Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 Political Science Book-2 Ch-5 “काँग्रेस प्रणाली: चुनौतियाँ और पुनर्स्थापन” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Navya Aggarwal
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-2 यानी स्वतंत्र भारत में राजनीति के अध्याय- 5 “काँग्रेस प्रणाली: चुनौतियाँ और पुनर्स्थापन” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-2 Chapter-5 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 5 “काँग्रेस प्रणाली: चुनौतियाँ और पुनर्स्थापन” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- स्वतंत्र भारत में राजनीति
अध्याय-5 “काँग्रेस प्रणाली: चुनौतियाँ और पुनर्स्थापन”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1-इनमें से किस नेता ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया?

  1. पंडित जवाहर लाल नेहरू
  2. अटल बिहारी वजपाई
  3. लाल बहादुर शास्त्री
  4. इंदिरा गांधी

प्रश्न 2- इनमें से कौन-से दशक को ‘खतरनाक दशक’ की संज्ञा दी गई?

  1. 40 का दशक
  2. 50 का दशक
  3. 60 का दशक
  4. 70 का दशक

प्रश्न 3- जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद किसने देश के प्रधानमंत्री की कमान संभाली?

  1. इंदिरा गांधी
  2. लालबहादुर शास्त्री
  3. मोरारजी देसाई
  4. राजीव गांधी

प्रश्न 4- 1966 में हुए ताशकंद समझौते के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति कौन थे?

  1. मोहम्मद अयूब खान
  2. जुल्फिकार अली भुट्टो
  3. परवेज मुशर्रफ
  4. मुहम्मद जिया उल हक

प्रश्न 5- इंदिरा गांधी ने इनमें से कौन-सा नारा दिया?

  1. दिल्ली चलो
  2. जय हिन्द
  3. गरीबी हटाओ
  4. जय जवान जय किसान

प्रश्न 6- 1969 के राष्ट्रपति के चुनावों के लिए इंदिरा गांधी ने किसे उम्मीदवार बनाया?

  1. वी.वी. गिरी
  2. एन. संजीव रेड्डी
  3. मोरारजी देसाई
  4. जाकिर हुसैन

प्रश्न 7- निम्नलिखित में से क्या इंदिरा गांधी से संबंधित नहीं है?

  1. चुनाव में जीत के पश्चात प्रिवी पर्स की समाप्ति 
  2. शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला
  3. एक रेल के दुर्घटना ग्रस्त होने के इन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया
  4. 1984 में इनकी हत्या कर दी गई

प्रश्न 8- कौन-से लोकसभा और राज्यसभा चुनावों के परिणामों को ‘राजनीतिक भूकंप’ की संज्ञा दी गई?

  1. वर्ष 1966
  2. वर्ष 1967
  3. वर्ष 1969
  4. वर्ष 1971

प्रश्न 9- कौन-सी गैर-काँग्रेसी क्षेत्रीय पार्टी को चौथे आम चुनावों में पहली बार बहुमत मिला?

  1. द्रविड मुनेत्र काशग़म 
  2. संयुक्त समाजवादी पार्टी
  3. जनसंघ
  4. प्रजा समाजवादी पार्टी

प्रश्न 10- काँग्रेस के विभाजन से बना काँग्रेस-सिंडीकेट क्या था?

  1. विपक्षी पार्टी
  2. काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समूह
  3. काँग्रेस में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 11- प्रिवी पर्स की समाप्ति किस वर्ष की गई?

  1. वर्ष 1968
  2. वर्ष 1971
  3. वर्ष 1984
  4. वर्ष 1991

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12- किस दशक को ‘खतरनाक दशक’ की संज्ञा दी गई? कारण बताते हुए समझाइए।

प्रश्न 13- दल बदल की नीति को समझाते हुए, ‘आया राम गया राम’ के जुमले की सार्थकता को बताइए।

प्रश्न 14- प्रिवी पर्स से क्या अभिप्राय है? इसकी समाप्ति किस वर्ष हुई और किसने की?

प्रश्न 15- इंदिरा गांधी ने दिसंबर, 1970 में लोकसभा को भंग किया, कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 16- 1967 के आम चुनावों में राम मनोहर लोहिया द्वारा दी गई ‘गैर-काँग्रेसवाद’ की रणनीति के महत्व को उजागर कीजिए।

प्रश्न 17- गठबंधन का दौर भारत की राजनीति में कब आया, इसका क्या परिणाम हुआ?

प्रश्न 18- सिंडीकेट क्या था? इंदिरा गांधी की राजनीति को इस समूह ने कैसे प्रभावित किया?

प्रश्न 19- 1971 के चुनावों में काँग्रेस पार्टी को शानदार जीत दिलाने वाले किन्हीं चार कारकों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 20- वक्त के साथ-साथ इंदिरा गांधी की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी के क्या प्रमुख कारण रहे? चर्चा कीजिए।

प्रश्न 21- किन कारणों से काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 1966 में प्रधानमंत्री पद के लिए इंदिरा गांधी का साथ दिया? चर्चा कीजिए।

प्रश्न 22- किन वर्षों के चुनावी परिणामों को राजनीतिक विशेषज्ञों ने ‘राजनीतिक भूकंप’ की संज्ञा दी एवं इसके क्या कारण रहे?

प्रश्न 23- ग्रांड अलायंस किसे कहा गया था? इसके बनाए जाने के कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 24- ‘आया राम गया राम’ का जुमला भारत में क्यों मशहूर हुआ? भारत की राजनीति में इसकी क्या भूमिका है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25- भारत में आजादी के कितने साल बाद तक काँग्रेस पार्टी का प्रभुत्व रहा? इसके किन्हीं 5 कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 26- भारत के राजनीतिक और चुनावी इतिहास में 1967 को एक एतिहासिक वर्ष बनाने वाली किन्हीं छ: घटनाओं का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 27- भारतीय राजनीति में गठबंधन की शुरुआत कैसे हुई? इसने किस तरह से भारत की राजनीति को प्रभावित किया? विस्तार से बताइए।

प्रश्न 28- 1971 के चुनावों में काँग्रेस ने अपनी पुनर्स्थापना कैसे की? कोई छ: कारण बताइए जिसने इंदिरा गांधी की लोकप्रियता को बल देने में सहायता की।

प्रश्न 29- भारत में 1971 के चुनाव परिणामों को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 30- नेहरू की मृत्यु के बाद भारतीय लोकतंत्र के साथ-साथ देश की अखंडता पर खतरा मंडराने लगा, कैसे? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 31- काँग्रेस के विभाजन के लिए उत्तरदायी कारक कौन-से थे? सिंडीकेट की इसमें क्या भूमिका रही?

प्रश्न 32-1967 के आम चुनावों से पूर्व देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा कीजिए। इस स्थिति ने चुनाव परिणामों को कैसे प्रभावित किया?

प्रश्न 33- 1969 में काँग्रेस के पुनर्स्थापना के लिए उत्तरदायी किन्हीं छ: कारकों पर सविस्तार चर्चा कीजिए।

प्रश्न 34- इंदिरा गांधी और सिंडीकेट के बीच के विवादों को प्रत्यक्ष रूप से कब देखा गया? 1969 के राष्ट्रपति चुनाव में हुए विवाद के माध्यम से समझाइए।

प्रश्न 35- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध ने इंदिरा गांधी की छवि को किस तरह बदला, इस युद्ध का भारत के चुनावों पर कैसे प्रभाव हुआ?

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply