Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पुदुचेरी सामान्य ज्ञान प्रश्न (Puducherry GK Questions In Hindi)

Photo of author
Ekta Ranga

पुदुचेरी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Puducherry GK Question Answer In Hindi)- क्या आपको पता है कि भारत में भी एक ऐसी जगह है जहां पहुंचकर ऐसा लगता है मानो कि आप फ्रांस में ही पहुंच गए हों। आप सोचने लग गए होंगे। तो आइए आपको ऐसी जगह का नाम बताते हैं। यहां पर बात हो रही है खूबसूरत शहर पुदुचेरी की। यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। पहले यह पॉन्डिचेरी के नाम से मशहूर था। वर्ष 2006 में पॉन्डिचेरी नाम से पुदुचेरी हुआ। इस प्रदेश पर तकरीबन 300 साल तक फ्रांस के लोगों ने राज किया था। यहां के मनोरम समुद्र तटों को देखकर दिल को बहुत सुकून मिलता है। समुद्र को एकटक देखने से मानो ऐसा लगता है जैसे सारी चिंताएं ही खत्म हो गई हों।

पुदुचेरी सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर (Puducherry GK Question Answer In Hindi)

आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर यह पुदुचेरी शब्द आया कहां से? दरअसल पुदुचेरी शब्द तमिल भाषा से लिया गया शब्द है। तमिल भाषा के अनुसार नए गांव को ही पुदुचेरी कहते हैं। अगर हम इतिहास में जाएं तो हमें यह पता चलता है कि एक समय पर पुदुचेरी को फ्रांस से व्यापार करने में सर्वश्रेष्ठ माना जाता था। इस प्रदेश में आपको आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता देखने का मौका भी मिल जाएगा। पुदुचेरी में श्री अरबिंदो आश्रम को देखकर आपके मन को शांति का अनुभव होगा। यहां की वास्तुकला की सारी दुनिया तारीफ करती है। तो आइए आज हम पुदुचेरी पर 50 प्रश्न उत्तर सीखते हैं।

पुदुचेरी सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न उत्तर (Puducherry 50 GK Question Answer In Hindi)

प्रश्न 1. पुदुचेरी की राजधानी का दर्जा किसे प्राप्त है?
उत्तर- पुदुचेरी।

प्रश्न 2. एक समय पर पुदुचेरी किसका उपनिवेश हुआ करता था?
उत्तर- फ्रांस का।

प्रश्न 3. वर्ष 2006 से पहले पुदुचेरी को किस नाम से पुकारा जाता था?
उत्तर- वर्ष 2006 से पहले पुदुचेरी को पॉन्डिचरी कहते थे।

प्रश्न 4. एडवर्ड गौबर्ट कौन थे?
उत्तर- एडवर्ड गौबर्ट को पुदुचेरी के प्रथम मुख्यमंत्री के तौर पर याद किया जाता है।

प्रश्न 5. किस साल पुदुचेरी को भारत में शामिल होने का मौका मिला?
उत्तर- साल 1962 में।

प्रश्न 6. फ्रांस ने पुदुचेरी में अपना शासन कब स्थापित किया?
उत्तर- सन् 1674 में फ्रांस ने पुदुचेरी में अपना शासन स्थापित किया था।

प्रश्न 7. वर्ष 1985 में शिक्षा के क्षेत्र में पुडुचेरी में कौन-सा बड़ा उल्लेखनीय काम हुआ?
उत्तर- वर्ष 1985 में पुडुचेरी विश्वविद्यालय को स्थापित किया था।

प्रश्न 8. एसएल सिलम को पुदुचेरी में किस कारण याद किया जाता है?
उत्तर- एसएल सिलम को पुदुचेरी अपने पहले उपराज्यपाल के लिए याद करता है।

प्रश्न 9. पुदुचेरी के सबसे बड़े जिले का दर्जा किसे प्राप्त है?
उत्तर- पुदुचेरी जिला।

प्रश्न 10. पुदुचेरी में एक ऐसी झील का नाम बताइए जो कि प्रवासी पक्षियों के लिए जानी जाती है?
उत्तर- ऑउस्टरी झील।

प्रश्न 11. थिरुमुदी एन. सेथुरमन ने क्या उल्लेखनीय काम किया था?
उत्तर- वह पुदुचेरी लोकसभा के प्रथम सदस्य नियुक्त हुए थे।

प्रश्न 12. किस भाषा को पुदुचेरी की आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है?
उत्तर- तमिल भाषा को पुदुचेरी की आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।

प्रश्न 13. पुदुचेरी में कितने जिले अस्तित्व में हैं?
उत्तर- पुदुचेरी में कुल 4 जिले हैं।

प्रश्न 14. किस पशु को पुदुचेरी के राजकीय पशु के रूप में स्वीकार किया गया है?
उत्तर- गिलहरी को।

प्रश्न 15. पुदुचेरी के सभी चार जिलों के नाम लिखिए?
उत्तर- पुदुचेरी, कराईकल, माहे और यानम।

प्रश्न 16. जिंजी नदी क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- जिंजी नदी पुदुचेरी की एक ऐसी नदी है जो कि सिंचाई के पानी का पूरा बंदोबस्त करती है।

प्रश्न 17. किस पक्षी को पुदुचेरी के राजकीय पक्षी के रूप में स्वीकार किया गया है?
उत्तर- कोयल पुदुचेरी की राजकीय पक्षी है।

प्रश्न 18. पुदुचेरी में विधानसभा क्षेत्र कितने हैं?
उत्तर- पुदुचेरी में कुल 30 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

प्रश्न 19. ओस्टरी झील का अन्य नाम क्या है?
उत्तर- ओसुडु झील।

प्रश्न 20. माहे नदी पुदुचेरी के किस शहर से होकर बहती है?
उत्तर- माहे शहर से।

प्रश्न 21. यानम जिला कौन-से राज्य से सटा हुआ है?
उत्तर- यानम जिला आंध्र प्रदेश राज्य से सटा हुआ है।

प्रश्न 22. पुदुचेरी के पिता के नाम से कौन विख्यात है?
उत्तर- फ्रेंकोइस मार्टिन।

प्रश्न 23. चुन्नमबार में कौन-सा बीच स्थित है?
उत्तर- पैराडाइज़ बीच।

प्रश्न 24. पुदुचेरी की वास्तुकला में कौन-से रंग का उपयोग होता है?
उत्तर- पुदुचेरी की वास्तुकला में सफेद रंग का उपयोग होता है।

प्रश्न 25. पुदुचेरी की एक प्राचीन लाइब्रेरी का नाम क्या है?
उत्तर- रोमेन रोलैंड।

प्रश्न 26. पुदुचेरी के राजकीय वृक्ष का नाम बताइए?
उत्तर- कैननबॉल।

प्रश्न 27. पुदुचेरी के एक ऐसे जानवर का नाम बताइए जो कि लगभग लुप्त होने की कगार पर है?
उत्तर- पांडिचेरी शार्क।

प्रश्न 28. पुदुचेरी का गठन कब हुआ था?
उत्तर- 1 नवम्बर सन् 1954 में पुदुचेरी का गठन हुआ था।।

प्रश्न 29. पुदुचेरी शब्द कहां से लिया गया है?
उत्तर- पुदुचेरी शब्द इसके मूल नाम, पुटुकेरी, तमिल शब्द पुतु (नया) और सेरी (गांव) से लिया गया है।

प्रश्न 30. पुदुचेरी भारत की किस दिशा में है?
उत्तर- पुदुचेरी भारत की दक्षिण दिशा में है।

प्रश्न 31. फ्रांसीसी युद्ध स्मारक को कब बनाया गया था?
उत्तर- वर्ष 1971 में।

प्रश्न 32. चंद्रावती को कितने समय तक पुदुचेरी की उपराज्यपाल रहने का मौका मिला?
उत्तर- 19 फरवरी 1990 से 18 दिसंबर 1990 तक।

प्रश्न 33. पुदुचेरी में सबसे अधिक किए जाने वाले नृत्य का नाम बताइए?
उत्तर- गरदी नृत्य।

प्रश्न 34. पुदुचेरी में क्षेत्रफल का विस्तार कितना है?
उत्तर- पुदुचेरी में क्षेत्रफल का 492 कि.मी. में विस्तार है।

प्रश्न 35. पुदुचेरी में लोकसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- पुदुचेरी में 1 लोकसभा की सीट है।

प्रश्न 36. पुदुचेरी में राज्यसभा की सीटों की संख्या बताइए?
उत्तर- पुदुचेरी में 1 राज्यसभा की सीट है।

प्रश्न 37. पुदुचेरी में कितनी आबादी है?
उत्तर- पुदुचेरी में आबादी 12,47,953 है।

प्रश्न 38. पुदुचेरी के कौन-से शहर की आबादी सबसे ज्यादा है?
उत्तर- माहे शहर की आबादी सबसे ज्यादा है।

प्रश्न 39. अरविन्द घोष ने जो आश्रम का निर्माण किया था उसका नाम क्या था?
उत्तर- अरविंद आश्रम।

प्रश्न 40. पुदुचेरी में कितने प्रतिशत हिंदू निवास करते हैं?
उत्तर- 87.3 प्रतिशत।

प्रश्न 41. पुदुचेरी के एक दुर्गा मां के मंदिर का नाम बताइए?
उत्तर- कामाक्षी अम्मन मंदिर।

प्रश्न 42. पुदुचेरी के प्रसिद्ध स्थलों के नाम बताइए?
उत्तर- पैराडाइज बीच, श्री अरबिंदो आश्रम, ऑरोविले, सेरेनिटी बीच, अरिकामेडु, ऑरोविले बीच, बेसिलिका ऑफ द सेक्रेड हार्ट ऑफ जीसस, रॉक बीच, ऑस्टरी झील आदि।

प्रश्न 43. पुदुचेरी के प्रसिद्ध फल का नाम बताइए?
उत्तर- पुदुचेरी का प्रसिद्ध फल आम के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 44. पुदुचेरी के एक प्रसिद्ध व्यंजन का नाम बताइए जो कि बड़े चाव के साथ खाया जाता है?
उत्तर- काडुगु येर्रा।

प्रश्न 45. पुदुचेरी में फ्रांस ने कितने साल तक अपना राज कायम रखा?
उत्तर- 138 साल तक।

प्रश्न 46. फ्रांस ने कौन-से वर्ष में अपनी फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी स्थापित की?
उत्तर- वर्ष 1674 में।

प्रश्न 47. कौन-से वर्ष में इंग्लैंड ने फ्रांस से पुदुचेरी छिना?
उत्तर- 16 जनवरी वर्ष 1761 को।

प्रश्न 48. पुदुचेरी की जलवायु का प्रकार बताइए?
उत्तर- उष्णकटिबंधीय सवाना जलवायु।

प्रश्न 49. वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक पुदुचेरी की साक्षरता दर कितनी है?
उत्तर- 80.6 प्रतिशत।

प्रश्न 50. कारईकाल सबसे ज्यादा किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- कारईकाल अपने मंदिरों के लिए जाना जाता है।

अन्य राज्यों के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply