एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी वसंत अध्याय 8 यह सबसे कठिन समय नहीं

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी वसंत अध्याय 8 यह सबसे कठिन समय नहीं प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के लिए इस आर्टिकल पर कक्षा 8 हिंदी पाठ 8 के प्रश्न उत्तर दिए हुए हैं। छात्र कक्षा 8 हिंदी किताब के प्रश्न उत्तर पाठ 8 यह सबसे कठिन समय नहीं के माध्यम से परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। छात्रों के लिए कक्षा 8 हिंदी अध्याय 8 सवाल जवाब साधारण भाषा में बनाए गए है। जिससे छात्र class 8 hindi chapter 8 question answer सही से समझ सके। छात्रों के लिए वसंत भाग 3 कक्षा 8 पाठ 8 यह सबसे कठिन समय नहीं के प्रश्न उत्तर नीचे दिए हुए हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी वसंत अध्याय 8 यह सबसे कठिन समय नहीं

हिंदी 8 वीं कक्षा अध्याय 8 यह सबसे कठिन समय नहीं के प्रश्न उत्तर को एनसीईआरटी यानि (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के सहायता से बनाया गया है। कक्षा 8 की हिंदी की किताब के प्रश्न उत्तर सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। देखा गया है कि छात्र कक्षा आठवीं हिंदी गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं। लेकिन यहां से कक्षा आठ के हिंदी के प्रश्न उत्तर पूरी तरह से मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। छात्र ncert solutions for class 8th hindi chapter 8 यह सबसे कठिन समय नहीं नीचे देखें।

कक्षा : 8
विषय : हिंदी (वसंत भाग -3)
पाठ : 8 यह सबसे कठिन समय नहीं

प्रश्न-अभ्यास

पाठ से :-

प्रश्न 1 – “यह कठिन समय नहीं है ?” यह बताने के लिए कविता में कौन-कौन से तर्क प्रस्तुत किए गए हैं ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर :- ‘यह कठिन समय नहीं है”? बताने के लिए कविता में कवयित्री ने अनेक तर्क दिए हैं। प्रत्येक तर्क तथ्य पूर्ण है। कवयित्री कहती है कि अभी भी चिड़िया की चोंच में तिनका दबा हुआ है। उसे अभी सहारा प्राप्त है। पेड़ से झड़ने वाली पत्तियों को थामने के लिए किसी व्यक्ति विशेष का हाथ आगे आने को तैयार है। आज के समय भी व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को शीघ्र आने को कहता है और बताता है कि सूर्य के अस्त होने का समय आ गया है। इसी प्रकार अंतरिक्ष के पार को दुनिया से आने वाली बस सुरक्षित लोगों की सूचना लेकर आएगी। ये तर्क बताते हैं कि अभी का समय कोई कठिन समय नहीं है।

प्रश्न 2 – चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में क्यों है ? वह तिनकों का क्या करती होगी ? लिखिए।

उत्तर :- चिड़िया चोंच में तिनका दबाकर उड़ने की तैयारी में इसलिए है क्योंकि उसे अपने उद्देश्य की प्राप्ति हो चुकी है। वह तिनके को प्राप्त कर चुकी है। तिनका उसके अथक परिश्रम का परिणाम है। वह उसकी सफलता को दर्शाता है। तिनके का प्रयोग चिड़िया अपने घोंसलों को बनाने में करती है। इसी में वह जीवन यापन करती है। एक–एक तिनके को उठाकर वह अपना नीड़ बनाती है।

प्रश्न 3 – कविता में कई बार अभी भी’ का प्रयोग करके बातें रखी गई हैं, अभी भी का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए और देखिए उनमें लगातार, निरंतर, बिना रुके चलनेवाले किसी कार्य का भाव निकल रहा है या नहीं ?

उत्तर:- टीनू अभी भी नाच रहा है।

राहुल ने कहा उसे अभी भी बुखार है।

आधी छुट्टी हो गई लेकिन अभी कोई खाना खाने नहीं आया।

प्रश्न 4 – “नहीं” और “अभी भी” को एक साथ प्रयोग करके तीन वाक्य लिखिए और देखिए ‘नहीं’ ‘अभी भी के पीछे कौन – कोन से भाव छिपे हो सकते हैं ?

