CBSE 12 Political Science Book-1 Ch-3 “समकालीन दक्षिण एशिया” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-1 यानी समकालीन विश्व राजनीति के अध्याय- 3 “समकालीन दक्षिण एशिया” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-1 Chapter-3 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 3 “समकालीन दक्षिण एशिया” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- समकालीन विश्व राजनीति
अध्याय- 3 “समकालीन दक्षिण एशिया”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1- भारत सरकार और बांग्लादेश सरकार के बीच उस मुद्दे को इंगित करें जिन पर मतभेद हैं?

  1. आपदा प्रबंधन
  2. पर्यावरणीय मुद्दा
  3. भारत को प्राकृतिक गैस का निर्यात
  4. भारत की एक्ट ईस्ट नीति

प्रश्न 2- निम्नलिखित में से किस एक कारक ने भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों को मजबूत किया है?

  1. श्रीलंका में जातीय संघर्ष
  2. श्रीलंका के साथ मुक्त व्यापार समझौता
  3. भारत का शांति रक्षा बल
  4. श्रीलंका में तमिलों के प्रति भारत का दृष्टिकोण

प्रश्न 3- पकिस्तान के साथ भारत के संबंधों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

  1. भारत और पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए जो विभिन्न सैन्य संघर्षों के बावजूद चल रही है
  2. भारत और पाकिस्तान ने लोगों को उनके परिवार में वापस लाने के लिए मिलकर काम किया
  3. भारत और पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ काम करने के लिए मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर किए
  4. भारत और पकिस्तान ने 1966 में ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर किए

प्रश्न 4- श्रीलंका में जातीय संघर्ष के बारे में निम्नलिखित में कौन-सा एक कथन असत्य है?

  1. श्रीलंका में राजनीति सिंघली लोगों की पक्षधर थी
  2. तमिल के हितों की अनदेखी की जाती थी
  3. तमिल ईल्म के लिबरेशन टाइगर्स को सार्क देशों का समर्थन प्राप्त था
  4. श्रीलंका में राजनीतिक समानता नहीं थी

प्रश्न 5- नेपाल के साथ भारत के संबद्धों के बारे में सही कथन का चयन करें।

  • भारत और नेपाल के बीच विशेष संबंध हैं।
  • भारत नेपाल के अंतरीक मामलों में दखल नहीं देता।
  • भारत ने हमेशा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नेपाल की मदद की है।
  • बिना वीजा के कोई भी नागरिक दूसरे देश की यात्रा नहीं कर सकते।

कूट

  1. 1, 2 और 4
  2. 1, 3 और 4
  3. 1, 2 और 3
  4. 2, 3 और 4

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6- दक्षिण एशिया में शामिल किए जाने वाले किन्हीं चार देशों के नाम लिखिए।

प्रश्न 7- पाकिस्तान का पहला संविधान तैयार होने के बाद वहां की प्रशासनिक कमान किसने संभाली?

प्रश्न 8- पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान कब तक एक साथ एक देश के रूप में इकट्ठे रहे?

प्रश्न 9- भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल विवाद किसकी मध्यस्थता से सुलझाया गया?

प्रश्न 10- भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध सुधारने के लिए कोई दो उपाय सुझाइए।

प्रश्न 11- श्रीलंका की राजनीति पर किस समुदाय का दबदबा है?

प्रश्न 12- पाकिस्तान में लोकतंत्र व्यवस्था स्थिर क्यों नहीं रही? किन्हीं दो कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 13- वर्ष 1971 के बांग्लादेश युद्ध में भारत की भूमिका की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 14- वर्ष 1971 में हुए बांग्लादेश युद्ध के किन्हीं चार परिणामों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 15- श्रीलंका में जातीय संघर्ष की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 16- 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता के लिए उत्तरदायी परिस्थितियों की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 17- भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग के किन्हीं दो क्षेत्रों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 18- “दक्षिण एशिया में लोकतंत्र के मिले-जुले रिकार्ड के बावजूद दक्षिण एशियाई देशों की जनता, लोकतंत्र की एक जैसी आकांक्षाएं रखती हैं।” व्याख्या कीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19- पाकिस्तान में लोकतंत्र क्यों सफल नहीं हो सका? किन्हीं तीन कारणों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 20- नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!