Bihar Board Class 10th Time Table 2025 : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कक्षा 10 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 15 फरवरी से 25 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होंगी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक है। जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। बिहार बोर्ड दसवीं की पहली परीक्षा मातृभाषा विषयों की होगी।
बिहार बोर्ड दसवीं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 के बीच होगा। यह परीक्षा स्कूल में होंगी। साथ इन परीक्षाओं के साथ इंटरनल एसेसमेंट का आयोजन भी किया जायेगा। सभी जानकारी नीचे आर्टिकल में दी हुई है।
Table of Contents
बिहार बोर्ड कक्षा 10 टाइम टेबल 2025 महत्वपूर्ण तिथियां
BSES दसवीं की परीक्षा शुरू होने की तिथि | 17 फरवरी, 2025 |
परीक्षा समाप्त होने की तिथि | 25 फरवरी, 2025 |
इंटरनल एसेसमेंट और प्रायोगिक परीक्षा | 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | जारी |
बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम डेट 2025
पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे) | दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे) | परीक्षा तारीख |
(मातृभाषा) 101-हिंदी, 102-बंगला, 103-उर्दू, 104-मैथली | (मातृभाषा) 201-हिंदी, 202-बंगला, 203-उर्दू, 204-मैथली | 17 फरवरी, 2025 |
110- गणित | 210-गणित | 18 फरवरी, 2025 |
(द्वितीय भारतीय भाषा) हिंदी भाषियों के लिए 105-संस्कृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिंदी | (द्वितीय भारतीय भाषा) हिंदी भाषियों के लिए 205-संस्कृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिंदी | 19 फरवरी, 2025 |
111-सामाजिक विज्ञान | 211-सामाजिक विज्ञान | 20 फरवरी, 2025 |
112-विज्ञान | 212-विज्ञान | 21 फरवरी, 2025 |
113-अंग्रेजी (सामान्य) | 213-अंग्रेजी (सामान्य) | 22 फरवरी, 2025 |
ऐच्छिक विषय (114-उच्च गणित, 116-अर्थशास्त्र, 115-वाणिज्य, 121-फ़ारसी, 122-संस्कृत, 123-एवं 124-मैथिली) 117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत | ऐच्छिक विषय (214-उच्च गणित, 216-अर्थशास्त्र, 215-वाणिज्य, 221-फ़ारसी, 222-संस्कृत, 223-एवं 224-मैथिली) 217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य एवं 220-संगीत | 24 फरवरी, 2025 |
व्यावसायिक ऐच्छिक विषय (127-सुरक्षा, 128 ब्यूटिशियन, 129-टूरिज्म आदि) | —— | 25 फरवरी, 2025 |
बिहार बोर्ड कक्षा 10 टाइम टेबल 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: इसके बाद आपको “सर्कुलर” वाले सेक्शन में जाना होगा।
- स्टेप 3: फिर आपको ‘बिहार बोर्ड 10 एग्जाम डेट’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 4: यहां से आप बिहार बोर्ड 10वीं टाइम टेबल देख सकते हैं।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटः biharboardonline.bihar.gov.in | biharboardonline.com