Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

CBSE 12 Political Science Book-2 Ch-6 “लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

Photo of author
Navya Aggarwal
Last Updated on

इस लेख में छात्रों को सीबीएसई 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पुस्तक-2 यानी स्वतंत्र भारत में राजनीति के अध्याय- 6 “लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। विद्यार्थी इन प्रश्नों के आधार पर अपनी परीक्षा की तैयारी सुदृढ़ कर सकेंगे। आप ऑनलाइन parikshapoint.com से परीक्षा में आने वाले सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्नों को आसानी से पढ़कर उन्हें हल कर सकते हैं।

CBSE Class 12 Political Science Book-2 Chapter-6 Important Questions In Hindi

प्रश्नों को हल करने से आप परीक्षा पैटर्न को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे साथ ही परीक्षा के दौरान आप निश्चित समय पर अपने प्रश्न-पत्र को पूरा हल कर सकेंगे। परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। छात्र अब कम समय में मुख्य प्रश्नों की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

अध्याय- 6 “लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट” के महत्त्वपूर्ण प्रश्न

कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
पुस्तक- स्वतंत्र भारत में राजनीति
अध्याय- 6 “लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट”

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1- गुजरात और बिहार में छात्र आंदोलन की शुरुआत किस वर्ष की गई?

  1. जनवरी, 1969
  2. मार्च, 1970
  3. जनवरी, 1974
  4. जनवरी, 1984

प्रश्न 2- इंदिरा गांधी के द्वारा गरीबी हटाओ का नारा कब दिया गया?

  1. वर्ष 1971
  2. वर्ष 1978
  3. वर्ष 1980
  4. वर्ष 1984

प्रश्न 3- वर्ष 1977 में कौन-सा राजनीतिक दल केंद्र में सत्ता बनाने में सफल हुआ?

  1. जनता पार्टी
  2. भारतीय जनसंघ
  3. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
  4. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस

प्रश्न 4- भारत में आपातकाल लगाने के लिए सरकार ने संविधान का कौन-सा अनुच्छेद लागू किया?

  1. अनुच्छेद 352
  2. अनुच्छेद 360
  3. अनुच्छेद 356
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5- भारत में आपातकाल की घोषणा कब की गई?

  1. 25 जून, 1971
  2. 25 जून, 1975
  3. 25 जुलाई, 1975
  4. 15 जून, 1971

प्रश्न 6- छात्रों ने आन्दोलन में शरीक होने के लिए किस पूर्व राजनीतिज्ञ को आमंत्रित किया?

  1. इंदिरा गांधी
  2. जे.पी. नारायण
  3. मोरारजी देसाई 
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 7- आपातकाल लगाए जाने के दौरान भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति कौन थे?

  1. संजीव रेड्डी
  2. फखरूद्दीन अली अहमद 
  3. मुहम्मद हिदायतुल्लाह
  4. जाकिर हुसैन

प्रश्न 8- पद्मभूषण से सम्मानित हिन्दी के कौन-से लेखक ने आपातकाल के कारण अपनी पदवी लौटा दी?

  1. प्रहलाद अग्रवाल
  2. फणीश्वरनाथ रेणु
  3. रामचन्द्र शुक्ल
  4. जयशंकर प्रसाद

प्रश्न 9- शाह आयोग का गठन कब किया गया?

  1. वर्ष 1976
  2. वर्ष 1977
  3. वर्ष 1980
  4. वर्ष 1982

प्रश्न 10- आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी नाम का दल बनाया गया, इसका नेतृत्व किसने किया?

  1. संजय गांधी
  2. बाबू जगजीवन राम 
  3. जे.पी. नारायण
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 11- इंदिरा लाओ, देश बचाओ का नर किस वर्ष दिया गया?

  1. वर्ष 1975
  2. वर्ष 1977
  3. वर्ष 1980
  4. वर्ष 1982

प्रश्न 12- सरकार ने आपातकाल के दौरान इनमें से किस कानून के आधार पर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियाँ की?

