख के पारंपरिक घरों को बनाने में क्या इस्तेमाल होता है?
उत्तर- लद्दाख के पारंपरिक घर पत्थर, लकड़ी और मिट्टी के बने होते हैं।

प्रश्न 43. लद्दाख अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं किन देशों से साझा करता है?
उत्तर- लद्दाख अपनी अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन के साथ साझा करता है।

प्रश्न 44. लद्दाख में बौद्ध धर्म की आबादी कितनी है?
उत्तर- 77.30% आबादी।

प्रश्न 45. लद्दाख के वन्यजीव अभयारण्य का नाम बताइए?
उत्तर- चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य।

प्रश्न 46. लद्दाख के एक वर्तमान सांसद का नाम बताइए?
उत्तर- जमयांग सेरिंग नामग्याल।

प्रश्न 47. लद्दाख के 2 जिलों के नाम बताइए?
उत्तर- लद्दाख के 2 जिलों के नाम लेह और कारगिल हैं।

प्रश्न 48. लद्दाख की पारंपरिक पोशाक का नाम बताइए?
उत्तर- गोंचा और सुल्मा।

प्रश्न 49. लद्दाख में कितने विश्वविद्यालय हैं?
उत्तर- लद्दाख में अभी तक केवल एक विश्वविद्यालय है।

प्रश्न 50. लद्दाख की जलवायु कैसी है?
उत्तर- लद्दाख की जलवायु शुष्क मानी जाती है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply