Bihar Bed Admission 2025 : बिहार बीएड ऑनलाइन फॉर्म अप्रैल 2025 से शुरू हो सकते हैं। यदि उम्मीदवारों से फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार जानकारी गलत भर जाती है तो, फॉर्म में सुधार भी कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय सभी जानकारी को ध्यान से भरना है। अगर किसी भी प्रकार जानकारी गलत होती है तो, फॉर्म रद्द भी हो सकता है।
बिहार बीएड फॉर्म (bihar bed form) भरने के लिए उम्मीदवार कम से कम स्नातक डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। योग्य से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से नीचे दी गई है। साथ ही हमने नीचे बिहार बीएड ऑनलाइन फॉर्म की महत्वपूर्ण तारीख भी टेबल में दी हुई है।
Bihar Bed Exam Date 2025
बिहार बीएड लिखित परीक्षा का आयोजन बिहार के आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और पटना में शहर में किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन | अप्रैल, 2025 |
लेट फीस के साथ आवेदन | मई, 2025 |
फॉर्म में सुधार एवं शुल्क भुगतान | मई, 2025 |
एडमिट कार्ड | जून, 2025 |
प्रवेश परीक्षा | जून, 2025 |
बिहार बीएड शैक्षिक योग्यता 2025
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/ मानविकी/ वाणिज्य में स्नातक अथवा स्नातकोत्तर में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या बी.ई/ बी.टेक. में विज्ञान और गणित विषय के साथ कम से कम 55 अंक होने चाहिए।
शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा के लिए
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से शास्त्री या बी.ए (संस्कृत मुख्य विषय के रूप में) या समतुल्य परम्परागत परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से अथवा परीक्षा विभाग द्वारा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ शास्त्री बी.एड (संस्कृत विषय के साथ) पास करनी होगी। साथ ही दो साल के पाठ्यक्रम के साथ आर्चाय (प्रथम वर्ष) एम.ए (संस्कृत) प्रथम वर्ष हेतु परीक्षा पास करनी होगी। हालांकि प्रथम वर्ष या एम.ए प्रथम वर्ष के अंक सहायक नहीं होंगे।
बिहार बीएड एग्जाम पैटर्न 2025
उम्मीदवारों को बता दें कि बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से पहले आपको एग्जाम पैटर्न के बारे में पता होना जरूरी है। बिहार सीईटी 2025 एग्जाम पैटर्न की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- एग्जाम मोड – ऑफलाइन (ओएमआर शीट)
- कुल समय – 2 घंटे
- एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
- कुल प्रश्न – 120
- कुल अंक – 120
बिहार बीएड सिलेबस 2025
- सामान्य अंग्रेजी – 15 प्रश्न
- सामान्य हिंदी – 15 प्रश्न
- लॉजिकल एवं एनालिटिकल रीजनिंग – 25 प्रश्न
- सामान्य ज्ञान – 40 प्रश्न
- टीचिंग लर्निंग एनवायरनमेंट – 25 प्रश्न

बिहार बीएड परीक्षा सेंटर 2025
बिहार बी एड एंट्रेंस एग्जाम का अयोजन कुल 11 शहरों में किया जाएगा। इन सभी सेंटर के कोड भी अलग अलग होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उन पर दी जाएगी जानकारी जरूर देख लें।
शहर का नाम | कोड |
आरा (Ara) | 01 |
भागलपुर (Bhagalpur) | 02 |
छपरा (Chapra) | 03 |
दरभंगा (Darbhanga) | 04 |
गया (Gaya) | 05 |
हाजीपुर (Hajipur) | 06 |
मधेपुरा (Madhepura) | 07 |
मुंगेर (Munger) | 08 |
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) | 09 |
पटना (Patna) | 10 |
पूर्णियां (Purnea) | 11 |
बिहार बीएड कॉलेज 2025
उम्मीदवार नीचे से बिहार बीएड कॉलेज लिस्ट 2025 देख सकते हैं। कुल 11 कॉलेज की लिस्ट दी हुई है।
- Aryabhatta Gyan University, Patna
- Jai Prakash University, Chhapra
- Munger University, Munger
- Nalanda Open University, Patna
- Magadha University, Bodhgaya
- Patliputra University, Patna
- Purnea University, Purnea
- Veer Kunwer Singh University, Aara
- Bhimrao Ambedkar University, Muzaffarpur
- Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University, Darbhanga
- Bhupendra Narayan Mandal University, Madhepur
बिहार बीएड फॉर्म भरने के निर्देश देखें
- नाम – उम्मीदवारों को अपने हाई स्कूल के अनुसार अपना नाम भरना होगा। श्री / श्रीमती / कुमारी / सुश्री आदि का इस्तेमाल न करें।
- पिता का नाम और माता – जिस प्रकार ऊपर 1 में उम्मीदवार का नाम भरा गया है उसी प्रकार अपने पिता जी और माता का नाम भरें।
- जन्मतिथि – हाई स्कूल के अनुसार उम्मीदवार अपनी जन्मतिथि भरें।
- ईमेल – उम्मीदवार अपना ईमेल आईडी ध्यान से भरें। उसी आईडी पर आवेदन पत्र का ओटीपी भेजा जायेगा और आपको वेरीफाई करना होगा।
- मोबाइल नंबर – मोबाइल नंबर का भी ओटीपी के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।
- लिंग – उम्मीदवार अपना लिंग ध्यान से भरें।
- बिहार के निवासी – उम्मीदवार को निवासी का चयन करें। अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आरक्षण नहीं मिलेगा।
- श्रेणी – श्रेणी का ध्यान से चुनाव करें। यदि आप दिव्यांग श्रेणी में आते हो तो हां पर क्लिक करें।
- पत्र व्यवहार का पूरा पता और पिन कोड ध्यान से भरें।
- अपने सभी सर्टिफिकेट ध्यान से अपलोड करें। गलती होने पर एक बार सुधार करने का मौका दिया जायेगा। उसकी तारीख ऊपर टेबल पर दी गई है।
बिहार बीएड ऑनलाइन फॉर्म 2025 कैसे भरें?
उम्मीदवारों को नीचे दिए हुए स्टेप के अनुसार अपना आवेदन पत्र ध्यान से भरना है। नीचे दिए हुए स्टेप देखें।
- स्टेप 1 – उम्मीदवारों को सबसे पहले बिहार बीएड की आधिकारिक वेबसाइट jpv.ac.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2 – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 3 – फिर अपना नाम, जन्मतिथि, पिता जी का नाम, माता जी का नाम, ईमेल आईडी आदि डालकर sign up करें। (ओटीपी आएगा ईमेल या मोबाइल नंबर पर उसको वेरिफाई करें)
- स्टेप 4 – फिर लॉगिन करें और अपनी जानकारी, डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- स्टेप 5 – फिर अपने परीक्षा सेंटर का चुनाव करें (तीन चुनाव कर सकते हैं)
- स्टेप 6 – प्रीव्यू करें और अंत में आवेदन शुल्क भरकर, अपना प्रिंट आउट निकाल लें।
बिहार बीएड एडमिशन के महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन फॉर्म | लिंक जल्द एक्टिव होगा |
एडमिट कार्ड | यहाँ से प्राप्त करें |
आंसर की | यहाँ से प्राप्त करें |
बिहार बीएड रिजल्ट | यहाँ से देखें |
काउंसलिंग में भाग | यहाँ से लें |
बिहार बीएड 2024 प्रॉस्पेक्टस | यहाँ से प्राप्त करें |