Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 Political Science Book-1 Ch-1 “दो ध्रुवीयता का अंत” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Navya Aggarwal
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-1 यानी समकालीन विश्व राजनीति के अध्याय- 1 “दो ध्रुवीयता का अंत” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-1 Chapter-1 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 1 “दो ध्रुवीयता का अंत” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- समकालीन विश्व राजनीति
अध्याय- 1 “दो ध्रुवीयता का अंत”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1- वर्ष 1917 की रूसी क्रांति का आदर्श किसके विपरीत था?

  1. साम्यवाद, लेनिनवाद
  2. साम्राज्यवाद, पूंजीवाद
  3. मार्क्सवाद, मानवतावाद
  4. गाँधीवाद, पूंजीवाद

प्रश्न 2- रूस में समाजवाद क्रांति के बाद समाजवादी सोवियत गणराज्य (यूएसएसआर) किस वर्ष अस्तित्व में आया?

  1. वर्ष 1914
  2. वर्ष 1917
  3. वर्ष 1939
  4. वर्ष 1991

प्रश्न 3- निम्नलिखित में से किसने वर्ष 1991 में यूएसएसआर में हुए सत्ता परिवर्तन को प्रोत्साहित किया?

  1. नौकरशाही
  2. कम्युनिस्ट पार्टी के कट्टरपंथी
  3. सोवियत सेना
  4. सहकारी समितियाँ

प्रश्न 4- निम्नलिखित में से कौन सोवियत संघ की कमजोरी नहीं थी?

  1. कम्युनिस्ट पार्टी जनता के लिए जवाबदेह नहीं थी
  2. सोवियत संघ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था
  3. पार्टी, नौकरशाही के पास एक सामान्य नागरिक की तुलना में कई अधिक विशेषाधिकार थे
  4. गोर्बाचेव ने यूएसएसआर में सुधारों की शुरुआत की

प्रश्न 5- निम्नलिखित में से कौन रूस में शॉक थेरेपी का परिणाम नहीं था?

  1. सामूहिक कृषि प्रणाली बिखर गई
  2. इसने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया और लोगों पर आपदा ला दी
  3. व्यापक रूप में राज्य नियंत्रण औद्योगिक परिसर लगभग समाप्त हो गए
  4. सामाजिक कल्याण की व्यवस्था मजबूत हुई

प्रश्न 6- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन शॉक थेरेपी का परिणाम नहीं था?

  1. समाज कल्याण की पुरानी व्यवस्था नष्ट हो गई
  2. उद्योगों को निजी क्षेत्रों में बेचा गया
  3. रूसी मुद्रा रूबल के मूल्य में नाटकीय वृद्धि हुई
  4. रूस को खाद्यान का आयात करना पड़ा

प्रश्न 7- सही विकल्प चुनकर वाक्य पूरा कीजिए

मिखाइल गोर्बाचेव ___________

  1. सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे
  2. रूस के साम्यवादी दल के संस्थापक थे
  3. पश्चिमी यूरोप देश के एक नेता थे
  4. सोवियत संघ में सुधारों का विरोध करने वाले एक नेता थे

प्रश्न 8- गोर्बाचेव के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

  1. वे वर्ष 1985 में यूएसएसआर की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने
  2. पूर्वी यूरोपीय देशों के लोग, जो सोवियत गुट का हिस्सा थे, गोर्बाचेव के सुधारों के सख्त खिलाफ थे
  3. उन्होंने सोवियत संघ में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की
  4. कम्युनिस्ट शासन में अशान्ति शुरू होने पर गोर्बाचेव के नेतृत्व में सोवियत संघ ने जोरदार हस्तक्षेप किया

प्रश्न 9- निम्नलिखित में से कौन-सा एक राज्य बाल्टिक गणराज्य नहीं है?

  1. एस्टोनिया
  2. यूक्रेन
  3. लाताविया
  4. लिथुआनिया

प्रश्न 10- वर्ष 1991 में सोवियत संघ के किन तीन प्रमुख गणराज्यों ने सोवियत संघ की समाप्ति की घोषणा की?

  1. लिथुआनिया, जॉर्जिया, किर्गिस्तान
  2. रूस, लाताविया और उज्बेकिस्तान
  3. रूस, यूक्रेन और बेलारूस
  4. रूस, एस्टोनिया और तुर्कमेनिस्तान

प्रश्न 11- वर्ष 2010 में शुरू हुआ ‘अरब स्प्रिंग’ आंदोलन बाद में किस प्रकार के आंदोलन में बदल गया?

  1. सामाजिक आंदोलन
  2. धार्मिक आंदोलन
  3. राजनीतिक आंदोलन
  4. आर्थिक आंदोलन

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12- सोवियत व्यवस्था की किन्हीं चार प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 13- 1960 के दशक में दोनों महाशक्तियों ने कौन-से दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए?

प्रश्न 14- बर्लिन की दीवार किसका प्रतीक थी?

प्रश्न 15- सोवियत प्रणाली क्या थी? सोवियत प्रणाली की किन्हीं चार विशेषताओं का आँकलन कीजिए।

प्रश्न 16- शीतयुद्ध की समाप्ति के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 17- IMF का विस्तृत रूप लिखिए।

प्रश्न 18- पूर्ववर्ती सोवियत संघ को अब किस नाम से जाना जाता है?

प्रश्न 19- वर्ष 1989 में घटित उस घटना की पहचान कीजिए, जिसके कारण दूसरी दुनिया का पतन और शीतयुद्ध की समाप्ति हुई।

प्रश्न 20- ‘दूसरी दुनिया’ किसे कहा जाता है? इसका नेतृत्व कौन-सा गुट कर रहा था?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21- सोवियत संघ में सोवयत व्यवस्था की किन्हीं तीन सकारात्मक तथा नकारात्मक विशेषताओं को उजागर कीजिए।

प्रश्न 22- द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत सोवियत संघ एक महाशक्ति के रूप में कैसे उभरा? तथ्य देकर प्रमाणित कीजिए।

प्रश्न 23- द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ को एक महाशक्ति बनाने में सहायक कारकों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 24- सोवियत संघ के अधिकांश गणराज्यों को खतरों एवं संघर्षों के क्षेत्र में लाने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 25- विश्व के दूसरे नंबर के सर्वाधिक शक्तिशाली देश, सोवियत संघ का विघटन अकस्मात कैसे हो गया? किन्हीं छः कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 26- निम्नलिखित कथन के पक्ष या विपक्ष में एक लेख लिखिए “दूसरी दुनिया के विघटन के बाद भारत को अपनी विदेश नीति बदलनी चाहिए और रूस जैसे परंपरागत मित्र की जगह संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से दोस्ती करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ”

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply