Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 History Ch-5 “यात्रियों के नज़रिए” (समाज के बारे में उनकी समझ) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Mamta Kumari
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक-2 यानी भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग- 2 के अध्याय- 5 “यात्रियों के नज़रिए” (समाज के बारे में उनकी समझ) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 History Book-2 Chapter-5 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 5 “यात्रियों के नज़रिए” (समाज के बारे में उनकी समझ) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- इतिहास
पुस्तक- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-2
अध्याय- 5 “यात्रियों के नज़रिए” (समाज के बारे में उनकी समझ)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से किस पश्चिमी सिद्धांतवादी ने प्राच्य तानाशाह का विचार 18वीं सदी में विकसित किया था?

(क) मांटेस्क्यू
(ख) रूसो
(ग) वाल्टेर
(घ) कार्ल मार्क्स

प्रश्न 2: इब्न-बतूता के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा उपयुक्त है?

(क) वह मुहम्मद-बिन-तुगलक के साम्राज्य के दौरान काजी था
(ख) उसने अरबी में किताब-उल हिंद लिखी
(ग) उसने संस्कृत, पालि और प्राकृत कार्य का अरबी भाषा में अनुवाद किया
(घ) वह एक चिकित्सक, दार्शनिक और इतिहासकार था

प्रश्न 3: इब्न-बतूता ने भारतीय शहरों को व्यापक सुअवसरों से भरपूर पाया। निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त कारण की पहचान कीजिए।

(क) विशाल जनसंख्या, बाजार और सक्षम संचार व्यवस्था
(ख) भूमि पर राजकीय स्वामित्व
(ग) स्वायत्त और समतावादी ग्रामीण नियंत्रण
(घ) व्यापारी सोना और चाँदी निर्यात करते थे

प्रश्न 4: ‘किताब-उल-हिन्द’ की रचना किसने की थी?

(क) अकबर ने
(ख) कार्ल मार्क्स ने
(ग) इब्न-बतूता ने
(घ) अल-बिरुनी ने

प्रश्न 5: इब्न-बतूता के यात्रा वृत्तांत का नाम है?

(क) रिह्ला
(ख) तहकीक-ए-हिंद
(ग) शाहनामा
(घ) किताब-उल-हिंद

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6: “बर्नियर के विचारों में विरोधाभाष साफ-साफ नजर आता है।” इस कथन की पुष्टि कीजिए।

प्रश्न 7: किताब-उल-हिंद की रचना किसने की? इस पुस्तक में वर्णित महत्वपूर्ण बिंदुओं का वर्ण कीजिए।

प्रश्न 8: अल-बिरुनी द्वारा भारत के धर्म, दर्शन, खगोल विज्ञान तथा कानून पर लिखी पुस्तक का नाम लिखिए।

प्रश्न 9: इब्न-बतूता द्वारा वर्णित भारतीय शहरों की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 10: आप किस प्रकार सोचते हैं कि फ्रांस्वा बर्नियर मुगल दरबार से नजदीकी से जुड़ा रहा?

प्रश्न 11: इब्न-बतूता द्वारा वर्णित भारतीय बाजारों की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 12: मुगल भारत में भूमि स्वामित्व के बारे में बर्नियर का विरोध क्यों था? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 13: उन कारणों की परख कीजिए, जिनके फलस्वरूप अल-बीरूनी ने भारत की यात्रा की।

प्रश्न 14: अल-बिरुनी द्वारा लिखित पुस्तक नाम बताइए। पुस्तक लिखने के लिए उसके द्वारा अपनाई गई विधि की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 15: “इब्न-बतूता ने भारतीय उपमहाद्वीप के शहरों को लोगों के लिए व्यापक अवसरों से भरपूर पाया।” दिल्ली शहर के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 16: भारतीय संचार प्रणाली के संदर्भ में इब्न-बतूता के विवरण का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 17: बर्नियर ने मुगलकालीन शहरों को ‘शिविर नगरों’ के रूप में क्यों वर्णित किया? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 18: बर्नियर के मुगल साम्राज्य के बारे में दिए गए वर्णन में की गई एक जटिल सामाजिक सच्चाई के संकेत को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 19: भारत में किन बाहरी यात्रियों का आगमन हुआ और उन्होंने अपने-अपने यात्रा वृत्तांतों में भारत की किस रूप-रेखा को दर्शाया?

प्रश्न 20: इब्न-बतूता को विश्व-यात्री की उपमा क्यों दी जाती है? उसने अपने यात्रा वृत्तांत में कैसे समाज का चित्रण किया है?

प्रश्न 21: अल-बिरुनी का सामाजिक चित्रण और जाति व्यवस्था की सीमाओं का संक्षेप में वर्णन कीजिए?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 22: इब्न-बतूता ने भारत की तत्कालीन डाक व्यवस्था का वर्णन किस प्रकार किया है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 23: इब्न-बतूता और बर्नियर ने 16वीं व 17वीं शताब्दी की महिलाओं के जीवन की किस प्रकार रोचक झाँकी प्रस्तुत की है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 24: भारत में भूमि स्वामित्व के संबंध में बर्नियर के दिए गए विवरण का वर्णन कीजिए और इन विवरणों के 18वीं शताब्दी से पश्चिमी विचारकों पर प्रभाव का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 25: किताब-उल-हिंद पर एक विस्तृत लेख लिखिए।

प्रश्न 26: भारत में दासों के बारे में इब्न-बतूता के दिए विवरण की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 27: जाति व्यवस्था के बारे में अल-बिरुनी की व्याख्या पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 28: “इब्न-बतूता एक हठीला और जिज्ञासु यात्री था।” इस कथन को सत्यापित कीजिए।

प्रश्न 29: बर्नियर के यात्रा वृत्तांत पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 30: इब्न-बतूता ने भारतीय समाज का चित्रण प्रस्तुत करने के लिए किन मुख्य बिंदुओं को आधार बनाया? उनका वर्णन कीजिए।

कक्षा 12 इतिहास के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply