सीजी व्यापम प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए हुए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सीजी प्री बीएड परीक्षा 22 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025 जरूरी तारीखें
छत्तीसगढ़ बीएड 2025 एडमिट कार्ड | जरूरी तारीख |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 16 मई, 2025 |
परीक्षा की तारीख | 22 मई, 2025 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक

सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
सीजी बीएड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आप दो प्रकार से डाउनलोड कर सकते हैं। पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और दूसरा हमारे द्वारा दिए हुए लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 – सबसे पहले इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 – लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जायेगा।

स्टेप 3 – अब अपनी लॉगिन डिटेल जैसे- रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पासवर्ड लॉगिन करें।
स्टेप 4 – लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।
स्टेप 5 – उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025 पर जरूरी जानकारी
सीजी प्री बीएड 2025 एडमिट कार्ड एंट्रेंस एग्जाम के लिए बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है। एडमिट कार्ड पर एग्जाम से जुड़ी निम्नलिखित जरूरी जानकारी दी गई होगी, जैसे-:
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- उम्मीदवार का पता
- परीक्षा का रोल नंबर
- परीक्षा कोड
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का दिन
- परीक्षा का समय
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश
सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025 और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
छत्तीसगढ़ प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2025 के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ कुछ अन्य डॉक्यूमेंट भी लेकर जाने होंगे, जैसे-
- एडमिट कार्ड की प्रिंटआउट कॉपी
- एक आईडी प्रूफ (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
सीजी प्री बीएड एग्जाम पैटर्न 2025
- कुल प्रश्न- 100
- कुल अंक- 100
- एग्जाम टाइप- एमसीक्यू
- सही उत्तर- 1 अंक
- मार्किंग स्कीम
- हर प्रश्न एक अंक का होगा
- गलत जवाब के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा
विषय | प्रश्न | अंक |
जनरल मेंटल एबिलिटी | 30 | 30 |
जनरल नॉलेज | 20 | 20 |
टीचिंग एप्टीट्यूड | 30 | 30 |
जनरल हिंदी | 10 | 10 |
जनरल इंग्लिश | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
सीजी प्री बीएड सिलेबस 2025
सीजी प्री बीएड सिलेबस 2025 | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी प्री बीएड एग्जाम सेंटर 2025
क्रमांक | जिला का नाम | जिला कोड |
1 | सरगुजा (अम्बिकापुर) | 11 |
2 | कोरिया (बैकुण्ठपुर) | 12 |
3 | बिलासपुर | 13 |
4 | दंतेवाड़ा | 14 |
5 | घमतरी | 15 |
6 | दुर्ग | 16 |
7 | जगदलपुर (बस्तर) | 17 |
8 | जांजगीर-चांपा | 18 |
9 | जशपुर नगर | 19 |
10 | कांकेर | 20 |
11 | कबीरधाम | 21 |
12 | कोरबा | 22 |
13 | महासमुंद | 23 |
14 | रायगढ़ | 24 |
15 | रायपुर | 25 |
16 | राजनांदगांव | 26 |
17 | बीजापुर | 27 |
18 | नारायणपुर | 28 |
19 | गरियाबंद | 29 |
20 | बलौदा बाजार | 30 |
21 | बालोद | 31 |
22 | बेमेतरा | 32 |
23 | मुंगेली | 33 |
24 | कोंडागांव | 34 |
25 | सूरजपुर | 35 |
26 | बलरामपुर | 36 |
27 | सुकमा | 37 |
28 | गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही | 38 |
29 | मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी (एम.एम.ए) | 39 |
30 | सक्ती (एस.) | 40 |
31 | सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 41 |
32 | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.बी.सी) | 42 |
आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in
सीजी बीएड 2025 के मुख्य पेज पर जाने के लिए | यहाँ क्लिक करें |