  1. प्रेस सेंसेरशिप
  2. बंदी प्रत्यक्षीकरण
  3. निवारक नजरबंदी
  4. उपरोक्त सभी

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13- गुजरात आंदोलन के पीछे व्याप्त कारणों पर चर्चा कीजिए।

प्रश्न 14- आपातकाल के दौरान सरकार ने नागरिकों के कौन कौन से अधिकार छीन लिए? किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 15- रेल हड़ताल किस वर्ष और किन कारणों से हुई?

प्रश्न 16- 1971 के चुनाव के बाद आर्थिक संकट के लिए उत्तरदायी किन्हीं दो कारणों का विश्लेषण कीजिए।

प्रश्न 17- बिहार आंदोलन कर रहे छात्रों ने जे.पी. नारायण के नेतृत्व की मांग क्यों की और इसके लिए जे.पी. नारायण ने छात्रों के सामने क्या शर्त रखी?

प्रश्न 18- 1975 को भारत में की गई आपातकाल की घोषणा के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 19- जनता पार्टी का पतन क्यों हुआ? कारण स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 20- वर्ष 1975 के आपातकाल द्वारा सीखे गए किन्हीं तीन सबकों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 21- आपतकाल के बाद शाह आयोग के गठन का कारण बताते हुए इसके नामकरण की पृष्ठभूमि स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 22- सांप्रदायिक हिंसा का खतरा बताते हुए सरकार ने आपातकाल के दौरान क्या कदम उठाए?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23- आपातकाल के बाद भारतीय राजनीति में क्या बदलाव आए, इसने भारत में चुनावों को किस तरह प्रभावित किया?

प्रश्न 24- आपातकाल के पक्ष में सरकार की ओर से क्या तर्क पेश किए गए? क्या वे संतोषजनक थे?

प्रश्न 25- आपातकाल ने देश में लोकतान्त्रिक मूल्यों को स्थापित किया है। आप इस तर्क से कितना सहमत हैं?

प्रश्न 26- वर्ष 1975 में आपातकाल घोषित किए जाने के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 27- 1977 के चुनावों में उभरी जनता पार्टी, कितनी सार्थक भूमिका निभा पाई? व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 28- आपातकाल के बाद लोकसभा चुनावों में जनमत ने आपातकाल का अपना अनुभव चुनाव में बताया, कैसे? विस्तार से समझाइए।

प्रश्न 29- आपातकाल के दौरान न्यायालय और सरकार के बीच क्या-क्या विवाद रहे थे? विस्तार से बताइए।

प्रश्न 30- गुजरात और बिहार में आंदोलन कर रहे छात्रों की क्या मांग थी? इस समय में भारत में किन मुद्दों को लेकर अधिक विवाद और तनाव बना हुआ था? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 31- आपातकाल के दौरान क्या-क्या घटनाए घटीं? सरकार द्वारा लगाए गए निवारक नजरबंदी और प्रेस सेंसरशिप के नियमों पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

प्रश्न 32- आपातकाल की समाप्ति के बाद राजनीति ने किस ओर करवट ली? 1977 के चुनावों में जनमत ने सरकार के इस फैसले पर किस तरह की प्रतिक्रिया दी?

प्रश्न 33- जिस सरकारों को लोकतंत्र विरोधी माना जाता है, मतदाता उन्हें भारी दंड देते हैं। वर्ष 1975-77 की आपातकालीन स्थिति के संदर्भ में इस कथन की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 34- भारतीय लोकतंत्र की आपातकाल के समय में क्या खामियाँ सामने आईं? सविस्तार वर्णन कीजिए।

प्रश्न 35- 1977 का लोकसभा चुनाव काँग्रेस क्यों हारी? इन चुनावों में विपक्षी दलों के प्रदर्शन को आप किस तरह से देखते हैं। समझाइए।

कक्षा 12 राजनीति विज्ञान के अन्य अध्याय के महत्त्वपूर्ण प्रश्नयहाँ से प्राप्त करें

Leave a Reply