Bihar ITI Admit Card 2025 – बिहार आईटीआई के लिए एडमिट कार्ड 28 अप्रैल, 2025 को जारी किए जायेंगे। जबकि बिहार आईटीआई की लिखित परीक्षा 11 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड आप केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन और जन्मतिथि डालनी होगी। उसी के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड हो सकेगा।
बिहार आईटीआई हॉल टिकट 2025 में उम्मीदवारों का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रोल नंबर, फोटो और हस्ताक्षर जैसे महत्त्वपूर्ण विवरण दिए होंगे। I एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड की महत्वपूर्ण तिथि
एडमिट कार्ड | 28 अप्रैल, 2025 |
बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा | 11 मई, 2025 |
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
बिहार आईटीआई 2025 एडमिट कार्ड (Bihar ITICAT 2025 Admit Card) ऑनलाइन जारी होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।
- स्टेप 1 – सबसे पहले इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें या फिर बिहार आईटीआई की वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2 – हमारे पेज पर दिए हुए लिंक पर क्लिक करते ही ITICAT 2025 Admit Card का पेज खुल जायेगा।

- स्टेप 3 – अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
- स्टेप 4 – लॉगिन करने बाद आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2025 पर जानकारी
बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित जानकारी दी गई होगी, जैसे-:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म की तारीख
- पंजीकरण संख्या
- पिता का नाम
- उम्मीदवार का पता
- परीक्षा कोड
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा का दिन
- परीक्षा का समय
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश
बिहार आईटीआई का एग्जाम पैटर्न कैसा होगा?
उम्मीदवारों की लिखी परीक्षा कुल 2 घंटे 15 मिनट की होगी। जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर 2 अंक दिए जायेंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। यह सभी प्रश्न MCQ टाइप होंगे।
- एग्जाम मोड – ऑफलाइन (पेन पेपर बेस्ड)
- कुल समय – 2 घंटे 15 मिनट
- एग्जाम टाइप – बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
- कुल प्रश्न – 150
- कुल अंक – 300
- विषय – मैथेमेटिक्स, जनरल साइंस, जनरल नॉलेज
विषय | प्रश्न | अंक |
विज्ञान | 50 | 100 |
गणित | 50 | 100 |
सामान्य ज्ञान | 50 | 100 |
कुल | 150 | 300 |
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक
बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड 2025 | 28 अप्रैल, 2025 (लिंक एक्टिव होगा) |
आधिकारिक वेबसाइट | bceceboard.bihar.gov.in |
बिहार आईटीआई एडमिशन से जुड़ी जानकारी | यहाँ से देखें |