एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी वसंत अध्याय 2 लाख की चूड़ियाँ

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी वसंत अध्याय 2 लाख की चूड़ियाँ प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी पाठ 2 के प्रश्न उत्तर दिए हुए हैं। छात्र कक्षा 8 हिंदी किताब के प्रश्न उत्तर पाठ 2 लाख की चूड़ियाँ के माध्यम से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। छात्रों के लिए कक्षा 8 हिंदी अध्याय 2 सवाल जवाब साधारण भाषा में बनाए गए है। जिससे छात्र class 8 hindi chapter 2 question answer सही से समझ सके। छात्रों के लिए वसंत भाग 3 कक्षा 8 पाठ 2 लाख की चूड़ियाँ के प्रश्न उत्तर नीचे दिए हुए हैं।

Ncert Solutions For Class 8 Vasant Chapter 2 लाख की चूड़ियाँ

हिंदी 8 वीं कक्षा अध्याय 2 लाख की चूड़ियाँ के प्रश्न उत्तर को एनसीईआरटी यानि (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के सहायता से बनाया गया है। कक्षा 8 की हिंदी की किताब के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। देखा गया है कि छात्र कक्षा आठवीं हिंदी गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से कक्षा आठ के हिंदी के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्र ncert solutions for class 8th hindi chapter 2 लाख की चूड़ियाँ नीचे देखें।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (वसंत भाग -3)
पाठ : 2
लाख की चूड़ियाँ

कहानी से:-

प्रश्न 1 – बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था ?

उत्तर :- लेखक अपने मामा के गाँव बड़े ही चाव से इसलिए जाता था क्योंकि वहाँ बदलू मनिहार उसे सबसे अच्छा लगता था। वह लेखक को सुंदर – सुंदर लाख की गोलियाँ बनाकर देता था। ये गोलियां रंग– बिरंगी होती थी जो किसी भी बच्चें का मन मोह ले। लेखक बदलू को मामा न कहकर काका इसलिए कहता था क्योंकि गाँव के सभी बच्चे उसे ‘बदलू काका‘ ही कहकर पुकारते थे। इसलिए लेखक भी बदलू को ‘मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ पुकारता था।

प्रश्न 2 – वस्तु विनिमय क्या है ? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है ?

उत्तर :- वस्तु विनिमय पद्धति का अर्थ है किसी वस्तु को लेने के लिए अन्य वस्तु देना। जब हम कोई चीज खरीदने के लिए जाएँ और बदले में पैसा न देकर अन्य कोई वस्तु देकर अपनी मनचाही वस्तु ले लें तो यह वस्तु विनिमय पद्धति कहलाती है। आज समाज और वातावरण पूर्णतः बदल चुका है। अब वस्तु विनिमय पद्धति लगभग समाप्त हो चुकी है। अब वस्तु खरीदने के लिए धन की आवश्यकता पड़ती है।

प्रश्न:- 3 ‘मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं’ ?  इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है ?

उत्तर:– पंक्ति में लेखक ने समाज में बढ़ती बेरोजगारी और बेकारी की समस्या की ओर संकेत किया है; जिस काम को दस व्यक्ति अलग – अलग तरीकों से करते थे, अब एक अकेली मशीन सैकड़ों लोगों का काम स्वयं कर लेती है। इससे अन्य लोग बेकार हो जाते हैं ; मानो सबके हाथ कट गए हो। इस पंक्ति से लेखक लोगों को लघु उद्योग और ग्रामीण क्षेत्र में छोटा व्यवसाय करने वालों की असीम पीड़ा को उजागर करता है’। 

प्रश्न 4 – बदलू के मन में ऐसी कौन – सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी।

उत्तर :- बदलू के मन में उसके रोजगार के छिप जाने की व्यथा थी जो लेखक से छिपी न रह सकी। इसलिए लेखक बदलू से मिलने के बाद सोचता हुआ कहता है – ‘इस मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए है; जिसका अर्थ है मशीनों के प्रचलन के कारण हजारों लाखों लोगों के व्यवसाय, रोजगार पूर्ण रूप से समाप्त हो गए हैं।

प्रश्न 5 – मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया ?

