Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 Political Science Book-1 Ch-2 “सत्ता के समकालीन केंद्र” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Navya Aggarwal
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-1 यानी समकालीन विश्व राजनीति के अध्याय- 2 “सत्ता के समकालीन केंद्र” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन prikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-1 Chapter-2 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 2 “सत्ता के समकालीन केंद्र” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- समकालीन विश्व राजनीति
अध्याय- 2 “सत्ता के समकालीन केंद्र”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1- यूरोपीय संघ की स्थापना के उद्देश्यों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

  1. एक साझी विदेश नीति प्रदान करना
  2. एकल मुद्रा का निर्माण
  3. एक साझे बजार की स्थापना
  4. न्याय तथा आंतरिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर सहयोग

प्रश्न 2- आसियान के गठन के निम्नलिखित उद्देश्यों में से कौन-सा सही नहीं है?

  1. आसियान के सदस्यों के बीच बातचीत का एक मंच
  2. अपने सदस्यों द्वारा पालन की जाने वाली रक्षा नीति अपनाना
  3. क्षेत्र में एक साझा बाजार बनाना
  4. क्षेत्रीय विवादों को रोकना

प्रश्न 3- निनलिखित में से कौन-सा देश सार्क का सदस्य नहीं है?

  1. भारत
  2. म्यांमार
  3. बांग्लादेश
  4. नेपाल

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 4- यूरोपीय संघ के झंडे में बना हुआ सोने के रंग के सितारों के घेरा किस संदेश का प्रतीक है?

प्रश्न 5- यूरोपीय संघ के दो सदस्य देशों के नाम बताइए जो संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य हैं?

प्रश्न 6- यूरोपीय संघ की स्थापना किस उद्देश्य से की गई?

प्रश्न 7- ‘आसियान शैली’ की किन्हीं दो महत्वपूर्ण विशेषताओं को उजागर कीजिए।

प्रश्न 8- आसियान की स्थापना क्यों की गई थी?

प्रश्न 9- आसियान की शैली का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 10- यूरोपीय संघ एक अधिर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में कैसे उभरा? इसकी सीमाएं क्या हैं?

प्रश्न 11- यूरोपीय संघ एक लंबे समय में आर्थिक संगठन से बदलकर अधिक-से अधिक राजनीतिक रूप कैसे लेता गया?

प्रश्न 12- यूरोपीय संघ के आर्थिक और सैनिक प्रभाव की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 13- बुनियादी रूप से आसियान अभी भी एक आर्थिक संगठन क्यों बना हुआ है?

प्रश्न 14- आसियान की कोई चार विशेषताएं स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 15- चीन द्वारा अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए उठाए गए किन्हीं चार कदमों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 16- चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार तो हुआ है, परंतु प्रत्येक चीनी को सुधारों का लाभ क्यों नहीं पहुँचा? कोई चार कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 17- सत्ता के उभरते हुए वैकल्पिक केंद्रों द्वारा विभिन्न देशों में समृद्धशाली अर्थव्यवस्था का रूप देने में निभाई गई भूमिका की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 18- वर्ष 1978 के बाद से शुरू हुई चीन की नई आर्थिक नीतियों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 19- यूरोपीय संघ को एक मजबूत संगठन बनाने वाले किन्हीं चार कारकों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 20- क्षेत्रीय संगठन आसियान के दस्तावेज़ ‘विज़न 2020’ की व्याख्या कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21- एक आर्थिक संघ के रूप में आसियान की भूमिका का आकलन कीजिए।

प्रश्न 22- आसियान के किन्हीं दो उद्देश्यों के महत्व का मूल्यांकन कीजिए।

प्रश्न 23- चीनी अर्थव्यवस्था के उत्थान के किन्हीं छः कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 24- किस तरह यूरोपीय देशों ने युद्ध के बाद अपनी परेशानियाँ सुलझाईं? संक्षेप में उन कदमों की चर्चा करें, जिसके होते हुए यूरोपीय संघ की स्थापना हुई।

प्रश्न 25- यूरोपीय संघ को एक प्रभावशाली क्षेत्रीय संगठन बनाने वाली इसकी किन्हीं चार शक्तियों की व्याख्या कीजिए।

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply