सीजी डीएलएड (CG D.El.Ed)- छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीजी व्यापम) द्वारा सीजी प्री डीएलएड (CG Pre D.El.Ed) के लिए एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन करवाया जाता है। इस साल सीजी प्री डीएलएड 2023 एग्जाम (CG Pre D.El.Ed 2023 Exam) का आयोजन 17 जून, 2023 को किया गया। जो उम्मीदवार Chhattisgarh Diploma in Elementary Education Entrance Exam 2023 में पास हो जाएंगे, उन्हें डीएलएड कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। हमारे इस पेज से सीजी प्री डीएलएड 2023 (CG Pre D.El.Ed 2023) से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
न्यू अपडेट
सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 रिजल्ट जारी।
सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 17 जून 2023 को हुई थी।
सीजी प्री डीएलएड 2023 (CG Pre D.El.Ed 2023)
सीजी प्री डीएलएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम (CG Pre D.El.Ed 2023 Entrance Exam) का आयोजन स्टेट लेवल पर करवाया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने से पहले योग्य उम्मीदवारों को सीजी प्री डीएलएड 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। जिन उम्मीदवारों ने अपना एप्लीकेशन फॉर्म समय पर जमा किया होगा, वो इस एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। सीजी प्री डीएलएड 2023 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 (Chhattisgarh Pre D.El.Ed Entrance Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे।
सीजी प्री डीएलएड 2023 जरूरी तारीखें
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2023 (Chhattisgarh Pre D.El.Ed 2023) की जरूरी तारीखों के बारें में जाननें के लिए नीचे बनीं टेबल को देखें।
छत्तीसगढ़ डीएलएड 2023 कार्यक्रम | तारीख |
आवेदन की तारीख | 13 मई से 28 मई 2023 |
आवेदन पत्र में सुधार | 29 मई से 31 मई 2023 |
एडमिट कार्ड | 09 जून 2023 |
परीक्षा की तारीख | 17 जून 2023 |
आंसर की जारी होने की तारीख | 09 जुलाई 2023 |
रिजल्ट की तारीख | 04 अगस्त 2023 |
काउंसलिंग की तारीख | घोषित होगी |
महत्त्वपूर्ण लिंक
सीजी डीएलएड 2023 आवेदन पत्र | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी डीएलएड 2023 एडमिट कार्ड | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी डीएलएड सिलेबस 2023 | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी डीएलएड 2023 आंसर की | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी डीएलएड 2023 रिजल्ट | यहाँ से प्राप्त करें |
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2023 नोटिफिकेशन | यहाँ से प्राप्त करें |
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2023 पूर्ण जानकारी | यहाँ से प्राप्त करें |
छत्तीसगढ़ प्री डीएलएड 2023 परीक्षा निर्देश | यहाँ से प्राप्त करें |
ऑनलाइन फॉर्म भरने के निर्देश | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी प्री डीएलएड योग्यता मापदंड 2023
जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि टेस्ट में शामिल होने के लिए आपको पहले अपनी योग्यता मापदंड के बारे जानकारी प्राप्त करनी होगी। आपको यह देखना होगा की आप सीजी व्यापम द्वारा तय की गई योग्यता मापदंडों को पूरा करते हैं या नहीं। योग्यता मापदंड के अंतर्गत आपको अपनी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच करनी होगी।
शैक्षिक योग्यता
- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल 12वीं कक्षा में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
- एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए
अन्य
- उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।
सीजी प्री डीएलएड योग्यता मापदंड 2023 की पूरी जानकारी के लिए | यहाँ क्लिक करें |
ये भी देखें- सीजी प्री बीएड
सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र 2023
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा सीजी प्री डीएलएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन जल्द शुरू होंगे। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन केवल ऑनलाइन ही करना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बिना आवेदन शुल्क जमा किए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख तक अवश्य जमा कर दें। सीजी डीएलएड 2023 के लिए आवेदन कैसे करें, आवेदन शुल्क आदि के बारे में जाननें के लिए नीचे पढ़ें।
सीजी प्री डीएलएड 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को बता दें कि नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैः-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- होम पेज खुलने के बाद आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आप सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023 के लिंक पर क्लिक करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर जाएं।
- अब आप आवदेन पत्र भर सकते हैं।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जरूरी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- सभी जानकारी पूरी होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब अपना आवेदन पत्र जमा कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
सीजी प्री डीएलएड 2023 आवेदन शुल्क
जो भी छात्र सीजी प्री डीएलएड आवेदन पत्र 2023 भरेंगे, उन्हें आवेदन शुल्क भी भरना होगा। आवेदन शुल्क निम्न प्रकार से है-
- जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 200/- रुपये का भुगतान करना होगा।
- ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों को 150/- रुपये का भुगतान करना होगा।
- एससी/एसटी केटेगरी के उम्मीदवारों को 100/- रुपये का भुगतान करना होगा।
सीजी प्री डीएलएड 2023 आवेदन शुल्क कैसे जमा करें?
- छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
सीजी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड 2023
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। किसी भी उम्मीदवार को पोस्ट से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार एग्जाम के दिन एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं।
सीजी प्री डीएलएड एग्जाम पैटर्न 2023
सीजी प्री डीएलएड 2023 एंट्रेंस एग्जाम पैटर्न की जानकारी आप नीचे से पढ़ सकते हैः-
- कुल प्रश्न- 100
- कुल अंक- 100
- एग्जाम टाइप- एमसीक्यू
- सही उत्तर- 1 अंक
विषय | प्रश्न | अंक |
जनरल मेंटल एबिलिटी | 30 | 30 |
जनरल नॉलेज | 20 | 20 |
टीचिंग एप्टीट्यूड | 30 | 30 |
जनरल हिंदी | 10 | 10 |
जनरल इंग्लिश | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
सीजी प्री डीएलएड सिलेबस 2023
सीजी प्री डीएलएड सिलेबस 2023 | यहाँ से प्राप्त करें |
सीजी प्री डीएलएड एग्जाम सेंटर 2023
सीजी प्री डीएलएड एग्जाम सेंटर 2023 की जानकारी | यहाँ से देखें |
सीजी प्री डीएलएड आंसर की 2023
सीजी प्री डीएलएड एग्जाम 2023 के बाद आंसर की जारी की जाएगी। सीजी प्री डीएलएड आंसर की 2023 सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी। आंसर की सिर्फ ऑनलाइन ही जारी होगी। आंसर की के माध्यम से उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट 2023
उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स बतानी होंगी। जो उम्मीदवार एग्जाम में पास हो जाएंगे उन उम्मीदवारों को सीजी प्री डीएलएड 2023 में एडमिशन दिया जाएगा।
सीजी प्री डीएलएड काउंसलिंग 2023
सीजी प्री डीएलएड 2023 मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग राउंड का आयोजन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में होगा उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग का आयोजन दो से तीन राउंड में पूरा किया जाएगा। काउंसलिंग में उम्मीदवारों को उनकी रैंक के अनुसार सीजी प्री डीएलएड कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा।
सीजी प्री डीएलएड से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (CG Pre D.El.Ed FAQ’s)
People also ask
प्रश्न- सीजी प्री डीएलएड एग्जाम क्या है?
उत्तरः सीजी प्री डीएलएड एक एजुकेशन एंट्रेंस एग्जाम है, जो छत्तीसगढ़ राज्य में डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए हर साल करवाया जाता है।
प्रश्न- सीजी प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम कौन दे सकता है?
उत्तरः कक्षा 12वीं में पास हुए उम्मीदवार सीजी प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं।
प्रश्न- सीजी प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उत्तरः सीजी प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in है।
आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in
अन्य राज्यों के डीएलएड एडमिशन के लिए | यहाँ क्लिक करें |