Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मेघालय सामान्य ज्ञान प्रश्न (Meghalaya GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

मेघालय सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Meghalaya GK Question Answer In Hindi)- प्रकृति कितनी सुंदर होती है ना! वैसे हर जगह की अपनी खासियत है। कहीं पर हमें लंबे-लंबे बर्फ से ढके पेड़ देखने को मिलते हैं, तो कहीं पर विशाल सा बहता समुद्र। वैसे पहाड़ों की बात ही कुछ और है। कुछ तो अलग है हसीन वादियों में जो हर किसी को अपनी ओर खींच लाती है। झर-झर बहते हुए झरने और विशाल हरे भरे पेड़ आँखों को बहुत सुकून देते हैं। मन चाहता है कि इन्हीं वादियों में कहीं खो जाएं। अब हम आभासी दुनिया से बाहर आते हैं और भारत के ही एक अन्य राज्य के बारे में जानते हैं। आज के इस पोस्ट में हम बात करेंगे मेघालय की। मेघालय बेहद ही सुंदर राज्य है। मेघालय की राजधानी को शिलांग नाम से जाना जाता है।

मेघालय सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Meghalaya GK Question Answer In Hindi)

मेघालय में हर ओर प्राकृतिक नजारें देखने को मिलते हैं। क्योंकि यह राज्य हर पल बादलों से घिरा रहता है इसलिए इस राज्य को बादलों का निवास स्थान भी माना जाता है। एक समय में मेघालय असम में हुआ करता था। मेघालय की मुख्य भाषा गारो और अंग्रेज़ी है। आप सभी ने चेरापुंजी का नाम तो सुना ही होगा। चेरापुंजी भारत का एक ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा बारिश हुआ करती है। यह राज्य इतना खूबसूरत है कि सभी ने इसे ‘भारत के स्कॉटलैंड’ की संज्ञा दे डाली। मेघालय का सबसे बड़ा शहर शिलांग ही माना जाता है। यह राज्य बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है। इस राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी का मन मोह लेता है। तो आइए हम जानते हैं मेघालय राज्य के बारे में।

मेघालय सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Meghalaya 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. मेघालय की राजधानी का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय की राजधानी का नाम शिलांग है।

प्रश्न 2. मेघालय राज्य की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- मेघालय राज्य की स्थापना 21 जनवरी 1972 को हुई थी।

प्रश्न 3. मेघालय का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
उत्तर- मेघालय राज्य का सबसे बड़ा शहर शिलांग है।

प्रश्न 4. मेघालय राज्य का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर- मेघालय का कुल क्षेत्रफल 22,429 कि.मी. है।

प्रश्न 5. 2016 की जनगणना के अनुसार मेघालय की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर- 2016 की जनगणना के मुताबिक मेघालय की जनसंख्या 3,212,000 है।

प्रश्न 6. मेघालय की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- यहां की साक्षरता दर 75.84% है।

प्रश्न 7. मेघालय राज्य का कितना प्रतिशत हिस्सा वन से ढका हुआ है?
उत्तर- मेघालय राज्य का तकरीबन 70% हिस्सा वन से ढका हुआ है।

प्रश्न 8. मेघालय राज्य की मुख्य फसल के नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय की मुख्य फसल हैं- आलू, चावल, केला, पपीता, दालचीनी आदि।

प्रश्न 9. भारत के किस राज्य को मिनी स्काटलैंड का दर्जा दिया जाता है?
उत्तर- भारत के मेघालय राज्य को भारत के मिनी स्काटलैंड के रूप में पहचाना जाता है।

प्रश्न 10. मेघालय पहले किस राज्य का हिस्सा हुआ करता था?
उत्तर- मेघालय पहले असम राज्य का हिस्सा हुआ करता था।

प्रश्न 11. मेघालय शब्द किससे बना है?
उत्तर- मेघालय शब्द संस्कृत शब्द से बना है। इसका अर्थ होता है बादलों का निवास स्थान।

प्रश्न 12. मेघालय के वनों में जानवरों की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?
उत्तर- मेघालय के वनों में जानवरों की 660 प्रजातियां पाई जाती हैं।

प्रश्न 13. मेघालय राज्य के दो वृक्ष किस्मों के नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय राज्य के दो प्रकार के वृक्ष के किस्मों के नाम हैं साल का पेड़ और टीक का पेड़।

प्रश्न 14. मेघालय के कुल जिलों की संख्या बताइए?
उत्तर- मेघालय के कुछ जिलों की संख्या 11 है।

प्रश्न 15. मेघालय राज्य के राष्ट्रीय उद्यान की कुल संख्या बताइए?
उत्तर- मेघालय राज्य में कुल 2 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

प्रश्न 16. मेघालय में एडवेंचर के लिहाज से क्या किया जा सकता है?
उत्तर- पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग, गुफा भ्रमण आदि।

प्रश्न 17. मेघालय की उमियम झील का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- मेघालय की उमियम झील का अन्य नाम बारापानी झील है।

प्रश्न 18. मेघालय के सबसे बड़े नदी द्वीप का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के सबसे बड़े नदी द्वीप का नाम नोंगखनम द्वीप है।

प्रश्न 19. मेघालय के पवित्र वन का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के पवित्र वन का नाम मावफ्लांग सैकरेड फ़ॉरेस्ट है।

प्रश्न 20. मेघालय की कुल गुफाओं की संख्या कितनी है?
उत्तर- मेघालय की कुल गुफाओं की संख्या 500 है।

प्रश्न 21. मेघालय राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से किस पर टिकी हुई है?
उत्तर- मेघालय राज्य की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है।

प्रश्न 22. मेघालय के मुख्य तिलहन कौन से हैं?
उत्तर- मेघालय के मुख्य तिलहन कैनोला और सरसों हैं।

प्रश्न 23. मेघालय में कितने प्रतिशत ईसाई धर्म के लोग निवास करते हैं?
उत्तर- मेघालय में 75% ईसाई धर्म के लोग निवास करते हैं।

प्रश्न 24. मेघालय के राजकीय पशु का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के राजकीय पशु का नाम धूमिल तेंदुआ है।

प्रश्न 25. मेघालय के राजकीय फूल का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के राजकीय फूल का नाम लेडी स्लिपर आर्किड है।

प्रश्न 26. मेघालय की मुख्य भाषा कौन सी है?
उत्तर- मेघालय की मुख्य भाषा अंग्रेजी है।

प्रश्न 27. मेघालय की प्रसिद्ध नदियों के नाम बताइए?
उत्तर- सांदा, अजागर, रिग्गी और उमखी।

प्रश्न 28. मेघालय के राज्यपाल का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के राज्यपाल का नाम बीडी मिश्रा है।

प्रश्न 29. मेघालय में कुल कितने बांध हैं?
उत्तर- मेघालय में कुल सात बांध हैं।

प्रश्न 30. विलियमसन ए संगमा कौन थे?
उत्तर- विलियमसन ए संगमा मेघालय के एक ऐसे मुख्यमंत्री थे जिन्होंने लंबे समय तक मेघालय के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

प्रश्न 31. पूर्णो ए संगमा कौन थे?
उत्तर- वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।

प्रश्न 32. चेरापूंजी में कौन सा झरना है?
उत्तर- चेरापूंजी में नोहकालिकाई जलप्रपात है।

प्रश्न 33. मेघालय का सबसे ऊंचा शिखर कौन सा है?
उत्तर- मेघालय का सबसे ऊंचा शिखर नोकरेक है।

प्रश्न 34. मेघालय में राष्ट्रपति शासन कब लगा था?
उत्तर- मेघालय में राष्ट्रपति शासन 1991 में लगाया गया था।

प्रश्न 35. विलियमनगर कहां स्थित है?
उत्तर- विलियमनगर पूर्वी गारो हिल्स में स्थित है।

प्रश्न 36. विलियमनगर को पहले क्या कहा जाता था?
उत्तर- विलियमनगर को पहले सिमसांगरे कहा करते थे।

प्रश्न 37. मेघालय की नगर पालिकाओं के नाम बताइए?
उत्तर- शिलांग, तुरा, जोवाई।

प्रश्न 38. मेघालय का वह स्थान बताइए जो आर्द्र क्षेत्र के रूप में जाना जाता है?
उत्तर- मौसिनराम वह स्थान है जो आर्द्र क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 39. मेघालय के शिक्षा मंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- श्री रक्कम ए संगमा मेघालय के शिक्षा मंत्री हैं।

प्रश्न 40. मेघालय के राजकीय पक्षी का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के राजकीय पक्षी का नाम पहाड़ी मैना है।

प्रश्न 41. मेघालय के एकमात्र रेलवे स्टेशन का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के एकमात्र रेलवे स्टेशन का नाम मेंदीपाथर है।

प्रश्न 42. मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री का नाम बताइए?
उत्तर- कोनराड संगमा मेघालय के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

प्रश्न 43. मेघालय में लोकसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- मेघालय में लोकसभा सीटों की संख्या 2 है।

प्रश्न 44. मेघालय में राज्यसभा सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- मेघालय में राज्यसभा सीटों की संख्या 1 है।

प्रश्न 45. मेघालय में विधानसभा सीटें कितनी हैं?
उत्तर- मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं।

प्रश्न 46. मेघालय के लोकनृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- मेघालय के लोकनृत्य का नाम है लाहो।

प्रश्न 47. मेघालय के स्वच्छ गांव का नाम बताइए?
उत्तर- मावलिननॉन्ग मेघालय का सबसे स्वच्छ गांव है।

प्रश्न 48. बिशप फॉल्स क्या है?
उत्तर- बिशप फाॅल्स मेघालय का सबसे ऊंचा बहने वाला झरना है।

प्रश्न 49. मेघालय के लोगों का मुख्य भोजन क्या है?
उत्तर- मेघालय के लोगों का मुख्य भोजन मांस, मछली और चावल है।

प्रश्न 50. मेघालय के सबसे प्रसिद्ध त्योहार का नाम बताइए?
उत्तर- वांगला महोत्सव मेघालय का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply