एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल पेपर 2026 (MP Board Class 10th Model Paper 2026): हम छात्र के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 10 के सभी विषयों के मॉडल पेपर लेकर आए हैं। हमने पिछले पांच वर्षो के मॉडल पेपर दिए हुए हैं। परीक्षा का पैटर्न समझने में मॉडल पेपर बहुत ही सहायता करते हैं। छात्र इससे अनुमान लगा सकते हैं कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और उसके कितने अंक दिए जाते हैं। यह सब जानकारी मॉडल पेपर के अंदर होती है। आप इसे एक नमूना प्रश्न पत्र बोल सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 मॉडल पेपर 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे टेबल में दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा। वर्ष अनुसार सबकी टेबल अलग-अलग बनाई हुई हैं। छात्रों को परीक्षा के लिए कुल 3 घंटों का समय दिया जायेगा। सभी प्रश्न को करना अनिवार्य है। कुछ प्रश्नों में विकल्प भी दिए जायेंगे।
परीक्षा प्रश्न के निर्देश देखें :-
- एक से पांच प्रश्न तक सभी एक अंक के होंगे।
- 6 से 17 प्रश्न तक अंक के होंगे। जिसमें कम से कम 30 शब्द लिखना होगा।
- 18 से 20 तक सभी प्रश्न 3 अंक के होंगे। जिसकी शब्द सीमा 75 शब्द है।
- 21 से 23 प्रश्न तक सभी के अंक 4 निर्धारित किए गए है। इसके लिए छात्रों को 120 शब्द लिखना अनिवार्य है।
Table of Contents
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा पैटर्न 2026
| विषय | प्रश्न | अंक |
| हिंदी | 23 | 75 |
| अंग्रेजी | 16 | 75 |
| गणित | 23 | 75 |
| सामाजिक विज्ञान | 23 | 75 |
| विज्ञान | 23 | 75 |
| संस्कृत | 23 | 75 |
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल प्रश्न पेपर 2026 (MP Board Class 10th Model Paper 2026)
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल प्रश्न पेपर 2025 (MP Board Class 10th Model Paper 2025)
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल प्रश्न पेपर 2024 (MP Board Class 10th Model Paper 2024)
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल प्रश्न पेपर 2023 (MP Board Class 10th Model Paper 2023)
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं मॉडल प्रश्न पेपर 2022 (MP Board Class 10th Model Paper 2022)
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं प्रश्न पेपर पेपर 2026 कैसे डाउनलोड करें?
- स्टेप 1: सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 2: इसके बाद आपको होम पेज पर मॉडल पेपर का सेक्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: आप कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर देख सकते हैं।
- स्टेप 4: आपको जिस भी विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करना है, उस लिंक पर क्लिक करें और कक्षा 10वीं मॉडल पेपर प्राप्त करें।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 मॉडल पेपर पर FAQs
प्रश्न 1.एमपी बोर्ड कक्षा 10 का सैंपल पेपर 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर : आप ऊपर दिए हुए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही आधिकारिक वेबसाइट से mpbse.nic.in डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 2. MP Board 10वीं पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए 2026?
उत्तर : छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूर चाहिए।
प्रश्न 3. एमपी क्लास 10 का टॉपर कौन है?
उत्तर: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के 2025 के टॉपर प्रज्ञा जायसवाल हैं।
प्रश्न 4. एमपी बोर्ड 10वीं में कितने विषय होते हैं?
उत्तर: कुल 6 विषय हैं, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषय शामिल हैं।
