CG ITI Result 2025 : डायरेक्टरेट ऑफ ट्रेनिंग, छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ आईटीआई एडमिशन रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को बता दें कि रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में की जाती है। छत्तीसगढ़ आईटीआई मेरिट लिस्ट 2025 ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in पर जारी की जाएगी। सीजी आईटीआई रिजल्ट 2025 की अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त करें।
आईटीआई छत्तीसगढ़ 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ आईटीआई 2025 मेरिट लिस्ट कक्षा 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों का नाम आईटीआई छत्तीसगढ़ 2025 मेरिट लिस्ट में होगा, उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को बताए गए कॉलेज में समय पर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुँचना होगा।
CG ITI Result 2025 Important Dates
मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | जुलाई, 2025 |
काउंसलिंग प्रक्रिया | जुलाई, 2025 |
एडमिशन शुरू होने की तिथि | अगस्त, 2025 |
सीजी आईटीआई काउंसलिंग 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग 2025 में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे, जैसे-
- आईडी प्रूफ
- जन्म प्रमाण पत्र
- कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
सीजी आईटीआई रिजल्ट 2025 कैसे देखें?
छत्तीसगढ़ आईटीआई 2025 रिजल्ट की घोषणा मेरिट लिस्ट के रूप में ऑनलाइन की जाएगी। मेरिट लिस्ट देखने के लिए आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको सीजी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे मेरिट लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको उसमें मांगी गई जरूरी जानकारी बतानी होगी।
- सभी जानकारी सही होने पर आपका रिजल्ट जारी हो जाएगा और आप मेरिट लिस्ट देख सकेंगे।
सीजी आईटीआई रिजल्ट 2025 देखने का लिंक
सीजी आईटीआई का रिजल्ट | जल्द जारी होगा |
आधिकारिक वेबसाइट | cgiti.cgstate.gov.in |
सीजी आईटीआई एडमिशन, मेरिट लिस्ट, काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी | यहाँ से देखें |