डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार (Dr. Bhimrao Ambedkar Quotes In Hindi)- हर साल 14 अप्रैल को हमारे देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूरे भारतवर्ष में मनाई जाती है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अकेले ही भारतीय संविधान को तैयार करके ये साबित कर दिया कि यदि ठान लिया जाये, तो फिर कोई भी काम असंभव नहीं है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को अपने जीवन में पग-पग पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। अम्बेडकर की इसी सोच की वजह से आज भी लाखों लोग उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार (Dr. Bhimrao Ambedkar Quotes In Hindi)
हम आपके लिए अम्बेडकर जयंती के मौके पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार (Dr. Bhimrao Ambedkar Quotes In Hindi) लेकर आये हैं। बाबा साहब अम्बेडकर का प्रत्येक विचार उनके जीवन के संघर्ष की कहानी को दर्शाता है। अम्बेडकर के विचार में कही गई छोटी-से-छोटी बात भी हम सभी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। इस पोस्ट में बाबा साहब अम्बेडकर के 20 प्रेरक सुविचार दिए गए हैं, जो हमें अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हम सभी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रेरक और अनमोल वचनों को ज़रूर पढ़ना चाहिए।
बाबा साहब अम्बेडकर के 20 प्रेरक सुविचार
1. शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
2. हम आदि से अंत तक भारतीय हैं।
3. जीवन लंबा होने की बजाए महान होना चाहिए।
ये भी पढ़ें
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचार | यहां से पढ़ें |
डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर 10 वाक्य | यहां से पढ़ें |
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं | यहां से पढ़ें |
4. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
5. किसी भी कौम का विकास उस कौम की महिलाओं के विकास से मापा जाता है।
6. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।
7. मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाई-चारा सिखाए।
8. उदासीनता लोगों को प्रभावित करने वाली सबसे खराब किस्म की बीमारी है।
9. एक सुरक्षित सेना एक सुरक्षित सीमा से बेहतर है।
10. यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।
11. रात-रातभर मैं इसलिए जागता हूं क्योंकि मेरा समाज सो रहा है।
12. जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती, वह कौम कभी भी इतिहास नहीं बना सकती।
13. अपने भाग्य के बजाय अपनी मजबूती पर विश्वास करो।
14. अच्छा दिखने के लिए मत जियो बल्कि अच्छा बनने के लिए जियो।
15. जो झुक सकता है वह सारी दुनिया को झुका भी सकता है।
16. न्याय हमेशा समानता के विचार को पैदा करता है।
17. मन की स्वतंत्रता ही वास्तविक स्वतंत्रता है।
18. ज्ञान व्यक्ति के जीवन का आधार है।
19. शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है उतनी ही महिलाओं के लिए।
20. मैं किसी समुदाय की प्रगति को महिलाओं ने जो प्रगति हासिल की है उससे मापता हूं।
अन्य किसी विषय पर कोट्स पढ़ने के लिए | यहाँ क्लिक करें |