सीजी प्री बीएड 2025 (CG Pre B.Ed. 2025 )- सीजी बीएड 2025 के लिए आवेदन 28 मार्च से 25 अप्रैल, 2025 के बीच कर सकते हैं। हर साल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा सीजी प्री बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 22 मई, 2025 किया जायेगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 16 मई, 2025 को जारी कर दिए गए हैं। इस सीजी प्री बीएड परीक्षा कुल 33 जिलों में आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
सीजी प्री बीएड 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां
छत्तीसगढ़ बीएड 2025 कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन | 28 मार्च से 25 अप्रैल, 2025 |
आवेदन पत्र में सुधार | 26 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2025 |
एडमिट कार्ड | 16 मई, 2025 |
परीक्षा की तारीख | 22 मई, 2025 |
आंसर की | जल्द |
रिजल्ट | जल्द |
काउंसलिंग | जल्द |
महत्त्वपूर्ण लिंक
छत्तीसगढ़ प्री बीएड आवेदन पत्र 2025 | यहाँ से प्राप्त करें |
छत्तीसगढ़ प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025 | यहाँ से प्राप्त करें |
छत्तीसगढ़ प्री बीएड आंसर की 2025 | यहाँ से प्राप्त करें |
छत्तीसगढ़ प्री बीएड रिजल्ट 2025 | यहाँ से प्राप्त करें |
महत्त्वपूर्ण नोटिफिकेशन
छत्तीसगढ़ प्री बीएड 2025 नोटिफिकेशन | यहाँ से पढ़ें |
सीजी प्री बीएड योग्यता मापदंड 2025
जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि टेस्ट में शामिल होने के लिए आपको पहले अपनी योग्यता मापदंड के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी। आपको यह देखना होगा की आप सीजी व्यापम द्वारा तय की गई योग्यता मापदंडों को पूरा करते हैं या नहीं। योग्यता मापदंड के अंतर्गत आपको अपनी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच करनी होगी।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
- एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
सीजी प्री बीएड योग्यता मापदंड 2025 की पूरी जानकारी के लिए | यहाँ क्लिक करें |
ये भी देखें- सीजी प्री डीएलएड
सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र 2025
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा सीजी प्री बीएड 2025 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन पत्र जारी किए जाएंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन ही करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बिना आवेदन शुल्क जमा किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख तक अवश्य जमा कर दें। सीजी बीएड 2025 के लिए आवेदन कैसे करें, आवेदन शुल्क आदि के बारे में जाननें के लिए नीचे पढ़ें।
सीजी प्री बीएड 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को बता दें कि नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप सीजी प्री बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं।
- अब आप आवदेन पत्र भर सकते हैं।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जरूरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- सभी जानकारी पूरी होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपना आवेदन पत्र जमा कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
सीजी प्री बीएड 2025 आवेदन शुल्क
जो भी छात्र सीजी प्री बीएड आवेदन पत्र 2025 भरेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क भी भरना होगा। आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है-
- जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 200/- रुपये का भुगतान करना होगा।
- ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 150/- रुपये का भुगतान करना होगा।
- एससी/एसटी केटेगरी के उम्मीदवारों को 100/- रुपये का भुगतान करना होगा।
सीजी प्री बीएड 2025 आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?
- छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
सीजी प्री बीएड एडमिट कार्ड 2025
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।
सीजी प्री बीएड एग्जाम पैटर्न 2025
सीजी प्री बीएड 2025 एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न की जानकारी आप नीचे से पढ़ सकते हैः-
- कुल प्रश्न- 100
- कुल अंक- 100
- एग्जाम टाइप- एमसीक्यू
- सही उत्तर- 1 अंक
विषय | प्रश्न | अंक |
सामान्य मानसिक योग्यता | 30 | 30 |
सामान्य ज्ञान | 20 | 20 |
शिक्षण अभिरुचि | 30 | 30 |
सामान्य हिंदी (भाषा) | 10 | 10 |
सामान्य अंग्रेजी (भाषा) | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
सीजी प्री बीएड सिलेबस 2025
सीजी प्री बीएड सिलेबस 2025 | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी प्री बीएड एग्जाम सेंटर 2025
क्रमांक | जिला का नाम | जिला कोड |
1 | सरगुजा (अम्बिकापुर) | 11 |
2 | कोरिया (बैकुण्ठपुर) | 12 |
3 | बिलासपुर | 13 |
4 | दंतेवाड़ा | 14 |
5 | घमतरी | 15 |
6 | दुर्ग | 16 |
7 | जगदलपुर (बस्तर) | 17 |
8 | जांजगीर-चांपा | 18 |
9 | जशपुर नगर | 19 |
10 | कांकेर | 20 |
11 | कबीरधाम | 21 |
12 | कोरबा | 22 |
13 | महासमुंद | 23 |
14 | रायगढ़ | 24 |
15 | रायपुर | 25 |
16 | राजनांदगांव | 26 |
17 | बीजापुर | 27 |
18 | नारायणपुर | 28 |
19 | गरियाबंद | 29 |
20 | बलौदा बाजार | 30 |
21 | बालोद | 31 |
22 | बेमेतरा | 32 |
23 | मुंगेली | 33 |
24 | कोंडागांव | 34 |
25 | सूरजपुर | 35 |
26 | बलरामपुर | 36 |
27 | सुकमा | 37 |
28 | गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही | 38 |
29 | मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी (एम.एम.ए) | 39 |
30 | सक्ती (एस.) | 40 |
31 | सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 41 |
32 | मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एम.बी.सी) | 42 |
सीजी प्री बीएड आंसर की 2025
सीजी प्री बीएड एग्जाम 2025 के बाद आंसर की जारी की जाएगी। सीजी प्री बीएड आंसर की 2025 सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। आंसर की सिर्फ ऑनलाइन ही जारी होगी। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
सीजी प्री बीएड रिजल्ट 2025
एंट्रेंस एग्जाम के कुछ दिनों बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सीजी प्री बीएड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स बतानी होंगी। जो उम्मीदवार एग्जाम में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को सीजी प्री बीएड 2025 में एडमिशन दिया जाएगा।
सीजी प्री बीएड काउंसलिंग 2025
सीजी प्री बीएड 2025 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग का आयोजन दो से तीन राउंड में पूरा किया जाएगा। काउंसलिंग में उम्मीदवारों को उनकी रैंक के अनुसार सीजी प्री बीएड कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा।
सीजी बीएड एडमिशन 2025
उम्मीदवारों को बीएड पाठ्यक्रम में एडमिशन निम्नलिखित तीन प्रक्रियाओं के आधार पर दिया जाएगा-
- प्रवेश परीक्षा- प्री बीएड प्रवेश परीक्षा की सूची के आधार पर की गई काउंसलिंग।
- मूल निवासी- राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेज में पहले 80 प्रतिशत सीटों पर राज्य के मूल निवासी को एमिशन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 20 प्रतिशत सीटों पर अन्य व्यक्तियों को एडमिशन दिया जाएगा।
- न्यूनतम आयु- उस उम्मीदवार को एडमिशन नहीं दिया जाएगा जिसकी उम्र 20 वर्ष पूरी न हो।
सीजी बीएड सीट आरक्षण 2025
सीजी बीएड एडमिशन के लिए सीटों का आरक्षण निम्न प्रकार से होगा, जैसे-
- अनुसूचित जाति- 15 प्रतिशत,
- अनुसूचित जनजाति- 21 प्रतिशत
- अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर को छोड़कर)- 14 प्रतिशत
ये भी देखें
सीजी प्री बी.ए./बी.एस.सी. बीएड 2025 आवेदन पत्र | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी बीएड FAQs
प्रश्न- सीजी प्री बीएड एग्जाम क्या है?
उत्तरः सीजी प्री बीएड एक एजुकेशन एंट्रेंस एग्जाम है, जो छत्तीसगढ़ राज्य में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए हर साल करवाया जाता है।
प्रश्न- सीजी प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम कौन दे सकता है?
उत्तरः ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में पास हुए उम्मीदवार सीजी प्री बीएड एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं।
प्रश्न- सीजी प्री बीएड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तरः सीजी प्री बीएड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in है।
आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in
अन्य राज्यों के बीएड एडमिशन के लिए | यहाँ क्लिक करें |