Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 History Ch-11 “महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन” (सविनय अवज्ञा और उससे आगे) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Mamta Kumari
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की इतिहास की पुस्तक-3 यानी भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-3 के अध्याय- 11 “महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन” (सविनय अवज्ञा और उससे आगे) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 History Book-3 Chapter-11 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 11 “महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन” (सविनय अवज्ञा और उससे आगे) के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- इतिहास
पुस्तक- भारतीय इतिहास के कुछ विषय भाग-3
अध्याय- 11 “महात्मा गाँधी और राष्ट्रीय आंदोलन” (सविनय अवज्ञा और उससे आगे)

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1: चौरी-चौरा घटना किस वर्ष हुई थी?

(क) वर्ष 1919
(ख) वर्ष 1920
(ग) वर्ष 1922
(घ) वर्ष 1925

प्रश्न 2: 1918 में गाँधीजी ने पहला अभियान कहाँ शुरू किया?

(क) सभी प्रांतों से छूआ-छूत जैसी बुराइयों की समाप्ति के लिए
(ख) खेड़ा में किसानों के कर माफी के लिए
(ग) अहमदाबाद की कपड़ा मीलों में
(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 3: “एक भीड़ पर अंग्रेजी अधिकारी ‘जनरल डायर’ ने अंधाधुंध गोलियाँ चलवा दींं” इस नरसंहार को किस नाम से जाना जाता है?

(क) चौरी-चौरा घटना
(ख) जबरन भर्ती
(ग) द हैंडमेड्स टेल
(घ) जलियाँवाला बाग हत्याकांड

प्रश्न 4: ब्रिटिश शासन के विरुद्ध गाँधीजी द्वारा शुरू किए गए ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के तात्कालिक कारण की पहचान कीजिए।

(क) कैबिनेट मिशन
(ख) क्रिप्स मिशन
(ग) साइमन कमीशन
(घ) माउंटबेटन प्लान

प्रश्न 5: निम्नलिखित नेताओं में से किसने ‘पुराने पत्रों का पुलिंदा’ को प्रकाशित किया?

(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) सरदार पटेल
(ग) एन जी रंगा
(घ) राजेंद्र प्रसाद

प्रश्न 6: कब कई स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति के गीत गाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया?

(क) 26 नवंबर 1930 में
(ख) 26 जनवरी 1930 में
(ग) 25 फरवरी 1930 में
(घ) 26 मई 1930 में

प्रश्न 7: “अपंग समुदाय के पास संगठित निरंकुशता के विरुद्ध जीवन के संघर्ष का एक मात्र रास्ता यही है कि उसे राजनीतिक सत्ता में हिस्सा मिले” यह कथन किसके द्वारा कहा गया है?

(क) महात्मा गाँधी
(ख) डॉ. भीमराव अंबेडकर
(ग) सरोजिनी नायडू
(घ) जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न 8: राष्ट्रीय पिता के नाम से जाने जाते हैं?

(क) गोविंद वल्लभ पंत
(ख) सी. राजगोपालाचारी
(ग) महात्मा गाँधी
(घ) डॉ. भीमराव अंबेडकर

प्रश्न 9: ‘जलियाँवाला बाग हत्याकांड’ किस वर्ष हुआ?

(क) वर्ष 1919 में
(ख) वर्ष 1920 में
(ग) वर्ष 1922 में
(घ) वर्ष 1926 में

प्रश्न 10: महात्मा गाँधी आधुनिक युग के ________________ थे।

(क) पक्षधर
(ख) आलोचक
(ग) प्रशंसक
(घ) नेता

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11: असहयोग आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई?

प्रश्न 12: “दुकानों से ऊँचे दामों पर नमक खरीदने के लिए विवश किया जाने लगा।” इस कथन विस्तृत व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 13: पहला गोल मेज सम्मेलन कब, कहाँ और किसके साथ हुआ?

प्रश्न 14: कांग्रेस के ‘लाल-बाल-पाल’ की भूमिका ने उनके संघर्ष के अखिल भारतीय चरित्र को किस प्रकार व्यक्त किया?

