बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2023 (Bihar B.Ed Admit Card 2023): जारी हुए Bihar CET-B.Ed 2023 एडमिट कार्ड, यहाँ से करें डाउनलोड

बिहार बीएड एडमिट कार्ड (Bihar BEd Admit Card)- बिहार बीएड परीक्षा 2023 का आयोजन 08 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। bihar bed entrance exam 2023 के लिए बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। bihar bed exam का अयोजन ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी (LNMU) दरभंगा द्वारा किया जाता है। बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम में हर साल लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। bihar bed admit card 2023 की अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ें।

न्यू अपडेट

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए एडमिट कार्ड 30 मार्च को जारी।

08 अप्रैल 2023 को बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जायेगा।

बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2023 (Bihar BEd Admit Card 2023)

उम्मीदवार इस आर्टिकल के माध्यम से bihar bed entrance exam 2023 syllabus भी प्राप्त कर सकते हैं।उम्मीदवार bihar b ed admit card 2023 डाउनलोड करने के बाद जांच पड़ताल जरूर कर लें। bihar b ed entrance exam के लिए एडमिट कार्ड बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उम्मीदवार bihar cet bed admit card 2023 के बिना परीक्षा में बैठने के योग्य नहीं होंगे। उम्मीदवार बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2023 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें नीचे टेबल के माध्यम से जरूर देखें।

बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2023 जरूरी तारीखें

बिहार बीएड एडमिट कार्ड 2023 से जुड़ी जरूरी तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

कार्यक्रमतारीखें
एडमिट कार्ड30 मार्च 2023
प्रवेश परीक्षा08 अप्रैल 2023

एडमिट कार्ड लिंक

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 एडमिट कार्ड (Bihar B.Ed CET 2023 Admit Card) डाउनलोड लिंकयहाँ से प्राप्त करें

बिहार बीएड एग्जाम पैटर्न 2023

उम्मीदवारों को बता दें कि बिहार बीएड सीईटी 2023 एग्जाम में शामिल होने से पहले आपको एग्जाम पैटर्न के बारे में पता होना जरूरी है। बिहार सीईटी 2023 एग्जाम पैटर्न की जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

  • एग्जाम मोड – ऑफलाइन (ओएमआर शीट)
  • कुल समय – 2 घंटे
  • एग्जाम टाइप – एमसीक्यू
  • कुल प्रश्न – 120
  • कुल अंक – 120

बिहार बीएड एग्जाम सिलेबस 2023

  • सामान्य अंग्रेजी – 15 प्रश्न
  • सामान्य हिंदी – 15 प्रश्न
  • लॉजिकल एवं एनालिटिकल रीजनिंग – 25 प्रश्न
  • सामान्य ज्ञान – 40 प्रश्न
  • टीचिंग लर्निंग एनवायरनमेंट – 25 प्रश्न

बिहार बीएड परीक्षा सेंटर

बिहार बी एड एंट्रेंस एग्जाम का अयोजन कुल 11 शहरों में किया जाएगा। इन सभी सेंटर के कोड भी अलग अलग होंगे। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उन पर दी जाएगी जानकारी जरूर देख लें। अधिक जानकारी के लिए बिहार बीएड की आधिकारिक वेबसाइट bihar cet bed lnmu in पर जायें।

शहर का नामकोड
आरा (Ara)01
भागलपुर (Bhagalpur)02
छपरा (Chapra)03
दरभंगा (Darbhanga)04
गया (Gaya)05
हाजीपुर (Hajipur)06
मधेपुरा (Madhepura)07
मुंगेर (Munger)08
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur)09
पटना (Patna)10
पूर्णियां (Purnea)11

बिहार बीएड परीक्षा पास करने के लिए मार्क्स

  • अनारक्षित श्रेणी (Unreserved Category) के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 35 अंक (तदनुसार 42 अंक) लाने होंगे।
  • अनुसूचित जातियां (SC), अनुसूचित जनजातियां (ST), पिछड़ा वर्ग / महिला (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 30 अंक (तदनुसार 36 अंक) लाने होंगे।
  • परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगिटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

बिहार बीएड रिजल्ट 2023

बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम समाप्त होने के कुछ दिनों बाद ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार biharcetbed-lnmu.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा। उस दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर काउंसलिंग स्थान पर पहुंचना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट: biharcetbed-lnmu.in

बिहार बीएड के मुख्य पेज के लिएयहां क्लिक करें

Leave a Reply