20 February 2025 Current Affairs In Hindi

Photo of author
PP Team
Last Updated on

प्रश्न – राजधानी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं?

  • (A) सुनीता गुप्ता
  • (B) प्राची सिंह
  • (C) रेखा गुप्ता
  • (D) रेखा सिंह
उत्तर (C) रेखा गुप्ता
  • रेखा गुप्ता दिल्ली चौथी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।
  • रेखा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने यह चुनाव 1996 में जीता था।
  • 2007 में दिल्ली के पीतमपुरा से काउंसिलर बनीं। यह दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं।
  • इस बार उन्होंने विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट जीती है। हालांकि 2020 में इस सीट से हार गई थी।

प्रश्न – विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  • (A) 20 फरवरी
  • (B) 21 फरवरी
  • (C) 22 फरवरी
  • (D) 21 मार्च
उत्तर (A) 20 फरवरी
  • 20 फरवरी 2007 को युक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की घोषणा की थी।
  • हालांकि पहली बार 2009 को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया।
  • इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, एकजुटता और संसाधनों के सामान वितरण को बढ़ावा देना है।
  • 2025 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम है : ‘सशक्तीकरण समावेशन’ सामाजिक न्याय को बढ़ाना।

प्रश्न – ‘इंटरनेशनल मास्टर्स लीग’ का आयोजन 22 फरवरी से किया जायेगा, इसमें कितनी टीम भाग ले रही हैं?

  • (A) 4 टीम
  • (B) 5 टीम
  • (C) 6 टीम
  • (D) 7 टीम
उत्तर (C) 6 टीम
  • इंटरनेशनल मास्टर्स लीग’ का आयोजन 22 फरवरी, 2025 से देश के 3 शहरों मुंबई, वडोदरा और रायपुर में होगा।
  • इसमें कुल 6 टीम भाग ले रही हैं :- इंडिया मास्टर्स, साउथ अफ्रीका मास्टर्स, इंग्लैंड मास्टर्स, ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स, श्रीलंका मास्टर्स, वेस्टइंडीज मास्टर्स
  • इंडिया मास्टर्स की कप्तानी सचिन तेंदुलकर करेंगे।

प्रश्न – आईसीसी रैंकिंग के अनुसार दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनें?

  • (A) शुभमन गिल
  • (B) बाबर आजम
  • (C) रोहित शर्मा
  • (D) श्रेयस अय्यर
उत्तर (A) शुभमन गिल
  • पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ते हुए शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुँच गए है।
  • गिल ने 2023 में विश्व कप के दौरान वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था।
  • आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज की बात करें तो, रोहित शर्मा तीसरे, विराट कोहली छठे और श्रेयस अय्यर नौवें स्थान पर है।

प्रश्न – गूगल ने किस शहर में भारत का सबसे बड़ा कैंपस ‘अनंत’ खोला है?

  • (A) चेन्नई
  • (B) इंदौर
  • (C) मुंबई
  • (D) बेंगलुरु
उत्तर (D) बेंगलुरु
  • गूगल ने बंगलुरु में भारत का नहीं पूरी दुनिया का सबसे बड़ा कैंपस खोला है।
  • अनंत का मतलब होता है कि ‘जिसका कोई अंत न हो’
  • गूगल का कहना है कि यह कैंपस नवीनतम कार्यस्थल डिजाइन सिद्धांतों के आधार पर तैयार किया गया है।

पिछले करेंट अफेयर्स भी पढ़ें

19 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
18 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
17 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
पुरे महीने के करेंट अफेयर्स पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!