प्रश्न 15: स्पष्ट कीजिए कि ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ सही मायने में एक जन-आंदोलन था।

प्रश्न 16: उन कारणों की व्याख्या कीजिए जिनके कारण 1930 का ‘सविनय अवज्ञा’ आंदोलन शुरू हुआ।

प्रश्न 17: नाथुराम गोडसे का परिचय देते हुए बताइए कि उसने गाँधीजी की हत्या क्यों की थी?

प्रश्न 18: मुस्लिम लीग द्वारा ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस’ घोषित करने का मुख्य कारण क्या था?

प्रश्न 19: कैबिनेट मिशन भारत में कब आया और इसके मुख्य उद्देश्य क्या थे? लिखिए।

प्रश्न 20: क्रिप्स मिशन की असफलता के किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 21: गाँधी जी की चमत्कारिक शक्तियों के बारे में लोगों द्वारा फैलाई गई अफवाहों में से किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 22: ‘चंपारन आंदोलन’ पर संक्षिप्त लेख लिखिए।

प्रश्न 23: खिलाफत आंदोलन की प्रमुख माँगों को लिखिए।

प्रश्न 24: भारत को स्वतंत्रा किस शर्त पर मिली थी? विभाजन से किस तरह की हिंसा फैली?

प्रश्न 25: “जलियाँवाला बाग हत्याकांड नर संहार से जुड़ी एक भयंकर घटना है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 26: असहयोग आंदोलन को क्यों रोकना पड़ा? नमक सत्याग्रह कब, कहाँ और क्यों किया गया?

प्रश्न 27: राष्ट्रीय आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 28: बहुत से विद्वानों ने स्वतंत्रता के बाद के महीनों को गाँधीजी के जीवन का ‘श्रेष्ठ क्षण’ क्यों कहा है? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 29: उन सभी स्त्रोतों का वर्णन कीजिए, जिनसे हम गाँधीजी के राजनीतिक सफर एवं राष्ट्रीयवादी आंदोलन के इतिहास को सूत्रबद्ध कर सकते हैं।

प्रश्न 30: फरवरी, 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर गाँधीजी द्वारा व्यक्त विचारों की व्याख्या कीजिए। क्या उन्होंने अपने नियमों को व्यवहार में लाया? उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 31: “राष्ट्रवाद के इतिहास में प्रायः गाँधीजी को राष्ट्र निर्माण के साथ जोड़कर देखा जाता है।” स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 32: महात्मा गाँधी द्वारा शुरू किए गए ‘नमक सत्याग्रह’ के कारणों और महत्त्व का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 33: “असहयोग आंदोलन गाँधीजी का बड़े पैमाने पर पहला संगठित सत्याग्रह आंदोलन था जो स्वराज पर आधारित था।” उचित उदाहरणों के साथ इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 34: स्वतंत्रता संग्राम के समय जनता गाँधीजी को किस-किस नामों से संबोधित करती थी? किसान उन्हें किस तरह से देखते थे?

प्रश्न 35: “गाँधीजी आम लोगों की तरह दिखने वाले एक जननेता थे।” इस कथन के आधार पर गाँधी जी की राजनीतिक और सामाजिक भूमिका का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 36: ‘गाँधीजी ने राष्ट्रीय आंदोलन के स्वरूप को बदल दिया’ उदारण के साथ इसको सत्यापित कीजिए।

प्रश्न 37: लंदन में हुई तीन गोलमेज सम्मेलन का कोई नतीजा क्यों नहीं निकला? सभी प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 38: क्रिप्स मिशन की असफलता के बाद महात्मा गाँधी ने कौन सा सबसे बड़ा आंदोलन शुरू किया? इस आंदोलन के परिणाम के बारे में विस्तार से वर्णन कीजिए।

प्रश्न 39: ‘नमक यात्रा’ के महत्व को उजागर कीजिए। इस यात्रा को शुरू करना क्यों जरूरी था और इस दौरान किसानों ने कौन-से कानूनों का उल्लंघन किया?

प्रश्न 40: गाँधी युग की शुरुआत कैसे हुई? क्या गाँधीजी की मृत्यु के साथ-साथ उनके युग की भी समाप्ति हो गई? वर्णन कीजिए।

कक्षा 12 इतिहास के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply