एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी क्षितिज अध्याय 12 कैदी और कोकिला

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी अध्याय 12 कैदी और कोकिला प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपके लिए कक्षा 9 हिंदी पाठ 12 के प्रश्न उत्तर सरल भाषा में बनाए हैं। कक्षा 9 हिंदी के प्रश्न उत्तर पाठ 12 कैदी और कोकिला के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। कक्षा 9 विषय हिंदी अध्याय 12 प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कक्षा 9 वीं हिंदी अध्याय 12 question and answer के माध्यम से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 हिंदी अध्याय 12 कैदी और कोकिला के लिए एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for class 9 hindi kshitij chapter 12) नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

Ncert Solutions for class 9 Hindi Kshitij chapter 12

देखा है कि कैदी और कोकिला के प्रश्न उत्तर के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं, फिर उन्हें संभालकर रखने में भी दिक्कत होती है, लेकिन इस पेज के माध्यम से क्षितिज भाग 1 कक्षा 9 पाठ 12 question answer ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 हिंदी पाठ 12 के प्रश्न उत्तर (class 9 hindi chapter 12 question answer) को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया गया है।

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1 – कोयल की कूक सुनकर कवि की क्या प्रतिक्रिया थी?

उत्तर :- कविता में कवि कोयल की कूक अर्थात् बोली सुनकर सोचता है कि वह बार बार क्या बोल रही है। आखिर यह बोलकर ऐसे चिंता में क्या संदेश देना चाहती है।

प्रश्न 2 – कवि ने कोकिल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई?

उत्तर :- कवि ने कोकिल के बोलने के बारे में संभावना जताई कि शायद वह बाहर से बहुत महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई है जो कि वह रात में ही सुनाने आई जिसका कि वह सुबह तक का इंतज़ार नहीं कर पाई। यह संदेश देशवासियों की दुर्दशा बताने के लिए था या वह संदेश जेल में कैद क्रांतिकारियों के लिए था।

प्रश्न 3 – किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?

उत्तर :- कवि ने ब्रिटिश साम्राज्य की तुलना तम के प्रभाव से की है क्योंकि जिस तरह से दुनिया पर रात का अंधेरा फैलता है वैसे ही ब्रिटिश साम्राज्य ने अपने शासन से अंधकार फैलाया हुआ था।

प्रश्न 4 – कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर :- पराधीन भारत की जेलों में गले से लेकर पैरों तक जंजीरे और हथकड़ियां डाली जाती थी। क्रांतिकारियों व मुजरिमों से घंटों देरी तक काम कराया जाता था। जो कोई ज्यादा अकड़ता उसके गुमार को तहस नहस कर देते थे। उन्हें बहुत पीटा जाता था। न पीने को पानी, न खाने को खाना।

प्रश्न 5 – भाव स्पष्ट कीजिए :-

(क) मृदुल वैभव की रखवाली-सी, कोकिल बोलो तो!

उत्तर :-  कोयल अपनी इस मधुर स्वर रूपी वाणी की रखवाली करती फिरती है और कवि उससे पूछता है तुम क्या बोलना चाह रही हो।

(ख) हूँ मोट खींचता लगा पेट पर जूआ, खाली करता हूँ ब्रिटिश अकड़ का कुँआ।

उत्तर :- कविता में प्रदर्शित पुराने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन जब क्रांतिकारियों को जेल में कैद करके रखा जाता था तब उन पर अनेको प्रकार के जुल्म किए जाते थे। इसलिए कवि पेट पर जुआ रक्खे खाली पेट रहकर ब्रिटिश साम्राज्य की एकड़ को तोड़ने की कोशिश करते हैं।

प्रश्न 6 – अर्द्धरात्रि में कोयल की चीख से कवि को क्या अंदेशा है?

उत्तर :- कवि कोयल की चीख सुनकर सोचते है जैसे कोयल ने किसी जंगल में फैली आग देख ली हो। पागल हुए क्रांतिकारियों की तडप को महसूस कर लिया हो।

प्रश्न 7 – कवि को कोयल से ईष्र्या क्यों हो रही है?

उत्तर :- कवि को कोयल से इसलिए ईर्ष्या हो रही है क्योंकि कवि जेल के अंदर बंद है। वह वहाँ रोए तो भी उसके लिए गुनाह है। कोयल पूरे संसार में इधर उधर विचरण कर सकती है जबकि कवि को रहने के लिए दस फुट जगह मिली हुई है।

प्रश्न 8 – कवि के स्मृति-पटल पर कोयल के गीतों की कौन सी मधुर स्मृतियाँ अंकित हैं, जिन्हें वह अब नष्ट करने पर तुली है?

उत्तर :- कवि ने हमेशा से ही कोयल की मीठी आवाज़ सुनी होगी क्योंकि कोयल हमेशा से मीठी आवाज़ का ही प्रतीक रही है। लेकिन अब वह रात के अंधेरे में चीख – चीख कर अपनी प्यारी मधुर आवाज़ को नष्ट करने पर तुली हुई है।

प्रश्न 9 – हथकड़ियों को गहना क्यों कहा गया है?

उत्तर :- हथकड़ियों को गहना इसलिए कहा गया है क्योंकि उन्हें हथकड़ियां जब पहनाई जाती थी जब वे अपने हक़ के लिए लड़ते थे। ब्रिटिश सरकार को यह तनिक भी अच्छा नहीं लगता था कि कोई भी व्यक्ति उनके द्वारा किए गए अत्याचारों के खिलाफ उठे। जो भी ऐसा करता उन्हें मारा जाता, पीटा जाता उन्हें पकड़कर जेल में ढाल दिया जाता था। उन्हें हथकड़ियां पहनाकर उनके साथ  कैदियों जैसा व्यवहार किया जाता था।

प्रश्न 10 – काली तू …. ऐ आली!’-इन पंक्तियों में ‘काली’ शब्द की आवृत्ति से उत्पन्न चमत्कार का विवेचन कीजिए।

उत्तर :- कवि ने एक काली शब्द की आवृत्ति से कई बातों की तरफ इशारा किया है। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के शासन को काला बताया है जो काले अंधेरे की तरह सब पर प्रहार कर रहा था। कवि ने अपनी कोठरी, लोहे की श्रृंखलाओं को काली बताया है।

प्रश्न 11 – काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए

(क) किस दावानल की ज्वालाएँ हैं दीखीं?

उत्तर :- इसमें तत्सम शब्दों एवं मानवीय अलंकार का प्रयोग किया है। भाषा सरल एवं सहज है। इसमें कवि कोयल से बार – बार पूछ रहा है कि तुम आधी रात में इतना क्यूँ चीख रही हो, आखिरकार तुमने ऐसी कौन सी जंगल की आग देख ली है। पूर्णतः कोयल ने ब्रिटिश साम्राज्य की वजह से लोगों और उन स्वतंत्र सेनानियों के मन में फैली आग देखी होगी।

(ख) तेरे गीत कहावें वाह, रोना भी है मुझे गुनाह!

देख विषमता तेरी-मेरी, बजा रही तिस पर रणभेरी!

उत्तर :- इसमें कवि ने स्वयं की बेबसी होने की तुलना कोयल की आजादी से की है। जो कि बहुत सरल रूप से की गई है। तत्सम शब्दों और अनुप्रास अलंकार का प्रयोग किया गया है।

रचना एवं अभिव्यक्ति

प्रश्न 12 – कवि जेल के आसपास अन्य पक्षियों का चहकना भी सुनता होगा लेकिन उसने कोकिला की ही बात क्यों की है?

उत्तर :- ऐसा इसलिए हुआ होगा क्योंकि कवि को कोकिल के चहकाने में वह दर्द, वह तड़प महसूस हुई होगी जो उन्हें वहाँ के कैदियों और स्वतंत्रता सेनानियों में प्रतीत होती होगी।

प्रश्न 13 – आपके विचार से स्वतंत्रता सेनानियों और अपराधियों के साथ एक-सा व्यवहार क्यों किया जाता होगा?

