एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी क्षितिज अध्याय 11 सवैये

Photo of author
PP Team

छात्र इस आर्टिकल के माध्यम से एनसीईआरटी समाधान कक्षा 9 हिंदी अध्याय 11 सवैये प्राप्त कर सकते हैं। हमने आपके लिए कक्षा 9 हिंदी पाठ 11 के प्रश्न उत्तर सरल भाषा में बनाए हैं। कक्षा 9 हिंदी के प्रश्न उत्तर पाठ 11 सवैये के लिए छात्रों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। कक्षा 9 विषय हिंदी अध्याय 11 प्रश्न उत्तर को सीबीएसई सिलेबस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कक्षा 9 वीं हिंदी अध्याय 11 question and answer के माध्यम से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 हिंदी अध्याय 11 सवैये के लिए एनसीईआरटी समाधान (ncert solutions for class 9 hindi kshitij chapter 11) नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

Ncert Solutions for class 9 Hindi Kshitij chapter 11

देखा है कि सवैये के प्रश्न उत्तर के लिए छात्र बाजार में मिलने वाली गाइड पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं, फिर उन्हें संभालकर रखने में भी दिक्कत होती है, लेकिन इस पेज के माध्यम से क्षितिज भाग 1 कक्षा 9 पाठ 11 question answer ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 9 हिंदी पाठ 11 के प्रश्न उत्तर (class 9 hindi chapter 11 question answer) को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की सहायता से बनाया गया है।

अभ्यास

प्रश्न 1 – ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है?

उत्तर :- इस कविता में कवि का ब्रजभूमि के प्रति गहरा प्यार दिखाया गया है। कवि कहते है कि यदि मुझे अगले जन्म मानव रूप प्राप्त हो तो मैं इसी ब्रजभूमि में गवाले के रूप में ही रहना चाहता हूँ। मुझे इस धरती पर आप पशु, पक्षी, गाय किसी भी रूप में रखे लेकिन मैं बस ब्रजभूमि का वासी बने रहना चाहता हूँ।

प्रश्न 2 – कवि का ब्रज के वन, बाग और तालाब को निहारने के पीछे क्या कारण हैं?

उत्तर :- श्रीकृष्ण व जुड़ी ब्रजुभूमि के प्रति गहन लगाव के कारण कवि ब्रज के जंगल, बगीचों और तालाब को निहार रहे थे। उन्हें उन सब चीजों को देखकर श्रीकृष्ण जी याद आ रहे थे।

प्रश्न 3 – एक लकुटी और कामरिया पर कवि सब कुछ न्योछावर करने को क्यों तैयार है?

उत्तर :- क्योंकि वह छोटी ही चीज़ चाहे लेकिन उनकी श्रीकृष्ण की भक्ति के आगे कुछ नहीं थी। वह उनके लिए श्रीकृष्ण की तरह ही अनमोल थी। इसलिए उनसे जुड़ी एक चीज़ के पीछे वे सब कुछ त्यागने को तैयार थे।

प्रश्न 4 – सखी ने गोपी से कृष्ण का कैसा रूप धारण करने का आग्रह किया था? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर :- सखी ने गोपी से कृष्ण के रूप जैसा ही वेश धारण करने को कहा। उन्होंने कृष्ण की तरह पीले वस्त्र, गूंजो की माला, मोर पंख, कृष्ण की तरह बांसुरी धारण करने का आग्रह किया था।

प्रश्न 5 – आपके विचार से कवि पशु, पक्षी और पहाड़ के रूप में भी कृष्ण का सान्निध्य क्यों प्राप्त करना चाहता है?

उत्तर :- क्योंकि इस धरती पर ऐसी कोई भी एक चीज़ नहीं जिससे कृष्ण जी जुड़े न हो और श्रीकृष्ण की चीज़ों के साथ जुड़े रहना उन्हें श्रीकृष्ण के साथ ही जुड़े रहना जैसा ही प्रतीत होता है।

प्रश्न 6 – चौथे सवैये के अनुसार गोपियाँ अपने आप को क्यों विवश पाती हैं?

उत्तर :- चौथे सवैये के अनुसार गोपियाँ अपने आप को इसलिए विवश पाती है क्योंकि जब भी श्री कृष्ण अपनी मुरली की धुन बजाते है तभी सभी गोपियाँ अपनी सुध – बुध खो देती है। वे अपने ही बश में नहीं होती है।

प्रश्न 7 – भाव स्पष्ट कीजिए-

(क) कोटिक ए कलधौत के धाम करील के कुंजन ऊपर वारौं।

उत्तर :- भाव यह है कि कवि को कृष्णा की ब्रजभूमि से इतना लगाव है कि वे इन कांटेदार झाड़ियों के ऊपर करोड़ों सोने के महल वारने को तैयार है।

(ख) माइ री वा मुख की मुसकानि सम्हारी न जैहै, न जैहै, न जैहै।

उत्तर :- गोपियाँ अपनी मां से कहती है कि माँ कान्हा कि वह मुस्कान हमसे संभाली नहीं जाती। हमारा हमारे मन के ऊपर बस ही नहीं रहता।

प्रश्न 8 – ‘कालिंदी कुल कदंब की डारन’ में कौन-सा अलंकार है?

उत्तर :- क की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है।

प्रश्न 9 – काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए:-

या मुरली मुरलीधर की अधरा न धरी अधरा न धरौंगी।।

उत्तर :- इसमें अनुप्रास अलंकार का प्रयोग किया गया है। ब्रज भाषा के साथ सवैये छंद का प्रयोग किया गया है।

प्रश्न 10 – प्रस्तुत सवैयों में जिस प्रकार ब्रजभूमि के प्रति प्रेम अभिव्यक्त हुआ है, उसी तरह आप अपनी मातृभूमि के प्रति अपने मनोभावों को अभिव्यक्त कीजिए।

उत्तर :- हमारी मातृभूमि की बात ही कुछ न्यारी सी दिखाई देती है। गांव में हरे-भरे खेत, नहर, बाग-बगीचे सब अद्भुत सा लगता है। शाम के वक्त सभी बूढ़े एक चौपाल में इकट्ठे बैठ जाते है। औरतें-पुरुष अपनी भैसों को नहलाने के लिए नहर में लेकर जाते है। बच्चें इधर-उधर खेल रहे होते है। ठंड के समय तो सुबह-सुबह गाँव का माहौल अलग सा ही होता है। गाँव के खाने में जो स्वाद होता है वो किसी और खाने में कहाँ? ठंड के समय बाजरे की रोटी, सरसों की सब्ज़ी और लस्सी खाते ही ऐसे लगता जैसे हम किसी जन्नत में पहुंच गए हो। हम चाहे कही किसी भी सुप्रसिद्ध और मज़ेदार जगह पर जाले लेकिन गांव जैसा मज़ा कही भी नहीं आता।

कक्षा 9 हिंदी के अन्य अध्यायों के एनसीईआरटी समाधान नीचे देखें

अध्यायविषय के नाम
1 (गद्य-खंड)प्रेमचंद (दो बैलों की कथा)
2राहुल सांकृत्यायन (ल्हासा की ओर)
3श्यामाचरण दुबे (उपभोक्तावाद की संस्कृति)
4जाबिर हुसैन (साँवले सपनों की याद)
5चपला देवी (नाना साहब की पुत्री, देवी मैना को भस्म कर दिया गया)
6हरिशंकर परसाई (प्रेमचंद के फटे जूते)
7महादेवी वर्मा (मेरे बचपन के दिन)
8हजारीप्रसाद द्विवेदी (एक कुत्ता और एक मैना)
9 (काव्य-खंड)कबीर (सखियाँ)
10ललद्यद (वाख)
11रसखान (सवैये)
12माखनलाल चतुर्वेदी (कैदी और कोकिला)
13सुमित्रानंदन पंत (ग्राम श्री)
14केदारनाथ अग्रवाल (चंद्र गहना से लौटती बेर)
15सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (मेघ आए)
16चंद्रकांत देवताले (यमराज की दिशा)
17राजेश जोशी (बच्चे काम पर जा रहे हैं)

छात्रों को सवैये प्रश्न उत्तर class 9 प्राप्त करके कैसा लगा?, हमें अपने सुझाव कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं। kaksha 9 hindi kshitij raskhan के लिए एनसीईआरटी समाधान देने का उद्देश्य केवल बेहतर ज्ञान देना हैं। इसके अलावा आप हमारे एनसीईआरटी के पेज से सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान (NCERT Solutions in hindi) और हिंदी में एनसीईआरटी की पुस्तकें (NCERT Books In Hindi) भी प्राप्त कर सकते हैं।

कक्षा 9 हिंदी के स्पर्श संचयन और कृतिका के एनसीईआरटी समाधानयहाँ से देखें

Leave a Reply