उत्तर :- मशीनों युग के आने के बाद बदलू का जीवन पूर्ण रूप से बदल गया। उसकी हालत अत्यंत दयनीय हो गई। उसका मनिहारी का काम एक दम बंद हो गया। उसके हाथों की बनी चूड़ियाँ अब कोई पूंछता नहीं था। उसकी गाय बिक गई। उसका शरीर ढल गया था। उसके हाथ और माथे पर नसें उभर आई थीं। साथ – साथ उसे फसली खांसी भी हो गई थी। इन सबका प्रमुख कारण उसका रोजगार न होना था, जो उसकी गरीबी को लगातार बढ़ा रहा था।

कहानी से आगे :-

प्रश्न 1 – आपने मेले – बाज़ार आदि में हाथ से बनी चीज़ों को बिकते देखा होगा। आपके मन में किसी चीज को सीखने की इच्छा हुई हो और आपने कोई कारीगरी सीखने का प्रयास किया हो तो उसके विषय में लिखिए।

उत्तर :- मैंने मेले बाज़ार में रंग-बिरंगे खिलौने बिकते हुए देखे हैं। जिन्होंने मेरे मन को मोह लिया था। पूंछने पर पता चला कि ये खिलौने मिट्टी के बने हुए थे। मैंने खिलौने बनाने के लिए गीली चिकनी मिट्टी को कुम्हार से लिया। इन्हें बनाने का प्रयास किया लेकिन मुझे समझ नहीं आया। बाद में मैंने इस कला को अपनी दादी से सीखा और अब में अच्छे खिलौने बना लेता हूं।

प्रश्न 2 – लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के किस राज्य में सबसे अधिक होता है ? लाख से चूड़ियों के अतिरिक्त क्या – क्या चीजें बनती हैं ? ज्ञात कीजिए।

उत्तर :- लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर में सर्वाधिक होता है। लाख से अनेक वस्तुओं का निर्माण होता है। इनसे सुंदर–सुंदर खिलौने बनाए जाते हैं। घर सजाने के लिए सुंदर वस्तुएँ लाख से बनाई जाती है। महाभारत लाक्षागृह लाख के कारण ही अति सुंदर बना हुआ था। लाख से सुंदर आभूषण भी बनाए जाते हैं। इनमें चूड़ियाँ, कंगन आदि मुख्य रूप से आते हैं।

अनुमान और कल्पना :-  

प्रश्न 1 – घर में मेहमान आने पर आप उसका अथिति सत्कार कैसे करेंगे ?

उत्तर :- हम उनका स्वागत आदर भाव से करेंगे। उन्हें प्यार से घर बैठाएंगे। प्यार और मधुरता के साथ उनसे बातें करेंगे। उन्हें जलपान कराएंगे। उन्हें अच्छे से खाना पीना खिलाएंगे। उनका सम्मान कर अतिथि देवो भव का कर्तव्य निभाएंगे। अतिथि के आने पर हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जो उन्हें असुविधा प्रदान करें।

प्रश्न 2 – आपको छुट्टियों में किसके घर जाना सबसे अच्छा लगता है? यहां की दिनचर्या अलग कैसे होती है ? लिखिए।

उत्तर :- हम छुट्टियों में अपने मामा के घर जाना पसंद करेंगे। वह एक ग्रामीण क्षेत्र है लेकिन वहां का वातावरण शहर के वातावरण से बहुत ही अच्छा रहता है। ठंडी ठंडी हवा चारों तरफ होती है। सुबह-सुबह सैर करना मुझे बहुत अच्छा लगता और क्योंकि मौसम अत्यधिक सुहावना हो जाता है। गाँव के चारों ओर हरे-भरे वृक्ष उसकी शोभा को और बढ़ाते हैं। वहाँ की दिनचर्या हमारे यहाँ की दिनचर्या से एकदम अलग है। सुबह-सुबह पशुओं को तबेले से बाहर निकालना होता है। उनका दूध निकाल कर डेयरी में ले जाना होता है। इसके बाद तालाब में ले जाकर पशुओं को नहलाना आदि कार्य होते हैं। घर में रखे दूध का मक्खन और पनीर बनाना अद्भुत अनोखा लगता है। ये सारे कार्य हमारी प्रतिदिन की दिनचर्या से एकदम अलग और अनोखे हैं।

प्रश्न 3 – मशीनी युग में अनेक परिवर्तन आए दिन होते रहते हैं। आप अपने आस–पास से इस प्रकार के किसी परिवर्तन का उदाहरण चुनिए और उसके बारे में लिखिए।

उत्तर :- यह सत्य है कि प्रतिदिन मशीनी युग में नए-नए परिवर्तन होते रहते है। इस परिवर्तन का एक अनोखा उदाहरण इन्वेटर। पहले लोगों के घर बिजली भी नहीं होती थी। धीरे-धीरे यह परिवर्तन भी बदल गया। लेकिन इसके बाद भी बिजली का आना जाना होता रहता है। लेकिन अब परिवर्तन यह हुआ कि जब बिजली होती है तब इन्वेटर नामक उपकरण (बैटरी) को चार्ज किया जाता है। इसके बाद कनेक्शन इस तरह से किया जाता है कि बिजली के जाते ही इन्वेटर की मदद से बिजली  चल जाती है। यह परिवर्तन किसी चमत्कार से कम नहीं।

प्रश्न 4 -बाजार में बिकने वाले सामानों की डिजाइनों में हमेशा परिवर्तन होता रहता है। आप इन परिवर्तन को किस प्रकार देखते हैं ? आपस में चर्चा कीजिए।

उत्तर :-आज का युग विज्ञान और तकनीक का युग है। आज प्रतिदिन नए–नए आविष्कार और चीजें प्रचलन में रही हैं। बाजार अब पहले की तरह छोटा नहीं रहा। अब बाजार का रूप दिन–प्रतिदिन बदलता रहता है। विभिन्न प्रकार के सामान के डिजाइनों में परिवर्तन का कारण लोगों की रुचि को बढ़ाता है। किसी को वस्तु का आकर छोटा या बड़ा अच्छा लगता है तो किसी को रंगों में विविधता पसंद आती है। कोई उसे घर में रखना चाहता है तो कोई सदा अपने साथ रखना पसंद करता है। यह स्पष्ट रूप से माना जाता है कि परिवर्तन ही जीवन है।

प्रश्न 5 -हमारे खान – पान, रहन – सहन और कपड़ों में भी बदलाव आ रहा है। इस बदलाव के पक्ष–विपक्ष में बातचीत कीजिए और बातचीत के आधार पर लेख तैयार कीजिए।

उत्तर :- आज के वैज्ञानिक और तकनीकी युग में बदलाव आना स्वाभाविक है। बदलाव हमारे खान–पान, रहन – सहन और कपड़ों में भी देखने को मिलता है। कुछ लोग आज फास्ट फूड को उचित ठहराते हैं और समझते हैं कि भागदौड़ भरी ज़िंदगी में फास्ट फ़ूड ही उत्तम भोजन है। जबकि अन्य कुछ लोग इसे शरीर के लिए हानिकारक मानते हैं। उनके अनुसार फास्ट फ़ूड शरीर को गलाने और बिगाड़ने का काम करता है। यह पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव है जो दिन–प्रतिदिन देखने को मिलता है। खान–पान के समान ही आज हमारे रहन – सहन में भी परिवर्तन आ चुका है। मानव एक आरामदायक जीवन जीना चाहता है। इसलिए वह दिन – प्रतिदिन नई–नई खोज एवं आविष्कार करने में लगा रहता है। कुछ लोग छोटे-छोटे कपड़े पहनने को परिवर्तन एवं आधुनिकता को संस्कृति का प्रभाव मानते हैं तो कुछ लोग इसे नग्नता का स्पष्ट उदाहरण मानते हैं।

भाषा की बात:-

प्रश्न 1 – ‘बदलू को किसी बात से चिढ़ थी तो काँच की चूड़ियों से’ और बदलू स्वयं कहता है – “जो सुंदरता कांच की चूड़ियों में होती है लाख में कहा संभव है”? ये पंक्तियाँ बदलू की दो प्रकार की मनोदशाओं को अपने लाती है। दूसरी पंक्ति में उसके मन की पीड़ा है। उसमें व्यंग्य भी है। हारे हुए मन से या दुखी मन से अथवा व्यंगय में बोले गए वाक्यों के अर्थ सामान्य नहीं होते। कुछ व्यंग्य वाक्यों को ध्यानपूर्वक समझ कर एकत्र कीजिए और उनके भीतरी अर्थ की व्याख्या करके लिखिए।

