22 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स (22 February 2025 Current Affairs In Hindi)

Photo of author
PP Team
Last Updated on

प्रश्न – विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

  • (A) 19 फरवरी
  • (B) 20 फरवरी
  • (C) 21 फरवरी
  • (D) 22 फरवरी
उत्तर (D) 22 फरवरी
  • विश्व चिंतन दिवस हर साल 22 फरवरी को मनाया जाता है।
  • यह दिन लड़कियों को जागरूक करना और जीवन को बेहतर बनाने के लक्ष्य से मनाया जाता है।
  • इस साल की थीम “हमारी दुनिया, हमारा भविष्य” है।

प्रश्न – हरियाणा के नये मुख्य सचिव नियुक्त होंगे?

  • (A) अनुराग रस्तोगी
  • (B) अनुराग कश्यप
  • (C) विकास राठौर
  • (D) वियज सिंह
उत्तर (A) अनुराग रस्तोगी
  • अनुराग रस्तोगी को हरियाणा का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
  • अनुराग 1990 बैच के आइएएस अधिकारी है।
  • इससे पहले इस पद पर विवेक जोशी नियुक्त थे। जिनको हाल ही में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।

प्रश्न – देश का कौन-सा राज्य सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है?

  • (A) दिल्ली
  • (B) छत्तीसगढ़
  • (C) महाराष्ट्र
  • (D)मध्य प्रदेश
उत्तर (D)मध्य प्रदेश
  • सबसे अधिक गिद्धों की संख्या वाला राज्य मध्य प्रदेश बन गया है।
  • एमपी में 2025 के अनुसार गिद्धों की संख्या 12 हजार 981 हो गई है।
  • 2016 में गिद्धों गणना की शुरुआत हुई थी।
  • प्रदेश में अभी कुल 7 प्रजातियां हैं, जिसमें 4 प्रजातियां स्थानीय एवं 3 प्रजातियां प्रवासी हैं।

प्रश्न – हाल ही में केंद्र सरकार ने किस कक्षा के पाठ्यक्रम में प्रारंभिक जीवन रक्षक प्रशिक्षण शामिल करने का फैसला लिया है?

  • (A) कक्षा 9वीं
  • (B) कक्षा 10वीं
  • (C) कक्षा 11वीं
  • (D) कक्षा 12वीं
उत्तर (A) कक्षा 9वीं
  • केंद्र सरकार ने अचानक होने वाली मौत दिल का दौरा रोकने के लिए कक्षा 9वीं में प्रारंभिक जीवन रक्षक प्रशिक्षण शामिल किया है।
  • इसमें सीपीआर कैसे देते हैं, ऐसी प्रक्रिया सिखाई गई है।

प्रश्न – हाल ही में किस टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का सबसे बड़ा रनचेज किया है?

  • (A) भारत
  • (B) पाकिस्तान
  • (C) ऑस्ट्रेलिया
  • (D) साउथ अफ्रीका
उत्तर (C) ऑस्ट्रेलिया
  • चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड ने 352 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 47.3 ओवर के अंदर 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
  • चैंपियंस ट्रॉफी में किसी भी टीम का अब तक सबसे बड़ा रनचेज है।

पिछले करेंट अफेयर्स भी पढ़ें

21 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
20 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
19 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
18 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
17 फरवरी 2025 के करेंट अफेयर्स
पुरे महीने के करेंट अफेयर्स पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!