एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 भोजन : यह कहाँ से आता है?

Photo of author
PP Team
Last Updated on
कक्षा 6 विज्ञान पाठ 1 के प्रश्न उत्तर
अभ्यास

प्रश्न 1 – क्या सभी जीवो को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है ?

उत्तर :- नहीं, सभी जीवित प्राणी एक ही तरह के भोजन का उपयोग नहीं करते हैं, बल्कि विभिन्न जीवों के भोजन में अंतर होता है। उदाहरण के लिए,  कुछ शाकाहारी होते हैं जो पौधों और सब्जियों को खाते हैं, कुछ मांसाहारी जो मांस खाते हैं और कुछ सर्वाहारी जो पौधों और जानवरों दोनों को खाते है।

प्रश्न -2. पाँच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइये इनके कौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में होता है?

उत्तर:-

पौधे का नामखाद्य पदार्थ के रूप में
मूली, शलगम, गाजरजडो में जमा भोजन पत्तियाँ
पालक की पत्तियाँपत्ते
आलूस्टेम( आलू एक तना है जो भोजन को संग्रहीत करता है।)
गेंहू का तना बीजबीज
सूरजमूखी के बीजबीज( बीज से तेल निकल दिया जाता है।)

प्रश्न 3 – कॉलम 1 में दिए गये खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिये।

कॉलम 1कॉलम 2
दूध, दही, पनीर, घीदूसरे जन्तुओ को खाते है।
पालक, फूलगोभी, गाजरपादप एवं पादप उत्पाद खाते है।
शेर एवं बाघसब्जिया है।
शाकाहारीसभी जंतु उत्पाद है।

उत्तर:-

कॉलम 1कॉलम 2
दूध, दही, पनीर, घीसभी जंतु उत्पाद है।
पालक, फूलगोभी, गाजरसब्जियाँ है।
शेर एवं बाघदूसरे जन्तुओ को खाते है।
शाकाहारीपादप एवं पादप उत्पाद खाते है।

प्रश्न 4 – दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये:-

 शाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, मांसाहारी

1.बाघ एक …………है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।

2. हिरण केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे। …………….कहते हैं।

3. तोता केवल ……………….. उत्पाद खाता है।

4. जो ………………….. हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।

5. हमें चीनी …………………….. से मिलती है।

उत्तर :- 1. बाघ एक मांसाहारी है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।

2. हिरण केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे शाकाहारी कहते हैं।

3. तोता केवल पादप उत्पाद खाता है।

4. जो दूध हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जंतु-उत्पाद है।

5. हमें चीनी गन्ने से मिलती है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान के सभी पाठ नीचे से प्राप्त करें

कक्षा 6 विज्ञान के पाठविषय
पाठ-1भोजन : यह कहाँ से आता है ?
पाठ-2भोजन के घटक
पाठ-3तंतु से वस्त्र तक
पाठ-4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ-5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ-6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
पाठ-7पौधों को जानिए
पाठ-8शरीर में गति
पाठ-9सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
पाठ-10गति एवं दूरियों का मापन
पाठ-11प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
पाठ-12विद्युत तथा परिपथ
पाठ-13चुंबकों द्वारा मनोरंजन
पाठ-14जल
पाठ-15हमारे चारों ओर वायु
पाठ-16कचरा – संग्रहण एवं निपटान
इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!