उत्तर :- जब भी कोई ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह करता, अपने हक़ की लड़ाई लड़ता, आंदोलन करता ब्रिटिश सरकार उन्हें पकड़ कर जेल में ढाल देती। उन्हें यातना देती, परेशान करती। ब्रिटिश सरकार के लिए यह उन स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किया गया गुनाह ही होता जिसे सज़ा के रूप में उन्हें जेल में ढाल दिया जाता। फिर उनके साथ अपराधियों जैसा ही सलूक किया जाता था। ऐसा व्यवहार इसलिए किया जाता ताकि वे स्वतंत्रता सेनानियों को बता सके कि कोई उनके विरुद्ध नहीं जा सकता जो भी ऐसा करेगा उसे यही सज़ा दी जाएगी। कोई दब जाता, कोई फिर भी अपनी आज़ादी के लिए संघर्ष करता।

पाठेतर सक्रियता

पराधीन भारत की कौन-कौन सी जेलें मशहूर थीं, उनमें स्वतंत्रता सेनानियों को किस-किस तरह की यातनाएँ दी जाती थीं? इस बारे में जानकारी प्राप्त कर जेलों की सूची एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नामों को राष्ट्रीय पर्व पर भित्ति पत्रिका के रूप में प्रदर्शित करें।

उत्तर :- पराधीन भारत की सेल्युलर जेल, तिहाड़ जेल , हिजली जेल काफी मशहूर जेलों में से एक है।  स्वतंत्र सेनानियों को कई तरह की यातनाएं देकर पीड़ित किया जाता था। उन्हें काले पानी की सज़ा दी  जाती थी। उनसे काफी काम कराया जाता था। छोटी – बातों पर उन्हें परेशान किया जाता था। काम करवाकर उन्हें समय पर खाने पीने भी नहीं देते थे। उन्हें मारा पीटा जाता था। दीवान सिंह, महावीर सिंह, शिव वर्मा, किशन सिंह बोरा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की एक पत्रिका बनानी है और भित्ती पत्रिका पर प्रदर्शित करना है।

स्वतंत्र भारत की जेलों में अपराधियों को सुधारक हृदय परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता है। पता लगाइए कि इस दिशा में कौन-कौन से कार्यक्रम चल रहे हैं?

उत्तर :- स्वतंत्र भारत की जेलों में पहले की बजाय आज के समय में काफी परिवर्तन आया है। पहले के समय में कैदियों पर अत्याचार किए जाते थे लेकिन आज के समय में पहले जैसा कुछ नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा या जेलों में भिन्न – भिन्न प्रकार के काम करवाकर अपराधियों को सुधारा जाता है। उन्हें प्रेरित किया जाता है जिनसे वे पहले वाली गलती को सुधार कर आगे बढ़े। उन्हें वहाँ पढ़ने लिखने के अच्छे अवसर प्राप्त कराए जाते है। कोई अगर सुधर भी जाए तो उनकी आधी सज़ा माफ़ कर दी जाती है। अपनी संस्कृति या समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्यक्रम  बाहर कराए जाते है वे जेल में भी होते है ताकि वे भी अपना जीवन सुधार करने हेतु तथा देश के लिए योगदान दे सके।

कक्षा 9 हिंदी के अन्य अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1 (गद्य-खंड)प्रेमचंद (दो बैलों की कथा)
2राहुल सांकृत्यायन (ल्हासा की ओर)
3श्यामाचरण दुबे (उपभोक्तावाद की संस्कृति)
4जाबिर हुसैन (साँवले सपनों की याद)
5चपला देवी (नाना साहब की पुत्री, देवी मैना को भस्म कर दिया गया)
6हरिशंकर परसाई (प्रेमचंद के फटे जूते)
7महादेवी वर्मा (मेरे बचपन के दिन)
8हजारीप्रसाद द्विवेदी (एक कुत्ता और एक मैना)
9 (काव्य-खंड)कबीर (सखियाँ)
10ललद्यद (वाख)
11रसखान (सवैये)
12माखनलाल चतुर्वेदी (कैदी और कोकिला)
13सुमित्रानंदन पंत (ग्राम श्री)
14केदारनाथ अग्रवाल (चंद्र गहना से लौटती बेर)
15सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (मेघ आए)
16चंद्रकांत देवताले (यमराज की दिशा)
17राजेश जोशी (बच्चे काम पर जा रहे हैं)

छात्रों को कैदी और कोकिला प्रश्न उत्तर class 9 प्राप्त करके कैसा लगा?, हमें अपने सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। kaksha 9 hindi kshitij kaidi aur kokila के लिए एनसीईआरटी समाधान देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना हैं। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 हिंदी के स्पर्श संचयन और कृतिका के एनसीईआरटी समाधानयहाँ से देखें

Leave a Reply