एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 भोजन के घटक

Photo of author
PP Team
Last Updated on

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 2 के प्रश्न उत्तर

अभ्यास

प्रश्न 1 – हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।

उत्तर :- हमारे भोजन में प्रमुख पोषक तत्व हैं:- कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन तथा खनिज लवण है। इसके अतिरिक्त हमारे भोजन में रूक्षांश तथा जल भी शामिल है। जिनको हमारे शरीर की आवश्यकता है।

प्रश्न 2 – निमन्लिख्ति के नाम लिखिए:-

  1. पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते है।
  2.  पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक है।
  3. वह विटामिन जो हमारी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
  4. वह खनिज जो अस्थियो के लिए आवश्यक है।

उत्तर :- 1. कार्बोहाइड्रेट और वसा जो हमारे शरीर को ऊर्जा देते है।

2. प्रोटीन जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक है।

3. विटामिन ए जो हमारी दृष्टि के लिए आवश्यक है।

4. कैल्शियम और फास्फोरस खनिज जो अस्थियो के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 3 – दो ऐसे खाद्य पदार्थो के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते है।

(क) वसा (ख) मंड (ग) आहारी रेशे (घ) प्रोटीन

उत्तर:-  

वसामूंगफली के बीज, तिल, तेल, अंडा, दूध, मांस, घी
मंडगेहूं, बाजरा, चावल, शकरकंद, आलू, गन्ना, खरबूजा, आम
आहारी रेशेसाबुत अनाज, ताजे फल और सब्जियां, आलू, दालें
प्रोटीन मटर, चना, मूंग, सेम, सोयाबीन, पनीर

प्रश्न 4 – इनमें से सही कथन को अंकित कीजिए :-

(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओ को पूरा कर सकते है।

(ख) संतुलित आहार खाकर अभावज्न्य रोगो की रोकथाम की जा सकती है।

(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चहिए।

(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है।

उत्तर:- (क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओ को पूरा कर सकते है। (गलत)

(ख) संतुलित आहार खाकर अभावज्न्य रोगो की रोकथाम की जा सकती है। (सही)

(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चहिए। (सही)

(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है। (गलत)

प्रश्न 5 – रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-

(क)……………….. विटामिन डी के अभाव से होता है।

(ख)…………की कमी से बेरी बेरी नामक रोग होता है।

(ग) विटामिन सी के अभाव से ……नामक रोग होता है।

(घ) हमारे भोजन में ………………. के अभाव से रतौंधी होती है।

उत्तर:- (क) रिकेट्स रोग विटामिन डी के अभाव से होता है।

(ख) विटामिन बी की कमी से बेरी बेरी नामक रोग होता है।

(ग) विटामिन सी के अभाव से स्कर्वी नामक रोग होता है।

(घ) हमारे भोजन में विटामिन ए के अभाव से रतौंधी होती है।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान के सभी पाठ नीचे से प्राप्त करें

कक्षा 6 विज्ञान के पाठविषय
पाठ-1भोजन : यह कहाँ से आता है ?
पाठ-2भोजन के घटक
पाठ-3तंतु से वस्त्र तक
पाठ-4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ-5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ-6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
पाठ-7पौधों को जानिए
पाठ-8शरीर में गति
पाठ-9सजीव – विशेषताएँ एवं आवास
पाठ-10गति एवं दूरियों का मापन
पाठ-11प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन
पाठ-12विद्युत तथा परिपथ
पाठ-13चुंबकों द्वारा मनोरंजन
पाठ-14जल
पाठ-15हमारे चारों ओर वायु
पाठ-16कचरा – संग्रहण एवं निपटान
इस आर्टिकल के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!