जो छात्र झारखंड बोर्ड 12वीं एग्जाम डेट 2025 का इंतजार कर रहे थे, अब उनका इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड बोर्ड ने कक्षा 12 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। जैक कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी, 2025 से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा कुल एक महीना यानि 03 मार्च, 2025 तक चलेंगी। छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच जाना होगा। प्रवेश पत्र 28 जनवरी, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे।
Table of Contents
झारखंड बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा शुरू होने की तिथि | 11 फरवरी, 2025 |
परीक्षा खत्म होने की तिथि | 03 मार्च, 2025 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि | 28 जनवरी, 2025 |
परीक्षा का आयोजन | दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक |
अतिरिक्त समय | 15 मिनट |
प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन | 04 मार्च से 20 मार्च, 2025 |
प्रायोगिक परीक्षा का अंकों मूल्यांकन | 05 मार्च से 21 मार्च, 2025 |
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं एग्जाम डेट 2025
विषय | परीक्षा तारीख |
वोकेशनल विषय | 11 फरवरी, 2025 |
कंपल्सरी कोर लैंग्वेज हिंदी ‘ए’ और अंग्रेजी ‘ए’ | 13 फरवरी, 2025 |
कंपल्सरी कोर लैंग्वेज हिंदी ‘ए’ और अंग्रेजी ‘ए’ संगीत | 14 फरवरी, 2025 |
इलेक्टिवे लैंग्वेज (ज़रूरी) एडिशनल लैंग्वेज | 15 फरवरी, 2025 |
कंपल्सरी कोर लैंग्वेज हिंदी ‘B’ + मातृभाषा | 17 फरवरी, 2025 |
अर्थशास्त्र नृविज्ञान | 18 फरवरी, 2025 |
गणित / सांख्यिकी | 19 फरवरी, 2025 |
अर्थशास्त्र / लेखाशास्त्र | 20 फरवरी, 2025 |
भौतिक विज्ञान | 21 फरवरी, 2025 |
जीव विज्ञान (बॉटनी+जूलॉजी) / व्यवसाय अध्ययन / समाज शास्त्र | 22 फरवरी, 2025 |
भूगर्भ शास्त्र / व्यावसायिक गणित / भूगोल | 24 फरवरी, 2025 |
Entrepreneurship / गृह विज्ञान | 25 फरवरी, 2025 |
फिलॉसफी / रसायन विज्ञान | 27 फरवरी, 2025 |
इतिहास | 28 फरवरी, 2025 |
सामाजिक विज्ञान | 01 मार्च, 2025 |
मनोविज्ञान / कंप्यूटर साइंस | 03 मार्च, 2025 |

झारखंड बोर्ड कक्षा 12 टाइम टेबल 2025 कैसे डाउनलोड करें?
- स्टेप 1 – सबसे पहले छात्रों को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in पर जाना होगा।
- फिर आपको होम पेज पर ‘Exam Programme’ वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3- इसके बाद छात्रों को ‘SECONDARY AND INTERMEDIATE EXAM 2025’ पर क्लिक करना होगा
- स्टेप 4 – क्लिक करते ही पीडीएफ खुल जायेगा। फिर डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।