Bihar Board Class 12 Admit Card 2025 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12 के लिए प्रवेश पत्र 16 जनवरी, 2025 को जारी कर दिया गया है। हॉल टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में जारी किया गया है। छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। साथ इस पेज पर दिए हुए लिंक से भी आप डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।जानकारी के लिए बता दें कि कक्षा 12 की बिहार बोर्ड परीक्षाएं 01 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 के बीच आयोजिग होंगी। 12वीं की परीक्षा दसवीं की परीक्षा से पहले होती है।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 हॉल टिकट 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
BSEB 12वीं एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तिथि | 21 जनवरी, 2025 |
परीक्षा का आयोजन | 01 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | मार्च, 2025 |
बिहार बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं
कक्षा 12 के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 10 जनवरी से 20 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित होंगी। इस परीक्षा के लिए भी छात्रों को एडमिट कार्ड की जरुरत होगी। हालांकि यह प्रवेश पत्र आपको स्कूल से प्राप्त होगा। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कुल 30 अंकों की होगी।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2025 पर जानकारी
बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का नाम, पता आदि जैसे महत्त्वपूर्ण विवरण दिए गए होंगे। उम्मीदवारों को उनमें से सभी को ध्यान से पढ़ना और जांचना चाहिए, जैसे-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- विषय कोड
- विषय तिथियां
- हाजिरी का समय
- परीक्षा के लिए निर्देश
- प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
बिहार बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करें।
- फिर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
बिहार बोर्ड कक्षा 12 प्रवेश पत्र 2025 के महत्वपूर्ण लिंक
प्रवेश पत्र डाउनलोड | यहाँ से करें |
आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in | biharboardonline.com |
कक्षा 10 के लिए प्रवेश पत्र | यहाँ से प्राप्त करें |
नोट – एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना यूजर आईडी और पॉसवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।