उत्तर:- (क) ‘बदलू को किसी बात से चिढ़ थी तो काँच की चूड़ियों से’।

व्याख्या:-  लेखक उक्त पंक्ति के माध्यम से बदलू मनिहार की मनोदशा को दर्शाना चाहते हैं। वे यह कहते हैं कि बदलू संसार में सबसे अधिक यदि किसी बात से चिढ़ता था तो कांच की चूड़ियाँ थीं। काँच की चूड़ियाँ मशीनी युग के बढ़ते प्रचलन का प्रतीक है जो उसे मन को दुःख और कष्ट पहुँचाती है। इसी कारण से बदलू काँच की चूड़ियों से चिढ़ता है।

(ख) “जो सुंदरता काँच की चूड़ियों में होती है लाख में कहाँ संभव हैं”।

व्याख्या:– लेखक ने उक्त पंक्ति बदलू मनिहार के मुख से कहलवाई है जो समाज में मशीनी युग के बढ़ते प्रचलन पर गहरा कटाक्ष है। यह बात एक गहरा दर्द लिए हुए है। इस एक पंक्ति में समाज के एक बहुत बड़े वर्ग के कष्ट और पीड़ा की छाप लगी हुई है। क्योंकि मशीनी युग ने सभी छोटे व्यवसायियों के हाथ काट कर रख दिए हैं।

प्रश्न:-2. ‘बदलू’  कहानी की दृष्टि से पात्र है और भाषा की बात व्याकरण की दृष्टि से संज्ञा है। किसी भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार अथवा भाव को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को तीन भेदो में बांटा गया है (क)  व्यक्तिवाचक संज्ञा, जैसे:- लल्ला, रज्जो, आम, कांच गाय इत्यादि (ख) जाति वाचक संज्ञा, जैसे:- चरित्र, स्वभाव, वजन, आकार आदि द्वारा जानी जाने वाली संज्ञा। भाव वाचक संज्ञा, जैसे:-  सुंदरता, नाजुक, प्रसन्नता इत्यादि जिसमें कोई व्यक्ति नहीं है और न आकार या वजन। परन्तु उसका अनुभव होता और। पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञा चुनकर लिखिए।

उत्तर :- व्यक्तिवाचक संज्ञा:-  बदलू , रज्जो।

जातिवाचक संज्ञा:- लड़के , बच्चे।

भाववाचक संज्ञा:- अच्छा , सुंदरता।

प्रश्न 3 – गांव की बोली में कई शब्दों के उच्चारण बदल जाते हैं। कहानी में बदलू व्यक्त (समय) को बखत उम्र (वय/आयु) को उमर कहता है। इस तरह के अन्य शब्दों को खोंजिए जिनके रूप में परिवर्तन हुआ हो, अर्थ में नहीं।

उत्तर :- शब्द के रूप में परिवर्तन :-  मर्द :-  मरद,  देखकर :- मुख़ातिब, समय :- बखत, अच्छी लग्न :- फबना।

कक्षा 8 हिंदी वसंत के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1ध्वनि (कविता)
2लाख की चूड़ियाँ (कहानी)
3बस की यात्रा (व्यंग्य)
4दीवानों की हस्ती (कविता)
5चिट्ठियों की अनूठी दुनिया (निबंध)
6भगवान के डाकिए (कविता)
7क्या निराश हुआ जाए (निबंध)
8यह सबसे कठिन समय नहीं (कविता)
9कबीर की साखियाँ
10कामचोर (कहानी)
11जब सिनेमा ने बोलना सीखा
12सुदामा चरित (कविता)
13जहाँ पहिया है (रिपोर्ताज)
14अकबरी लोटा (कहानी)
15सूर के पद (कविता)
16पानी की कहानी (निबंध)
17बाज और साँप (कहानी)
18टोपी (कहानी

छात्रों को कक्षा 8 हिंदी अध्याय 2 के प्रश्न उत्तर प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। कक्षा 8 हिंदी वसंत अध्याय 2 लाख की चूड़ियाँ के लिए एनसीईआरटी समाधान देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना हैं। हम आशा करते है कि आपको हमारे यह कक्षा 8 हिंदी के प्रश्न उत्तर पसंद आए होंगे। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी का मुख्य पेजयहां से देखें

Leave a Reply