उत्तर :- वह नहीं आ सकता क्योंकि मुझे अभी भी बुखार है।

माँ ने बच्चें से कहा, घर के बाहर नहीं जाओ; अभी भी बारिश आ रही है।

समाज में अभी भी सच्चे लोगों की कमी नहीं है।

कविता से आगे :-

प्रश्न 1 – घर के बड़े-बूढ़ों द्वारा बच्चों को सुनाई जानेवाली किसी ऐसी कथा की जानकारी प्राप्त कीजिए जिसके आखिरी हिस्से में कठिन परिस्थितियों से जीतने का संदेश हो।

उत्तर :- बच्चों को अपने दादा, दादी और नाना – नानी से अत्यधिक लगाव होता है। ठीक इसी प्रकार यह लगाव मुझे भी है। लगाव का मुख्य कारण उनके दवारा किया जाने वाला प्यार है। वे नित नवीन घटनाएँ एवं कहानियाँ सुनाते हैं। उनकी कहानियाँ मुझे आज भी याद हैं। वे अक्सर बताते थे कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी मनुष्य अपने धैर्य, साहस और लगातार कोशिश से प्रगति कर सकता है। उनके द्वारा सुनाई गई एक कहानी मुझे।

प्रश्न 2 – आप जब भी घर से स्कूल जाते हैं कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा होता है। सूरज डूबने का समय भी आपको खेल के मैदान से घर लौट चलने की सूचना देता है कि घर में कोई आपकी प्रतीक्षा कर रहा है प्रतीक्षा करनेवाले व्यक्ति के विषय में आप क्या सोचते हैं ? अपने विचार लिखिए।

उत्तर :- अगर ऐसा मेरे साथ कभी भी होता है तो जैसे ही मुझे पता लगेगा, मुझे बहुत बुरा लगेगा। मैं यही सोचूंगा कि अगर उसने मुझे अपने आने के बारे में बताया होता तो उसे मेरा इंतज़ार नहीं करना पड़ता। पता नहीं कब से बैठा होगा, कुछ खाया पिया हो गया या नहीं। मैं उसी समय अपनी जगह से उसके पास पहुँचने के लिए जल्दी भाग जाऊंगा। पूरे रास्ते उसी की चिंता रहेगी और सोचूंगा जब हालाँकि ये सब मैंने जान – भूझकर नहीं किया, फिर भी उससे माफ़ी मांग लूंगा। लेकिन उसे जरूर कहूंगा कि अगली बार से जब भी आओ मुझे बता कर आना।

अनुमान और कल्पना:-

प्रश्न 1 – अंतरिक्ष के पार की दुनिया से क्या सचमुच कोई बस आती है जिससे ख़तरों के बाद भी बचे हुए लोगों की खबर मिलती है? आपकी राय में यह झूठ है या सच ? यदि झूठ है तो कविता में ऐसा क्यों लिखा गया ? अनुमान लगाइए यदि सच लगता है तो किसी अंतरिक्ष संबंधी विज्ञान कथा के आधार पर कल्पना कीजिए वह बस कैसी होगी, वे बचे हुए लोग ख़तरों से क्यों घिर गए होंगे ? इस संदर्भ को लेकर कोई कथा बना सकें तो बनाइए।

उत्तर :- नहीं, यह बिल्कुल सत्य नहीं है कि अंतरिक्ष के पार की दुनिया से सचमुच कोई बस आती है जिससे खतरें के बाद भी बचे हुए लोगों की खबर मिलती है। अगर ऐसा हुआ तो भी वह बस शायद हवा में उड़ रही होगी, जिसमे खतरों से बचे हुए लोगों को वहां बैठने की जगह मिल गई होगी। वहां खाने खाने-पीने की व्यवस्था की गई होंगी। हो सकता है ऑक्सीजन की कमी से सबको सांस लेने में परेशानी हो रही होंगी। सब खुश हो रहे होंगे की अगर यह बस समय पर नहीं आती तो उनकी जान नहीं बच पाती।

कक्षा 8 हिंदी वसंत के सभी अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायअध्याय के नाम
1ध्वनि (कविता)
2लाख की चूड़ियाँ (कहानी)
3बस की यात्रा (व्यंग्य)
4दीवानों की हस्ती (कविता)
5चिट्ठियों की अनूठी दुनिया (निबंध)
6भगवान के डाकिए (कविता)
7क्या निराश हुआ जाए (निबंध)
8यह सबसे कठिन समय नहीं (कविता)
9कबीर की साखियाँ
10कामचोर (कहानी)
11जब सिनेमा ने बोलना सीखा
12सुदामा चरित (कविता)
13जहाँ पहिया है (रिपोर्ताज)
14अकबरी लोटा (कहानी)
15सूर के पद (कविता)
16पानी की कहानी (निबंध)
17बाज और साँप (कहानी)
18टोपी (कहानी

छात्रों को कक्षा 8 हिंदी अध्याय 8 के प्रश्न उत्तर प्राप्त करके काफी खुशी हुई होगी। कक्षा 8 हिंदी वसंत अध्याय 8 यह सबसे कठिन समय नहीं के लिए एनसीईआरटी समाधान देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना हैं। हम आशा करते है कि आपको हमारे यह कक्षा 8 हिंदी के प्रश्न उत्तर पसंद आए होंगे। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें भी प्राप्त कर सकते हैं।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 8 हिंदी का मुख्य पेजयहां से देखें

Leave a Reply